Chhapra:  तीसरे सोमवारी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखि गई। सुबह से ही जलाभिषेक करने को लेकर लंबी कतारें मंदिरों के बाहर देखी गई। 

सावन में इस बार 8 सोमवार हैं। तीसरी सोमवारी पर शहर के धर्मनाथ मंदिर में बाबा का रुद्राक्ष से श्रृंगार किया गया। सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ, सिलहौरी में बाबा शीलानाथ मंदिर समेत जिले के मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।       

Ranchi/Chhapra: भारतीय वुशू संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय वुशू तकनीकी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स 2023 का समापन सरला विरला यूनिवर्सिटी, रांची में सफलता पूर्वक हुआ।

जिसमें बिहार वुशू संघ के तरफ से वरुण कुमार (सारण), अनूप सिन्हा , सूरज कुमार (पटना), ईशा मिश्रा, सुनील कुमार (मुज़फ्फरपुर), सोनू साह (सिवान)सहित पूरे भारत के सभी राज्यों एवं डिफेंस यूनिट से लगभग 300 प्रतिभागियों के साथ वूशु खेल से अर्जुन अवार्डी ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से तकनीकी परिवर्तन रूल/रेग्युलेशन तथा वीडियो एनालिसिस का प्रशिक्षण दे कर परीक्षा लिया गया और ग्रेड दिया गया।

अमनौर: सारण जिला के अमनौर थन क्षेत्र के अमनौर भेलदी एस एच 104 स्थित अपहर हाई स्कूल के समीप अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक युवक बन्धन बैक के कर्मी बताया जाता है। युवक तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ ढेला सिंह का पुत्र कुणाल सिंह बताया जाता है।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा लाई है। फिलहाल पोसत्परतं की प्रक्रिया चल रही है।  पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

आज का पंचांग
दिनांक 24 /07/2023 सोमवार
श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक ) षष्ठी
सुबह 01 :42 उपरात सप्तमी
नक्षत्र :हस्त
रात्रि 10 :12 उपरांत चित्रा
चन्द्र राशि : कन्या
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:12 सुबह,
सूर्यास्त :06:40 संध्या
चंद्रोदय :10 :34 सुबह
चंद्रास्त: 10:36 रात्रि
लगन : कर्क 07:02 सुबह
उपरांत सिह लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
अमृत :05:12 सुबह 06:53 सुबह
काल :06:53 सुबह 08:34 सुबह,
शुभ :08:34 सुबह 10:15 सुबह ,
रोग :10:15 सुबह11:56 सुबह,
उद्देग :11:56 सुबह 01:37 दोपहर
चर :01:37 दोपहर 03:18 दोपहर,
लाभ :03:18 दोपहर 04:59 संध्या
अमृत 04:59 संध्या 06 :40 संध्या
राहुकाल
सुबह 06:53 सुबह 08 :34 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:29 से 12:23 दोपहर
दिशाशूल : पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।कंप्यूटर, मीडिया और मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज के दिन कुछ अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं इसलिये चारो ओर ध्यान बनाए रखे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
स्लेटी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।पति-पत्नी के रिश्तो में कड़वाहट आएगी लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।
लकी नंबर
9
लकी कलर
ग्रे
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।दोस्तों के साथ ज्यादातर समय व्यतीत होगा जिससे काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। कहीं पार्टी करने का प्लान भी बन सकता है।
लकी नंबर
8
लकी कलर
गुलाबी
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ हैं और आप जो भी निर्णय लेंगे उसका अच्छा परिणाम ही मिलेगा। ऐसे में उत्तेजित होने बचे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
पीला
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन काम का बोझ ज्यादा रहेगा और किसी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है।
लकी नंबर
6
लकी कलर
बैंगनी
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।जितना हो सके घर में रहने का प्रयास करें और घर से बाहर ना निकले। आज का दिन आपके लिए बाहर जाना शुभ नही हैं इसलिये इसका मुख्यतया ध्यान रखें।
लकी नंबर
8
लकी कलर
लाल
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।विवाहित लोगों को आज अपने जीवन में कुछ नया करने का अनुभव मिलेगा और आप दोनों किसी बात को लेकर कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं जो दोनों के मन को खुश कर देगा।
लकी नंबर
2
लकी कलर
हरा
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।ज्यादा समय केवल सोचने में निकलेगा जिस कारण मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता हैं।
लकी नंबरा
3
लकी कलर
गुलाबी
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे और आपसी रिश्तों को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है। सभी के साथ आपका स्वभाव मधुर रहेगा।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी।परिवार में किसी सदस्य के साथ पुरानी अनबन चल रही हैं तो आज के दिन उससे खुलकर बात करें। सभी गलतफहमी मिट जाएगी और रिश्ते मजबूत बनेंगे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
सफेद
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा।सोशल मीडिया पर किसी के साथ अच्छी दोस्ती हो सकती हैं और आप उनके साथ पहली बार में ही बहुत कुछ साझा भी कर सकते हैं जो कि आपके लिए अच्छा नहीं हैं।
लकी नंबर
4
लकी कलर
पीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।परिवार में आपको लेकर कोई बात होगी जो आपको पसंद नहीं आएगी। ऐसे में अपने बारे में कुछ बुरा सोचने की बजाए इस बारे में अपने माता-पिता से खुलकर बात करे और उन्हें अपने दिल की बात कह डाले।
लकी नंबर
6
लकी कलर
काला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी ने 5 वी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शहर के एसडीएस पब्लिक स्कूल,सेंट्रल पब्लिक स्कूल,आरएनपी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया. प्रतियोगिता में कुल 725 विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे शहर के जन्नत पैलेस में किया जाएगा.

रोट्रेक्ट क्लब सारण सिटी के इस प्रतियोगिता का डिमांड इतना था कि क्लब को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था करनी पड़ी.

क्लब के अध्यक्ष महताब आलम एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता उम्मीद से ज्यादा सफल रहा बच्चों का उत्साह देखने लायक था. हमारे क्लब का मकसद ऐसे आयोजनों से बच्चों में उतरोत्तर विकास करना है. इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के सदस्य उपस्थित थें.

ज्ञात हो कि रोटरेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करता रहा है. इस दौरान रोटरी सारण के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता आरसीसी अजय कुमार, महताब आलम, इरशाद अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव, निशांत पांडे, धीरज कुमार, राजा कुमार, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार सोनी, अवध बिहारी प्रसाद, गुलाम जिलानी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

  • स्थानीय सांसद रुडी ने वाराणसी मंडल की पिछली बैठक में उठाया था मुद्दा
  • 36 माह में पूरा होगा पुनर्विकास कार्य
  • ईपीसी मोड से निर्माण के लिए टेंडर जारी
  • स्टेशन के दोनो तरफ बनेंगे बेहतर संपर्क पथ
  • स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी आधुनिक सुविधाएं
  • वाराणसी बैठक में रुडी ने की पहलमहाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण ने कराया अनुपालन

छपरा, 27 जुलाई 2023 । अब छपरा स्टेशन के कायाकल्प के लिए 438 करोड़ के की योजना पर रेलवे बोर्ड ने मुहर लगा दी है। सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से इसके बाद पूर्वाेत्तर रेलवे ने प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विदित हो कि वाराणसी रेल मंडल के पिछले बैठक में छपरा जंक्शन और छपरा में पड़ने वाली रेलवे परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद श्री रुडी ने उठाया था। वाराणसी मंडल की बैठक में महाप्रबंधकर चन्द्र वीर रमण के साथ वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक रामाश्रय पांडे भी मौजूद थे। सांसद द्वारा उठाये गये विषय पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे ने छपरा जंक्शन के सौंदर्यीकरण से संबंधित परियोजना को अंतिम रूप दे दिया है।

इस संदर्भ में सांसद श्री रुडी ने बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन का उन्नयन करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कुल 438 करोड़ रुपये से इस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। उन्होंने आगे बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन को उच्च सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जाएगा और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सांसद ने बताया कि ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) मॉडल पर अपग्रेड किये जाने वाली इस योजना में पुनर्विकास कार्य 36 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। योजना के तहत स्टेशन के दोनों तरफ संपर्क पथों का भी निर्माण किया जायेगा जिसकी रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जायेगी।

मशरक:  डुमरसन में दो ट्रक आपस में भिड़े, जेसीबी से निकाला गया ट्रक में फंसा चालक, अस्पताल में भर्ती

मशरक : मशरक – कर्णकुरिया गोलम्बर मुख्य पथ एनएच 227ए रामजानकी पथ पर डुमरसन महाबीर मंदिर के पास रविवार को दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गए है।

बताया जा रहा है कि मशरक की ओर से बालू लोडेड ट्रक मोहम्मदपुर की ओर जा रहा था वहीं दूसरा ट्रक मोहम्मदपुर से खाली हो कर मशरक की ओर आ रहा था। तभी डुमरसन महाबीर मंदिर के पास में दोनो की आपस में भिड़ंत हो गई।

जिसमे एक ट्रक का ड्राइवर ट्रक में ही बुरी तरह से फंस गया था जिसको काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से बाहर निकाला गया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही दुसरे का ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है। घायल चालक को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

आज का पंचांग
दिनांक 23 /07/2023 रविवार
श्रावण शुक्लपक्ष ( अधिक ) पंचमी
सुबह 11 :44 उपरात षष्ठी
नक्षत्र : उतराफाल्गुन
संध्या 07 :47 उपरांत हस्त
चन्द्र राशि : कन्या
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:11सुबह,
सूर्यास्त :06:40 संध्या
चंद्रोदय :09:43 सुबह
चंद्रास्त: 10:07 रात्रि
लगन : कर्क 07:06 सुबह
उपरांत सिह लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
उद्देग :05:11 सुबह 06:53 सुबह
चर :06:53 सुबह 08:34 सुबह,
लाभ :08:34 सुबह 10:15 सुबह ,
अमृत :10:15 सुबह11:56 सुबह,
काल :11:56 सुबह 01:37 दोपहर
शुभ :01:37 दोपहर 03:18 दोपहर,
रोग :03:18 दोपहर 04:59 संध्या
उद्देग 04:59 संध्या 06 :41 संध्या
राहुकाल संध्या 04 :59 दोपहर 06 :40 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:29 से 12:23 दोपहर
दिशाशूल : पच्छिम

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कई प्रकार के तनाव आपको घेरे रहेंगे जिस कारण मानसिक स्वास्थ्य असंतुलित रह सकता हैं। अपेक्षाकृत आपका व्यवहार भी चिढ़चिढ़ा हो सकता हैं ।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
2

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए शुभ हैं और आपको अपने व्यापार या नौकरी में बड़ा लाभ मिल सकता हैं।
लकी कलर
गुलाबी
लकी नंबर
8
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। यदि आप मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपके लिए कुछ अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं।
लकी कलर
भूरा
लकी नंबर
7
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा।किसी को भला-बुरा कहने से बचे क्योंकि यह आपके लिए ही अच्छा नहीं रहेगा।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
5
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।घर के ऊपर कोई संकट आ सकता है लेकिन आप धैर्य से काम लेंगे तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है। किसी बात को लेकर उत्तेजित होने से बचें।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
2
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।यदि आप जॉब करते हैं तो नौकरी में समस्या हो सकती हैं और शायद आपकी जॉब पर भी संकट आ जाए। ऐसे में संभल कर काम करें।
लकी कलर
नारंगी
लकी नंबर
7
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका ध्यान पुराने पेपर को सॉल्व करने में लगेगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
लकी कलर
स्लेटी
लकी नंबर
1
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। अपने भाई के साथ कुछ बात साझा करेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा। सभी के साथ आपका संबंध और मधुर बनेगा। परिवार में सकारात्मकता का माहौल रहेगा।
लकी कलर
काला
लकी नंबर
2
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।खर्चे बढ़ जाएंगे लेकिन उस अनुसार कमाई नही होगी जिस कारण मानसिक तनाव हो सकता है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
लकी कलर
सफेद
लकी नंबर
3
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।सभी का आपके ऊपर विश्वास बढ़ेगा। आप अपनी जॉब के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाएंगे जिसका लाभ भी मिलेगा।
लकी कलर
पीला
लकी नंबर
6
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें।सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं। कुछ दिनों से आप जो भी करने का सोच रहे हैं उसे आज कर डाले। परिणाम आपके अनुरूप रहेंगे।
लकी कलर
संतरी
लकी नंबर
4
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा।उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लगेगा। इसके लिए आपको उस क्षेत्र में अच्छे से सीखने-समझने की आवश्यकता हैं।
लकी कलर
आसमानी
लकी नंबर
5

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

सारण में प्रतिदिन पांच स्कूलों की जांच करेंगे टोला सेवक एवं तालिमी मरकज डीईओ ने जारी किया पत्र

Chhapra: शिक्षा विभाग में इन दिनों लगातार स्कूलों में शिक्षण एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई स्तरों पर विद्यालयों का जांच की जांच की जा रही है.

गर्मी की छुट्टियों के बाद लगातार हो रहे स्कूल जांच के क्रम में पहले शिक्षा विभाग सहित राज्य सरकार के अधीन चलने वाले कई कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों द्वारा स्कूलों की जांच की गई.जिसमे शिक्षकों की उपस्थिति, पठन पाठन, मध्याह्न भोजन योजना की जांच की जा रही है.

शनिवार को शनिवार को सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर सिन्हा ने पत्र जारी करते हुए विगत दिनों जन शिक्षा निदेशालय पटना के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मिले दिशा निर्देश के आलोक में जिले के 20 प्रखंडों में कार्यरत सभी टोला सेवक एवं तालिमी मरकज से प्रतिदिन 5 विद्यालयों के निरीक्षण कराने का निर्देश जारी किया गया.

जारी पत्र में डीईओ ने कहा है कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने प्रखंड के शिक्षा सेवकों से प्रतिदिन 5 विद्यालयों का निरीक्षण कराने का निर्देश देने को कहा गया है.

साथ ही इसे आगामी 24 जुलाई से लागू करने का भी निर्देश दिया गया है.

डीईओ के पत्र जिले में कार्यरत एसआरपी एवं एवं केआरपी द्वारा प्रतिदिन 10 विद्यालयों के निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया है.

सारण में  के. के. पाठक के आहट की अफवाह ! हलकान रहें एचएम और शिक्षक

Chhapra: शिक्षा विभाग में इन दिनों अपर मुख्य सचिव के के पाठक का डर पदाधिकारियों से लेकर शिक्षकों पर सीधे दिख रहा है. अपर मुख्य सचिव भी लगातार स्कूलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे है. जिसमे खामियां निकलकर सामने आ रही है वही लगातार पदाधिकारी और शिक्षक खामियों को वजह से कार्यवाई की जद में आ रहे है ऐसे में पूरे विभाग में अपर मुख्य सचिव का खौफ देखा जा रहा है.

शनिवार की सुबह से ही सारण में अपर मुख्य सचिव के के पाठक के आने की अफवाह तेजी से फैल गई. दिन के 11 बजे अपर मुख्य सचिव के अमनौर में होनी की खबर फोन और व्हाट्सएप के जरिए फैल गई. लिहाजा शिक्षकों और खासकर प्रधान शिक्षकों में खौफ दिखने लगा. सभी अपने अपने स्तर से अपर मुख्य सचिव के सारण में होने की पुष्टि करने लगे. वही करीब 12 बजे तरैया के बोर्ड मिडिल स्कूल के जांच की खबर आने लगी. जिसके बाद पानापुर, मशरक और इसुआपुर के साथ बनियापुर के शिक्षकों की धड़कन बढ़ने लगी थी कि आखिर अपर मुख्य सचिव कब किस स्कूल में आ जाए.

हालांकि शनिवार होने के कारण स्कूलों में दोपहर 12 : 40 बजे लंच और छुट्टी हो गई लेकिन शिक्षक स्कूलों में डटे रहे.

के के पाठक के आगमन की अफवाह शाम तक चर्चा में बनी रही. सभी हलकान थे कि आखिर श्री पाठक कहा और किस विद्यालय पहुंच कर जांच कर रहे थे. वही इस अफवाह के केंद्र बने अमनौर के शिक्षकों में भी सक्रियता देखी गई जहां शाम तक यह बात जानने को कोशिश की गई कि अपर मुख्य सचिव ने किस विद्यालय का निरीक्षण किया है. साथ ही इस बात का शिक्षकों द्वारा खंडन भी किया जा रहा था कि श्री पाठक ने अमनौर में किसी भी विद्यालय का निरीक्षण नही किया है.

बहरहाल पूरे दिन सारण में के के पाठक की अफवाह से शिक्षकों में भय व्याप्त था.

सारण जिला अंतर्गत जून माह में 128 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू.पी.) की गई जप्ती

Chhapra: सारण की प्रभारी जिला पदाधिकारी प्रियंका रानी की अध्यक्षता में शनिवार को एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी- सह-सचिव, जिला स्तरीय विशेष टास्क फोर्स सारण, छपरा के द्वारा “एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू.पी.) के अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक एकल उपयोग प्लास्टिक की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पी.वी.सी. बैनर तथा गैर-बुना हुआ प्लास्टिक, कैरी बैग, 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर से कम का एकल उपयोग प्लास्टिक अपशिष्ट नियमवाली 2021 के तहत दिनांक 01.07.2022 से प्रतिबंधित किया गया है।

बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू. सी.) पर लगाये गये प्रतिबन्ध को सख्ती से लागू किये जाने एवं इसे प्रभावी बनाये जाने हेतु विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा की गयी। माह जून-2023 में सारण जिलांतर्गत नगर निगम एवं नगर पंचायत द्वारा छापेमारी की गई। जिसके तहत 128 किलोग्राम एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू. सी.) की जप्ती की गई। साथ ही छापेमारी के दौरान 47,300 रूपये की राशि जुर्माना के रूप में वसूली की गई। बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक (एस.यू.सी.) से सम्बंधित आम जनता की शिकायत SUP Grievance Portal पर दर्ज कराई जा सकती है।

वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली- 2016 यथा संशोधित, नियम-4 के उपनियम-2 के प्रावधानों के तहत जुलाई-2022 से पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन वस्तुओं, थर्मोकोल सहित एकल उपयोग प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित प्लास्टिक इंडिया युक्त ईयर बड्स, गुब्बारों के प्लास्टिक की इंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी के प्लास्टिक की डंडिया, आइसक्रीम के प्लास्टिक की डंडिया, पॉलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) की सजावटी सामग्री प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे- काँटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, रिटर तथा मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के ईर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, 100 माइक्रोन से कम मुटाई वाले प्लास्टिक अथवा पी.वी.सी. के बैनर शामिल है।

बताया गया कि इसके अलावे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के गजट अधिसूचना संख्या-943 एवं 1043 क्रमशः दिनांक 24.10.2018 एवं 11.12. 2018 के द्वारा बिहार राज्य की परिसीमा के अंदर सभी प्रकार के प्लास्टिक कैरी बैग (मुटाई एवं आकार पर विचार किये बिना) के विनिर्माण, आयात, परिवहन, संग्रहण, वितरण, विक्री एवं उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।

Varanasi मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार विनीत कुमार श्रीवास्तव ने किया ग्रहण

Varanshi : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार विनीत कुमार श्रीवास्तव ने ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व विनीत कुमार श्रीवास्तव उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में मुख्य इंजीनियर रेल संरक्षा कार्य के पद पर कार्यरत थे। श्री श्रीवास्तव ने बैचलर ऑफ सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. रुड़की एवं एम.टेक. आई.आई.टी. दिल्ली से किया है।

श्री श्रीवास्तव ने इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इंजीनियर्स (IRSE) के माध्यम से वर्ष 1993 में रेल सेवा में आये और प्रशिक्षण के उपरांत अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय रेलवे में सहायक मंडल इंजीनियर के पद से की।

इसके उपरान्त आपने उत्तर रेलवे में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण), अनुसन्धान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) लखनऊ में कार्यकारी निदेशक एवं निदेशक के पद पर कार्य सफलतापूर्वक कार्य किया है।

श्री श्रीवास्तव को आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों के गहन अनुभव के अलावा सामान्य प्रशासन में भी कार्य करने का भरपूर अनुभव है।