Chhapra: सारण फाउंडेशन द्वारा कराये जा रहे सारण खेल महोत्सव के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गौतम ऋषि के पावन धरती रिवीलगंज के पूर्वी सेमरिया में किया गया।
टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता शैलेंद्र सेंगर ने की। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।
कार्यक्रम में शामिल सिताब दियारा के मुखिया अजित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू पांडे, विश्व आर्बिटर शतरंज के अरविंद कुमार सिंह, सारण जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, वरीय खिलाड़ी सतीश कुमार सिंह, कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप, शतरंज संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प, ओलंपिक संघ के सचिव सभापति बैठा एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य नवलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को प्रारंभ कराया।
मुख्य अतिथि कामेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि सारण फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने गौतम ऋषि की ऐतिहासिक धरती पर कबड्डी टूर्नामेंट करा कर जो शुरुआत किया है उससे इस क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया है वह काफी सराहनीय है।
सारण जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने संबोधन में बताया कि सारण खेल महोत्सव की शुरुआत करके सारण के युवाओं में खेल के प्रति जोश भरने का कार्य फाउंडेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने किया है जो आज के इस दौड़ में युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी कैरियर बनाने की शुरुआत करेगा। आज के नई पीढ़ी अपने कैरियर के लिए इधर-उधर भटक रही हैं , उस नई पीढ़ी में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने की एक कड़ी आज छपरा की धरती पर शैलेंद्र सेंगर ने प्रारंभ की है जो आगे चलकर निश्चित ही नौजवानों को स्वर्णिम भविष्य की तरफ ले जाने का कार्य करेगी।
कबड्डी के पहले मैच में मढ़ौरा बनाम दिघवारा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें मढ़ौरा ने दिघवारा को 20 अंक से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरा मैच मांझी बनाम नगरा के बीच में सम्पन्न हुआ जिसमें मांझी ने नगरा को 18 अंक से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरा मैच सोनपुर बनाम दरियापुर चौथा मैच मशरख बनाम अमनौर एवं पांचवा मैच किलकारी बनाम विजय राय का टोला से होगा।
आज के मैच में निर्णायक के रूप में राकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह ,सूरज कुमार, मुकुलेस, नीरज तिवारी, राजेश कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील कुमार सिंह, रमेश सिंह, अमित कुमार गिरी, सुधीर सिंह, जितेश सिंह, जोगिंदर सिंह ,गामा सिंह,राजदेव चौधरी, प्रभु राय, नितेश सिंह, अनुभव सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
सारण खेल महोत्सव: भारोत्तोलन की प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
सारण खेल महोत्सव: शतरंज एवं कराटे की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सारण खेल महोत्सव: शतरंज एवं कराटे की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सारण खेल महोत्सव: क्रिकेट प्लेयर्स लीग का नैनी रॉयल बना चैम्पियन
सारण खेल महोत्सव: क्रिकेट प्लेयर्स लीग का नैनी रॉयल बना चैम्पियन
सारण खेल महोत्सव: नैनी रॉयल दहियावां टाइगर को 56 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची
सारण खेल महोत्सव: नैनी रॉयल दहियावां टाइगर को 56 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची
सारण खेल महोत्सव: सारण प्लेयर्स लीग के तीसरे दिन हुए दो मैच
सारण खेल महोत्सव: त्रिशूल ने डब्लूसीए तथा दहियावां ने सोनपुर को हराया
सारण खेल महोत्सव: त्रिशूल ने डब्लूसीए तथा दहियावां ने सोनपुर को हराया
सारण प्लेयर्स लीग के उद्घाटन मैच में डब्लूसीए छपरा ने दहियावां लायंस को हराया
सारण प्लेयर्स लीग के उद्घाटन मैच में डब्लूसीए छपरा ने दहियावां लायंस को हराया
सारण खेल महोत्सव: महिला फुटबॉल मैच में सिवान ने छपरा को 4-1 से हराया
सारण खेल महोत्सव: महिला फुटबॉल मैच में सिवान ने छपरा को 4-1 से हराया
सारण खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को होगा शुभारंभ
सारण फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सारण खेल महोत्सव 2024 का रविवार को होगा शुभारंभ
Video
सारण खेल महोत्सव के अंतर्गत शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन https://www.facebook.com/share/v/1ArH3wDwFm/
सारण खेल महोत्सव: शतरंज एवं कराटे की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सारण खेल महोत्सव: क्रिकेट प्लेयर्स लीग का नैनी रॉयल बना चैम्पियन
https://www.facebook.com/share/v/1GibrL3qw9/
https://www.facebook.com/share/v/1Hfkk2Xmji/
https://www.facebook.com/share/v/15kcg1tVZb/
https://www.facebook.com/share/v/18Ch1wZDsa/
https://www.facebook.com/share/v/152VpMUEGh/
https://www.facebook.com/share/v/1AXYtCNz4Q/
https://www.facebook.com/share/v/1BMEC4gkW8/
https://www.facebook.com/share/r/15R6znzPFC/
https://www.facebook.com/share/r/1GtZduajzR/
https://www.facebook.com/share/v/15K1pwEBg5/
https://www.facebook.com/share/r/15cru38NCm/
https://www.facebook.com/share/v/1MCKYwthFX/
https://www.facebook.com/share/v/14VLgKHY9G/
https://www.facebook.com/share/v/15L3wchyF1/