Breaking News

केबीसी के नए सीजन में बदलेगा खेल, अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

टीवी का लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त से वापसी करने जा रहा है। इस बार शो के प्रारूप और नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जारी नए प्रोमो के जरिए बताया कि बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए अब प्रतियोगियों की सिर्फ सामान्य ज्ञान नहीं, बल्कि उनकी सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता भी परखी जाएगी। इस सीजन की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज के समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट के कारण हर जानकारी आसानी से उपलब्ध है, इसलिए केवल जवाब याद कर लेने से सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, “आजकल जवाब हर जगह मिल जाता है, आपकी जेब में भी। इसलिए इस बार केबीसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब तक पहुंचने के लिए सोचना पड़ेगा।” दूसरे प्रोमो में भी उन्होंने संकेत दिया कि भूगोल, इतिहास और विज्ञान जैसे विषयों के पारंपरिक ज्ञान से आगे बढ़कर प्रतिभागियों की तार्किक क्षमता की परीक्षा होगी।

RC Jewellers
विज्ञापन

साल 2000 में शुरू हुआ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल कार्यक्रमों में गिना जाता है। तीसरे सीजन को छोड़कर, जिसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था, सभी सीजनों की मेजबानी अमिताभ बच्चन ने की है। 10 अगस्त से शुरू होने वाले 18वें सीजन के साथ बिग बी केबीसी से अपने 26 वर्ष के जुड़ाव का भी एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें