Chhapra: छपरा मंडल कारा परिसर में एक बृहद निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पुनीत कुमार गर्ग के निर्देशानुसार यह शिविर ‘अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल’, मस्तीचक, दरियापुर (सारण) के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को सुलभ एवं बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक करना था। आज का पंचांग | आषाढ़ शुक्लपक्ष प्रतिपदा शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मंडल कारा में निरुद्ध बंदियों और पात्र लाभार्थियों की आंखों की गहन जांच की। जांच के उपरांत, जिन बंदियों को आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सारण, राजीव कुमार, मुख्य लैड्स पूर्णेन्दु रंजन; जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह सहित कारा प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दोहरीकरण कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं पुनर्निर्धारण उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं। अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया। कर्तव्य में लापरवाही पर इसुआपुर के थानाध्यक्ष निलंबित
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: छपरा मंडल कारा परिसर में एक बृहद निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पुनीत कुमार गर्ग के निर्देशानुसार यह शिविर ‘अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल’, मस्तीचक, दरियापुर (सारण) के सहयोग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को सुलभ एवं बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक करना था।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मंडल कारा में निरुद्ध बंदियों और पात्र लाभार्थियों की आंखों की गहन जांच की। जांच के उपरांत, जिन बंदियों को आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह; सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सारण, राजीव कुमार, मुख्य लैड्स पूर्णेन्दु रंजन; जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह सहित कारा प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं।
अधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन पर बल दिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ