Chhapra: शोध विद्यार्थी संगठन (आर.एस.ए.) के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में अनोखे तरीके से विरोध किया गया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर “कुलपति खोजो अभियान” चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डंका बजाकर प्रतीकात्मक रूप से “लापता कुलपति” के पोस्टर चस्पा किए और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने जब से कुलपति का पदभार ग्रहण किया है, तब से अब तक उन्होंने नियमित रूप से विश्वविद्यालय कार्यालय में कार्य नहीं किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो वे विश्वविद्यालय के कुलपति नहीं, बल्कि किसी ऐसे पद पर हों जहाँ विश्वविद्यालय कार्यालय में उपस्थित रहने की आवश्यकता ही न हो। अभाविप की जिला सदस्यता कार्यशाला सम्पन्न संगठन के अनुसार कुलपति के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के कारण विश्वविद्यालय का सामान्य प्रशासन लगभग ठप हो गया है। हजारों छात्र-छात्राओं की मूल डिग्रियां कुलपति के हस्ताक्षर के अभाव में विश्वविद्यालय में पड़ी हुई हैं, जिससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा, रोजगार एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। दूर-दराज़ से आने वाले छात्र बार-बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं, लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लग रही है। आर.एस.ए. के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों एवं शोधार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति विश्वविद्यालय कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते, जबकि महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय फाइलों का निष्पादन आवास से किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। National Javelin Day | जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति शीघ्र ही नियमित रूप से कार्यालय आकर छात्रों की समस्याओं का समाधान प्रारंभ नहीं करते हैं, तो चरणबद्ध एवं उग्र जनआंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से उज्जवल कुमार सिंह,गुलशन यादव, विकाश सिंह सेंगर, परमजीत सिंह कुशवाहा, परमेंद्र कुमार सिंह, संगठन के संयोजक अंकित कुमार सिंह, सह संयोजक विशाल सिंह बॉक्सर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। Book Review | समय, संवेदना और प्रतिरोध का काव्य-संगीत डॉ. अमित रंजन का काव्य-संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: शोध विद्यार्थी संगठन (आर.एस.ए.) के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में अनोखे तरीके से विरोध किया गया। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर “कुलपति खोजो अभियान” चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डंका बजाकर प्रतीकात्मक रूप से “लापता कुलपति” के पोस्टर चस्पा किए और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन
संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने जब से कुलपति का पदभार ग्रहण किया है, तब से अब तक उन्होंने नियमित रूप से विश्वविद्यालय कार्यालय में कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन
संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो वे विश्वविद्यालय के कुलपति नहीं, बल्कि किसी ऐसे पद पर हों जहाँ विश्वविद्यालय कार्यालय में उपस्थित रहने की आवश्यकता ही न हो।
संगठन के अनुसार कुलपति के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के कारण विश्वविद्यालय का सामान्य प्रशासन लगभग ठप हो गया है। हजारों छात्र-छात्राओं की मूल डिग्रियां कुलपति के हस्ताक्षर के अभाव में विश्वविद्यालय में पड़ी हुई हैं, जिससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा, रोजगार एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। दूर-दराज़ से आने वाले छात्र बार-बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाने को विवश हैं, लेकिन उन्हें केवल निराशा ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन
आर.एस.ए. के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों एवं शोधार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति विश्वविद्यालय कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहते, जबकि महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय फाइलों का निष्पादन आवास से किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इससे विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति शीघ्र ही नियमित रूप से कार्यालय आकर छात्रों की समस्याओं का समाधान प्रारंभ नहीं करते हैं, तो चरणबद्ध एवं उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से उज्जवल कुमार सिंह,गुलशन यादव, विकाश सिंह सेंगर, परमजीत सिंह कुशवाहा, परमेंद्र कुमार सिंह, संगठन के संयोजक अंकित कुमार सिंह, सह संयोजक विशाल सिंह बॉक्सर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ