कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही लड़खड़ा गई है।भारी-भरकम प्रमोशन और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, जिसकी तूफानी कमाई के आगे नई रिलीज टिकती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन औसत रही कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन महज 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हैरानी की बात यह है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुकाबले ओपनिंग डे पर कमाई में कोई खास उछाल नहीं देखने को मिला। यहां तक कि क्रिसमस की छुट्टी का भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं मिला। जनगणना प्री टेस्ट: डीसीओ ट्रेनर्स ने क्षेत्र में कराया स्व-गणना, छ्ह जुलाई से प्रगणक व पर्यवेक्षक करेंगे पूर्व परिक्षण ‘धुरंधर’ का क्रिसमस पर भी जलवा रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। क्रिसमस के दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कार्तिक- अनन्या की फिल्म की कमाई से लगभग तीन गुना ज्यादा है। अब तक फिल्म भारत में करीब 633 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। एनर्जी ड्रिंक’ के दावों पर एफएसएसएआई सख्त, कई बेवरेज ब्रांड्स को नोटिस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। लेकिन कमजोर कहानी फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। फिल्म का निर्देशन ‘सत्यप्रेम की कथा’ फेम समीर विद्वांस ने किया है, जबकि इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, स्टेशन पर लगा विशाल भंडारा
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही लड़खड़ा गई है।भारी-भरकम प्रमोशन और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। इसकी सबसे बड़ी वजह बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, जिसकी तूफानी कमाई के आगे नई रिलीज टिकती नजर नहीं आ रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन महज 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हैरानी की बात यह है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुकाबले ओपनिंग डे पर कमाई में कोई खास उछाल नहीं देखने को मिला। यहां तक कि क्रिसमस की छुट्टी का भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं मिला।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। क्रिसमस के दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कार्तिक- अनन्या की फिल्म की कमाई से लगभग तीन गुना ज्यादा है। अब तक फिल्म भारत में करीब 633 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। लेकिन कमजोर कहानी फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। फिल्म का निर्देशन ‘सत्यप्रेम की कथा’ फेम समीर विद्वांस ने किया है, जबकि इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ