आज का पंचांग | कार्तिक कृष्णपक्ष द्वादशी/त्रयोदशी
आज का पंचांग
दिनांक 29/10/2024 मंगलवार
कार्तिक कृष्णपक्ष द्वादशी
सुबह 10:31 उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र उतराफाल्गुन
दोपहर 06 :24 उपरांत हस्त
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कन्या सूर्योदय 05:56 सुबह
सूर्यास्त :05:10 संध्या,
चंद्रोदय :03:34 सुबह (30 अक्तूबर 24)
चंद्रास्त :03:25 दोपहर
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
रोग 05:56 सुबह 07:20 सुबह,
उद्देग काल 07:20 सुबह 08:44 सुबह
चर 08:44 सुबह 10:09 सुबह
लाभ 10:09 सुबह11:33 सुबह
अमृत 11:33 सुबह 12:57 दोपहर
काल 12:57 दोपहर 02:22 दोपहर
शुभ 02:22 दोपहर 03:46 संध्या
रोग 03:46 संध्या 05:11 संध्या
लगन :तुला
सुबह 07:22 उपरांत वृच्चिक लगन
राहुकाल
दोपहर 02:22 से 03:46 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:11 से 11:56 सुबह
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले गुड खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर संतरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर लाल
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर केसरी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर भुरा
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर आसमानी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैगनी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे।
लकी नंबर 2 लकी कलर हरा
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847
छपरा के रास्ते चलेगी नौतनवा आसनसोल पूजा स्पेशल, यहां देखें समय सारणी…
छपरा के रास्ते चलेगी नौतनवा आसनसोल पूजा स्पेशल, यहां देखें समय सारणी…
Chhapra: रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 03507/03508 आसनसोल-नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 02 नवम्बर, 2024 शनिवार को तथा नौतनवा से 03 नवम्बर, 2024 रविवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
03507 आसनसोल-नौतनवा पूजा विशेष गाड़ी 02 नवम्बर, 2024 शनिवार को आसनसोल से 16.05 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 16.30 बजे, मधुपुर से 17.12 बजे, जसीडीह से 17.29 बजे, झाझा से 19.00 बजे, किऊल से 19.40 बजे, बरौनी से 21.25 बजे, समस्तीपुर से 22.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.15 बजे, सीवान से 03.10 बजे, भटनी से 03.52 बजे, देवरिया सदर से 04.22 बजे, गोरखपुर से 06.05 बजे तथा आनन्द नगर से 06.55 बजे छूटकर नौतनवा 07.35 बजे पहुँचेगी।
03508 नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 रविवार को नौतनवा से 08.40 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 09.25 बजे, गोरखपुर से 11.45 बजे, देवरिया सदर से 12.43 बजे, भटनी से 13.15 बजे, सीवान से 13.55 बजे, छपरा से 15.00 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.40 बजे, समस्तीपुर से 18.35 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, किऊल से 21.05 बजे, झाझा से 22.35 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे तथा दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.19 बजे छूटकर आसनसोल 01.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
श्री चित्रगुप्त सेवा समिति की हुई बैठक
Chhapra: श्री चित्रगुप्त सेवा समिति की बैठक प्राचार्य प्रोफेसर के. पी. श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी को लेकर अंतिम स्वरूप प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया। इसमें सम्मानित अतिथियों का दायरा बढ़ाने, पूजा समितियों को एकजुट करने,आगंतुक चित्रांशों को अंगवस्त्र देने आदि पर कई प्रस्ताव अवश्य आए। जिसपर सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यानी तीन नवंबर को श्रीचित्रगुप्त पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाय।
इसके अलावे इसकी सफलता के लिए समिति के हर सदस्य की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस पर बल दिया गया ताकि उनका अनुभव,कार्य क्षमता व दक्षता इस समारोह में दिख सके।
वरीय चित्रांश मुकुंद मोहन राजू ने कायस्थों के अंतर्मुखी और अतिसंवेदशील होने के कारण डॉ के पी श्रीवास्तव के प्रस्ताव का समर्थन यह कहते हुए किया यदि किसी भी चित्रांश को विशेष प्रधानता अभी देने के बदले अपने पूजा किए जाने के लक्ष्य साधने की बात कही।
डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव ने इस समिति के नए पौध को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव को रखा। मुकुंद मोहन राजू के इस सभी गति विधि को सम्यक प्रसारण हेतु विकाश कुमार श्रीवास्तव को इस समिति की मीडिया प्रभारी बनाने के प्रस्ताव को सभी का समर्थन मिला जिसे अध्यक्ष ने सहमति प्रदान कर दिए।।
भूपेश नंदन,रूपेश नंदन, शिवनाथ कुमार श्रीवास्तव और विश्वानेक समदर्शी तथा कई अन्य साथियों की अथक परिश्रम की अनुभूति समिति खुद महसूस किया, उन्हें साहस भी आयोजन समिति ने दिया।
डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव और डॉ. के. पी. श्रीवास्तव ने बैठक से संबंधित प्रतिवेदन को अवश्य रखने की बात कही। सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान जरूर दें।चित्रगुप्त सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रूपेश नंदन ने बताया का ₹ 60 हजार रुपया की लागत है, परंतु अभी तक कुल ₹ 40 हजार रुपया का सम्मानित साथियों से सहयोग मिला है। लगातार सभी चित्रांश का सहयोग मिल जाना गौरव का सबब है।आय (राजस्व) के धार पर जोड़ दिया गया।
पूजा शहर में कामता सखी मठिया, प्रभु नाथनगर, छपरा में कायस्थ चित्रगुप्त सेना और श्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा वर्षों से किए जाने, राम लीला मठिया चित्रगुप्त मंदिर में तथा इस समिति द्वारा नूतन विवाह भवन, श्री नंदन पथ, मोना चौक छपरा में होने पर सभी चित्रांश का सहयोग पर समिति द्वारा कृतज्ञता भी व्यक्त किया गया।
इसमें सुनील कुमार, बिनोद कुमार सिन्हा, डॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव, शम्भू शरण श्रीवास्तव, रूपेश नंदन, भूपेश नंदन, विकास श्रीवास्तव,विश्वानेक समदर्शी, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ,कैलाशपति श्रीवास्तव,इं.सुरेन्द्र प्रसाद, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी विकाश कुमार श्रीवास्तव ने दी।
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: युवा एवं महिला मतदाताओं को शामिल करने पर विशेष बल
Chhapra: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।
बताया गया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 29 अक्टूबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा।
इस अभियान के तहत 2 नवंबर, 3 नवंबर, 23 नवंबर एवं 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस चलाया जाएगा जिस दिन सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे तथा नाम जोड़ने, संशोधन आदि के संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को इस अभियान को पूरी पारदर्शिता एवं त्रुटि रहित ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया है।
मतदाता सूची में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष फोकस देने को कहा गया। विशेष अभियान दिवस को सभी ईआरओ एवं एईआरओ को मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहते हुए पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
सभी राजनीतिक दलों को सभी मतदनकेन्द्रों पर बूथ स्तरीय अभिकर्त्ता की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया।
बताया गया कि वर्त्तमान में मतदाता सूची में जेंडर रेशियो 910 है जो जिले की आबादी के औसत सेक्स रेशियो से काफी कम है। इसे बढ़ाने के लिये अधिक से अधिक छूटी हुई महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास की आवश्यकता है। साथ ही अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवा मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जाना है। इस अभियान को सफल बनाने में सभी राजनीतिक दलों को भी आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
पहले के सभी कुंभों से विराट और भव्य होगा 2025 का प्रयागराज महाकुंभ: आदित्यनाथ
कुरुक्षेत्र/लखनऊ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ
मठ में आयोजित आठमान, बत्तीस धुनी व शंखाढाल भण्डारा कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने यहां देशभर से पधारे संतों और भक्तजनों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को प्रयागराज महाकुंभ में आमंत्रित करते हुए कहा कि सनातन धर्म का ये सबसे बड़ा आयोजन पिछले सभी कुंभों से ज्यादा विराट और भव्य होगा।
आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में पधारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई भी दी। आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणावासियों ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार को फिर से चुनकर भगवान श्रीकृष्ण के उद्घोष ‘परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय चदुष्कृताम’ को सिद्ध करके दिखा दिया है। हरियाणा वालों ने दिखा दिया है कि जनता का जनार्दन रूप कैसा होता है। सज्जन शक्ति का संरक्षण और दुर्जन शक्ति को रसातल में पहुंचाना ही परम कर्तव्य है। उन्होंने धर्म के दो हेतुओं अभ्युदय और नि:श्रेयस की चर्चा करते हुए कहा कि अभ्युदय का पालन किये बिना नि:श्रेयस की प्राप्ति संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि धर्म के दो हेतु हैं, पहला अभ्युदय और दूसरा है नि:श्रेयस का। अभ्युदय का अर्थ सांसारिक उत्कर्ष है, जिसमें हम अपने सामर्थ्य के अनुसार अपनी ऊर्जा को लोककल्याण के साथ जोड़ते हैं। इसके लिए हमें सही फैसला लेना होगा। धार्मिक क्षेत्र में अच्छे संत चाहिए होंगे। विकास के लिए सही लोग चुनने होंगे। अच्छे लोगों को चुनेंगे तो परिणाम भी अच्छा आएगा। हरियाणा के लोगों ने अच्छा फैसला किया है।
ये भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग की धरा है। जिन लोगों ने बुरा किया, उनका परिणाम भी बुरा ही होगा। दूसरा हेतु है नि:श्रेयस का। एक योगी या सद्गृहस्थ अपने अभ्युदय को विस्मृत करके कभी नि:श्रेयस की प्राप्ति नहीं कर सकता। जब सांसारिक उत्कर्ष के लिए निष्काम भाव से काम करेंगे तो परिणाम हमें इसी रूप में देखने को मिलेगा।
ये इस लोक में विकास के साथ लोकमंगल की कामनाओं की सिद्धि का आधार तो तय करेगा ही, इसके बाद वह हमारी मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। यही धर्म की दो कामनाएं हैं। इन्हीं कामनाओं को लेकर प्राचीन काल से संतों के समागम होते रहे हैं। समय-समय पर इस धरा धाम को उपकृत करने वाले दैवीय महापुरुषों के माध्यम से जो विशिष्ट घटनाएं घटित हुईं वही हमारे पर्व और त्यौहार बन गये।
उन्होंने अपना संस्मरण सुनाते हुए जूनागढ़ में गुरुगोरखनाथ आश्रम के पूज्य गुरु श्रीत्रिलोकनाथ बाबू जी के भजन का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘संत हैं सुहागी, रहते सदा मगन, जाते हैं जिस लोक में करते सदा चमन’। पेहोवा के इस स्थल से अवतारी योगी सत्यनाथ जी की परंपरा को पूरे देश में विस्तार मिला। मगर पिछली चार पीढ़ियों से यहां की स्थिति ठीक नहीं थी। मगर ये प्रसन्नता का विषय है कि महंत शेरनाथ जी ने न केवल पेहोवा, बल्कि मुजफ्फरनगर और शामली के उजड़े हुए पवित्र स्थानों में ‘चमन’ लाकर और सिद्धों की भावनाओं को मूर्तरूप देकर भक्तों के मन में नया विश्वास जागृत किया है।
चार पीढ़ी से पतन की ओर जा रही ये पावन धरा एक योगी के आने के बाद उत्थान की ओर अग्रसर हुई है। यह नाथ संप्रदाय के एक सुप्रसिद्ध सिद्ध योगी गरीबनाथ जी की पावनधरा है। धर्म का मतलब पलायन नहीं होता आदित्यनाथ ने कहा कि ये आयोजन मां सरस्वती के तट पर हो रहा है। सरस्वती नदी को पुनर्जीवन देने का कार्य हरियाणा की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। अब संतों और आमजन की भी जिम्मेदारी है कि सभी इसके लिए सामूहिक प्रयास करें। जल की एक-एक बूंद को बचाने, जल की शुद्धि, वृक्षारोपण का कार्य, प्राकृतिक और गौ आधारित खेती इस नदी को पुनर्जीवन देने का आधार होगा।
भारत की नदियों के प्रति हमें अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना होगा। धर्म का मतलब पलायन नहीं होता। किसी योगेश्वर ने पलायन का नाम धर्म नहीं कहा। केरल में जन्म लेने वाले संन्यासी आदि शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में जनजागरण और शास्त्रार्थ के माध्यम से चार पीठों की स्थापना का कार्य किया। आज देश उसी रूप में हम सबके सामने हमें देखने को मिल रहा है। विरासत का संरक्षण करके ही सार्थक होगी उज्ज्वल भविष्य की कामना योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम का उल्लेख करते हुए बताया कि पहले वहं 10 श्रद्धालु भी एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते थे, मगर आज 50 हजार श्रद्धालु एकसाथ जुट सकते हैं।
इसी प्रकार अयोध्या में 500 साल बाद अपने भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम विराजमान हो चुके हैं। ऐसे ही 2025 का महाकुंभ भी पहले के सभी कुंभ से विराट और भव्य होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े समागम में सनातन धर्म के पूज्य संतों की उपस्थिति होगी। सभी लोकों से जुड़े हुए देवी-देवता, पितृगण और पवित्र आत्माएं भी आएंगी।
पूज्य संतों का सानिध्य हम सबको प्राप्त हो इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि हर एक पवित्र स्थल जो हमारे सनातन धर्म, सिद्धों-संतों और अवतारी पुरुषों से जुड़ा हुआ है, उनके संरक्षण के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धताके साथ काम कर रही है। विरासत का संरक्षण करके ही हम उज्ज्वल भविष्य की कामना को सार्थक कर पाएंगे। आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की हरियाणावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विरासत और विकास के अद्भुत संगम से ही 2047 में देश विकसित भारत और दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ योगेश्वर श्रीमहंत शेरनाथ जी महाराज, नाथ संप्रदाय के उपाध्यक्ष और राजस्थान विधानसभा के विधायक श्रीमहंत बालकनाथ, समुद्रनाथ जी, योगी कृष्णनाथ जी, चैताईनाथ जी, लहरनाथ जी, राजनाथ जी, पूरननाथ जी महाराज समेत बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
भौम प्रदोष के साथ धनतेरस मनाया जायेगा, खुश होंगे धन लक्ष्मी, कुबेर
भौम प्रदोष के साथ धनतेरस बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा। धनतेरस कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस त्योहार को कई नाम से जाना जाता है।
धनतेरस को धनवंतरी दिवस, धन्वन्तरी जयंती तथा धनतेरस के नाम से से जाना जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 29 अक्तूबर 2024 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा
इस दिन का मान्यता यह है इस दिन भगवान धनवंतरी समुन्द्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे, जब समुंद्र का मंथन हुआ था उसमे बहुत सारे रत्न, आभूषण निकले थे उसी से माता लक्ष्मी तथा भगवान धनवंतरी हाथ में अमृत कलश लिए प्रगट हुए थे। वही अमृत लोगो को कल्याण हेतु आर्युवेद में उपयोग किया गया जिसे लोग निरोग हुए। भगवान धनवंतरी प्रगट के समय पीतल का कलश हाथ में लेकर अवतरित हुए इसलिए इस दिन लोग अपने कल्याण के लिए बर्तन की खरीदारी करते है।
मान्यता यह भी है दिवाली की शुरूआत धनतेरस के दिन से आरंभ होता है और यह पांच दिन तक मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के दौरान करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। धनतेरस के दिन स्थिर लगन में धनतेरस के पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है भगवान धनवंतरी का पृथ्वी पर लोगो को निरोग तथा दीर्घायु एवं कल्याण के लिए अवतरित हुए थे।
धनतेरस मनाने का शास्त्रोक्त नियम
धनतेरस कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के उदया व्यापिनी त्रयोदशी को मनाया जाता है। (उदयाव्यापनी) का मतलब यह होता है सूर्य का उदय त्रयोदशी में हो उसी दिन यह त्योहार मनाया जाता है। 29 अक्तूबर 2024 मंगलवार को त्रयोदशी मिल रहा है।
धनतेरस का पूजा का शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 अक्तूबर 2024 दिन सोमवार सुबह 09:10 मिनट से
त्रयोदशी तिथि का समाप्त 29 अक्तूबर 2024 दिन मंगलवार सुबह 10:49 मिनट तक
महालक्ष्मी पूजन मुहूर्त
स्थिर लगन वृष संध्या 06 :11 मिनट से 08 :15 मिनट तक रहेगा
चौघडिया मुहूर्त
लाभ : सुबह 10:09 से 11:33 सुबह
अमृत : सुबह 11:33 से 12:57 दोपहर
शुभ : दोपहर 02 :22 से 03 :46 दोपहर
धनतेरस के दिन क्या खरीदे
इस दिन पीतल धातु से बने वस्तु की खरीदारी किया जाता है। मान्यता यह है भगवन धनवंतरी जब प्रगट हुए थे उनके हाथ में पीतल का अमृत भरे कलश था इसलिए पीतल की खरीदारी करते है। पीतल के धातु में खाना खाने तथा पानी पीने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है वयोक्ति स्वस्थ्य रहता है।
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदे
धनतेरस के दिन लोहा, टीना, स्टील, अलमुनियम का खरीदारी नहीं करे, भूलकर भी सीसा के वस्तु का खरीदारी नहीं करे। यह राहु के कारक होता है, सीसा खरीदने से परिवार में परेशानी बढ़ जाती है।
धनतेरस पर करे यह उपाय
धनतेरस के दिन गाय की पूजा करने से स्वस्थ्य ठीक रहता है.गाय को हिन्दू धर्म में माता का प्रतिक माना जाता है, धनतेरस के दिन गाय को रोटी खिलाएं. शमी के पेड़ का पूजन करे.इस दिन कोई पड़ोसी में बीमार हो उसको दावा खरीदकर देने से आपका तथा आपके परिवार के रोग नाश होगा.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
बिहार राजग की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित
पटना, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि राजग आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में 220 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य से लेकर पंचायत स्तर तक राजग नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें चुनाव जीतने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पार्टी ने विश्वास जताया कि सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए किए गए कार्यों के आधार पर जनता फिर से राजग को चुनेगी।
बैठक खत्म होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। आगामी चुनाव में 2010 वाले चुनाव से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया गया है। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा है कि विपक्ष अफवाह उड़ाकर मतदाताओं को भ्रमित करता है, उसका मुकाबला पूरी मजबूती से करना होगा। महागठबंधन ने बिहार के लोगों को ठगने का काम किया है। हर विधानसभा में राजग का सम्मेलन होगा और आगे से जो भी कार्यक्रम होगा, साझा होगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार में साल 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह पहली बैठक की है और विपक्ष को साधने के लिए गठबंधन के नेताओं को तमाम तरह के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इससे पहले राज्य में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस उपचुनाव को विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में राजग की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पुनर्गठित 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक बिहार के नव-विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
पिछले साल रांची में हुए संस्करण में खिताब जीतने के बाद, गत चैंपियन के रूप में भारत उच्च उम्मीदों के साथ प्रतियोगिता में प्रवेश कर रहा है। महाद्वीपीय वर्चस्व की लड़ाई में टीम को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड सहित पांच अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे होंगी, जबकि नवनीत कौर उनकी डिप्टी होंगी। उनके नेतृत्व में, भारत का लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना है।
टीम के चयन और टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की तैयारी पर मिडफील्डर और कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “एक और प्रमुख टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना एक अविश्वसनीय एहसास है, खासकर गत विजेता के रूप में। हमने कठोर प्रशिक्षण लिया है और हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं दोनों के साथ एक मजबूत इकाई है। हमारा लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना और उसी जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ खेलना है जो हमने पिछले साल दिखाया था।”
इस बीच, उप-कप्तान नवनीत कौर ने कहा, “हमें अपनी तैयारी और टीम के भीतर बनी केमिस्ट्री पर भरोसा है। अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलना एक बहुत बड़ा बढ़ावा है, और हम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए तैयार हैं। सलीमा के साथ काम करना शानदार रहा है, और हम इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए दृढ़ हैं।”
भारत 11 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 अभियान की शुरुआत करेगा।
बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर- सविता, बिचू देवी खारीबाम।
डिफेंडर- उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरबम, इशिका चौधरी।
मिडफील्डर- नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
फॉरवर्ड्स- नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज ने आईजी विकास वैभव से लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान पर की चर्चा
Chhapra: विकसित बिहार बनाने के उद्देश्य से लगातार आईजी विकास वैभव का सफल प्रयास आज भी अग्रसर है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आईजी विकास वैभव प्रखंड प्रमुख डॉ० राहुल राज से उनके आवास पर मिले।
डॉ० राहुल राज ने आई जी विकास वैभव का अपने आवास पर भव्य स्वागत करते हुए उनके साथ विशेष बैठक आयोजित की। आईजी विकास वैभव ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से चतुर्थ नमस्ते बिहार वृहद युवा संवाद कार्यक्रम दिनांक 8 दिसंबर 2024 को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।
हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ना है। अपना एक दिन अपने बिहार को विकसित बनाने के लिए अवश्य दें।
इस मौके पर डॉ० राहुल राज ने कहा कि आईजी विकास वैभव की आम लोगों के बीच लोकप्रियता इतनी है कि जब इनको सेवा योगदान के लिए किसी अन्य स्थान पर भेजा जाता है, तो लोगों के स्नेह भरे काफिले इन्हें घेर लेती। इतना ही नहीं युवाओं के भविष्य के लिए इन्होंने जब अपना जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया है तो युवाओं को भी आगे बढ़कर इनके मनोबल को मजबूत बनाना होगा, अपना श्रम अर्पित करना होगा।
8 दिसंबर 2024 को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में पहुंचकर लेट्स इंपायर बिहार अभियान के चतुर्थ वृहद संवाद को सबको मिलकर यादगार बनाना होगा और मिलकर बिहार को प्रेरित करने में सहयोग करना होगा।।
आसनसोल-नौतनवा पूजा विशेष गाड़ी, आसनसोल से 2 तथा नौतनवा से 3 नवम्बर को चलेगी
वाराणसी 28 अक्टूबर, 2024: रेलवे प्रशासन द्वारा त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 03507/03508 आसनसोल-नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 2 नवम्बर, 2024 शनिवार को तथा नौतनवा से 03 नवम्बर, 2024 रविवार को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।
03507 आसनसोल-नौतनवा पूजा विशेष गाड़ी 02 नवम्बर, 2024 शनिवार को आसनसोल से 16.05 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 16.30 बजे, मधुपुर से 17.12 बजे, जसीडीह से 17.29 बजे, झाझा से 19.00 बजे, किऊल से 19.40 बजे, बरौनी से 21.25 बजे, समस्तीपुर से 22.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 23.25 बजे, दूसरे दिन हाजीपुर से 00.20 बजे, छपरा से 02.15 बजे, सीवान से 03.10 बजे, भटनी से 03.52 बजे, देवरिया सदर से 04.22 बजे, गोरखपुर से 06.05 बजे तथा आनन्द नगर से 06.55 बजे छूटकर नौतनवा 07.35 बजे पहुँचेगी।
03508 नौतनवा-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 रविवार को नौतनवा से 08.40 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 09.25 बजे, गोरखपुर से 11.45 बजे, देवरिया सदर से 12.43 बजे, भटनी से 13.15 बजे, सीवान से 13.55 बजे, छपरा से 15.00 बजे, हाजीपुर से 16.25 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.40 बजे, समस्तीपुर से 18.35 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, किऊल से 21.05 बजे, झाझा से 22.35 बजे, जसीडीह से 23.10 बजे, मधुपुर से 23.37 बजे तथा दूसरे दिन चित्तरंजन से 00.19 बजे छूटकर आसनसोल 01.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 7, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 2 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति ने सी-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया
वडोदरा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने आज यहां सी-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शनी को भी देखा। इससे पूर्व दोनों ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किलोमीटर का रोड शो किया।
अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) का शिलान्यास किया था। अब यहां सैन्य परिवहन विमान बनाए जाएंगे। सी-295 प्रोग्राम के तहत कुल 56 विमान हैं। इनमें से 16 विमानों की आपूर्ति स्पेन से सीधे एयरबस के जरिये की जा रही है और शेष 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाना है। भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की है।
यह केन्द्र भारत में सैन्य विमानों से संबंधित निजी क्षेत्र की पहली फाइनल असेंबली लाइन (एफएएल) होगी। इसमें विमान के निर्माण से लेकर संयोजन, परीक्षण एवं योग्यता, वितरण और विमान के संपूर्ण जीवनचक्र के रखरखाव तक से संबंधित एक संपूर्ण इकोसिस्टम का पूर्ण विकास शामिल होगा। इस कार्यक्रम में टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड जैसी रक्षा से संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इकाइयों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम भी योगदान देंगे।