Breaking News

राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए, अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

5 Min Read

विजय मल्होत्रा, भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और हरमनप्रीत कौर सहित 66 लोग सम्मानित

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 25 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उद्योगपति उदय कोटक और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को भी प्रतिष्ठित पद्म सम्मानों से नवाजा गया। वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-1 में 66 लोगों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए। इनमें 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री शामिल हैं।

SHARDA
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्राप्त किया।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

विख्यात वायलिन वादक डॉ. एन राजम को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके 75 वर्षों के योगदान के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पद्म भूषण सम्मान पाने वालों में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी को लोक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ राजनेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया, जिसे उनके पुत्र अजय मल्होत्रा ने ग्रहण किया।

इसके अलावा अवधान कला के आचार्य शतावधानी डॉ. आर गणेश, उद्योगपति उदय कोटक, प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. कल्लिपट्टी रामासामी पलानिस्वामी तथा विज्ञापन जगत की हस्ती पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्म श्री सम्मान प्राप्त करने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार प्रमुख रहे। इसके अलावा यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष एवं जेएनयू के पूर्व कुलपति प्रो. एम. जगदीश कुमार, वरिष्ठ हॉकी कोच बलदेव सिंह, तबला वादक कुमार बोस, बंगाली अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार, कुचिपुड़ी नृत्यांगना दीपिका रेड्डी, तमिल लेखिका शिवशंकरी सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक हस्तियों को पद्म श्री सम्मान प्रदान किए गए।

समारोह में कला, साहित्य, चिकित्सा, समाज सेवा, कृषि, खेल, शिक्षा और लोक परंपराओं से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इनमें बिहार की लोकनृत्य परंपरा के प्रमुख संवाहक विश्वबन्धु (मरणोपरांत), भोजपुरी लोक गायक भरत सिंह भारती, अलगोजा लोक वाद्य के साधक तगा राम भील, गुजराती लेखक रतिलाल मोहनलाल बोरीसागर, समाजसेवी जनार्दन बापूराव बोथे, संत एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक स्वामी ब्रहमदेव, समाजसेवी देवकी अम्माजी, समाजसेवी दम्पति डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीत गोडबोले, समाजसेवी तेची गुबिन, चिकित्सक डॉ. एच. वी. हंडे. लोक कलाकार गफरुद्दीन मेवाती जोगी, ढोलक वादक मीर हाजी कासम, तमाशा कलाकर रघुवीर खेडकर, आर कृष्णन किटना (मरणोपरांत), अंतरराष्ट्रीय नृसंगीतशास्त्री प्रो. लॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच, क़षि क्षेत्र में श्रीरंग देवबा लाड, समाजसेवी अंकेगौड़ा एम, चिकित्सक प्रो. डॉ. सरोज मंडल, पुरातत्व विज्ञान प्रो. बुद्ध रश्मि मणि, डोनेट लाइफ के संस्थापक निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, डॉ. महेन्द्र कुमार मिश्र, कांथा स्टिच कढाई की कलाकार त़प्ति मुखर्जी, अभिनेता हरिमाधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), सत्यनारायण नंदलाल नुवाल. सिलंबम कोच के. पजानिवेल, धार्मिकलाल चुनीलाल पंडया, कैलाश चन्द्र पंत, गारिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), क्षयरोग विशेषज्ञ प्रो. राजेंद्र प्रसाद, चिकित्सक डॉ. गुडुरु वेंकट राव, डॉ. पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, हरिचरण शइकीया, प्रो. वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री, प्रो. शफी शौक, युमनाम जात्री सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह, रेडिया प्रसारक डॉ. आर श्रीधर, कालाजार के क्षेत्र में प्रसिद्ध चिकित्सक प्रो. श्याम सुन्दर, समाजसेवी डॉ. एस. जी. सुशीलम्मा, एन. स्वामीनादन, शल्य चिकित्सक डॉ. केवल कृष्ण ठकराल, कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी (मरणोपरांत), फिल्म कलाकार अरविंद वैद्य, प्रो. जुजर वासी, पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास, प्रो. गंभीर सिंह, पर्यावरणविद हैली वार शामिल हैं।

समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें