Breaking News

सोनपुर का लाल विभास्कर चीन के ऑर्डोस में दिखाएगा दम, 100 मीटर दौड़ और रिले रेस में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व

CT Bihar Desk
5 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

RC Jewellers
विज्ञापन

Chhapra: जिले के सोनपुर का होनहार धावक विभास्कर कुमार अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक पर भारत की उम्मीद बनकर उभरा है. आगामी 9 से 12 जुलाई को चीन के ऑर्डोस शहर में आयोजित अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से घोषित टीम में विभास्कर का नाम शामिल है. वे 100 मीटर और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारतीय टीम में उनके चयन से पूरे सारण जिले और बिहार के खेल जगत में खुशी की लहर है.

10.36 सेकेंड में दौड़ पूरी कर मचाई सनसनी

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

विभास्कर ने इस वर्ष रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष 100 मीटर हीट में 10.36 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर सभी को चौंका दिया. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने न केवल एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप का क्वालिफिकेशन हासिल किया. बल्कि राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी धावकों से भी बेहतर समय दर्ज कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

विपरित परिस्थितियों में भी नहीं मानी हार

सारण के सोनपुर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करने वाले विभास्कर ने यह मुकाम कठिन मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर हासिल किया है. 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने दौड़ने की शुरुआत की. बाद में पढ़ाई के लिए अपने चाचा के पास हैदराबाद चले गए. जहां अध्यन के साथ स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. वर्ष 2019 में हैमस्ट्रिंग की चोट और फिर कोरोना काल के कारण उनका करियर कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. दो वर्ष तमिलनाडु में रहने के बाद उन्होंने बैक किया. बिहार सरकार के खिलाड़ियों को अन्य राज्यों में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उन्हें बेंगलुरु में कोच मनोज लोगराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिलाया गया है.

भारतीय टीम में जगह

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय पुरुष टीम में विभास्कर का नाम 100 मीटर रेस और 4x100m रिले के साथ शामिल है. वे सम वसंत, हर्ष राउत, मोहम्मद शान और लैकिक मेलगे के साथ रिले टीम का हिस्सा होंगे.

देश के साथ बिहार की उम्मीद

जिला व राज्य एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने सोनपुर के इस युवा स्प्रिंटर की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि वे देश के साथ बिहार के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं. लंबे समय तक एथलेटिक्स में सीमित पहचान रखने वाले राज्य के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. विभास्कर की उपलब्धि से राज्य और जिले के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है. यह विश्वास मजबूत हुआ है कि प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर छोटे शहरों के खिलाड़ी भी विश्व स्तर तक पहुंच सकते हैं. शानदार

गति और निरंतर प्रदर्शन

एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने कहा अब बिहार में खेल का माहौल बदल चुका है. अब नेशनल नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी हमारा डंका बजेगा. विभास्कर ने अपनी शानदार गति और निरंतर प्रदर्शन के दम पर महाद्वीपीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जगह बनाई है. पूरे बिहार की निगाहें विभास्कर कुमार पर टिकी हैं. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि सोनपुर का यह बेटा अपनी तेज रफ्तार से देश राज्य और सारण का नाम एशियाई मंच पर रोशन करेगा.

बधाई का सिलसिला

एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव नीलाभ गुंजन राका, राष्ट्रीय ऑफिशियल अमित सौरभ, संजय सिंह, श्यामदेव सिंह, राजकिशोर तिवारी, निर्मल ठाकुर आदि ने विभास्कर को बधाई देते हुए कहा कि एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की एक मजबूत टीम हिस्सा ले रही है. इस टीम में ट्रैक और फील्ड के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जो एशिया में भारत का परचम लहराने उतरेंगे.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें