Breaking News

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: याज्ञवल्क्य शुक्ल

2 Min Read

Chhapra: स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रेक्षा गृह में युवा संगम सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छपरा इकाई द्वारा किया गया।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार–झारखंड क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा, सेवा और संगठन के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक है, जो उन्हें आत्मनिर्भर, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता है।

DOON
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंदन कुमार, विभाग प्रचारक, सारण विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ. जया पांडेय, नगर अध्यक्ष, आदिति कुमारी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं आशीष कुमार नगर मंत्री की उपस्थिति रही।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें