Chhapra: पर्यावरण संरक्षण मिशन, छपरा के तत्वावधान में रविवार को ऐतिहासिक चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सैकड़ों महोगनी के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय, चिरांद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान में चिरांद विकास परिषद एवं गंगासमग्र उत्तर बिहार की भी सक्रिय सहभागिता रही। Bihar Cabinet | 11 प्रस्तावों पर मुहर, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, सूखे एवं गीले कचरे का पृथक्करण तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने से भी संभव है। उन्होंने बच्चों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। श्री मोती सिंह जागेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने पर्यावरण, तालाबों और नदियों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलस्रोतों की सुरक्षा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। व स्वतंत्रता दिवस समारोह | राजेंद्र स्टेडियम में परेड पूर्वाभ्यास का एसएसपी ने किया निरीक्षण हीं इंजीनियर अमरेश मिश्रा ने आहर-पइन जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक प्रभू साह, स्वामी दिव्यात्मानंद जी महाराज, मंदिर के पुजारी बबुआ जी महाराज, अविनाश कुमार सिंह, प्रीतम सोनी, संदीप कुमार, अविनाश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, चंदन भक्त तथा कमलाकांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश गूंजता रहा और उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: पर्यावरण संरक्षण मिशन, छपरा के तत्वावधान में रविवार को ऐतिहासिक चिरांद स्थित अयोध्या मंदिर परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अभियान के तहत सैकड़ों महोगनी के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय, चिरांद के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इस अभियान में चिरांद विकास परिषद एवं गंगासमग्र उत्तर बिहार की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, सूखे एवं गीले कचरे का पृथक्करण तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने से भी संभव है। उन्होंने बच्चों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने पर्यावरण, तालाबों और नदियों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलस्रोतों की सुरक्षा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। व
हीं इंजीनियर अमरेश मिश्रा ने आहर-पइन जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहायक शिक्षक प्रभू साह, स्वामी दिव्यात्मानंद जी महाराज, मंदिर के पुजारी बबुआ जी महाराज, अविनाश कुमार सिंह, प्रीतम सोनी, संदीप कुमार, अविनाश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, चंदन भक्त तथा कमलाकांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश गूंजता रहा और उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ