राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पहलवानों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पहलवानों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां स्वर्ण

बर्मिंघम/नई दिल्ली: ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 9वें दिन यानी शनिवार को भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने 57 किग्रा वर्ग में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इन खेलों में भारत का यह 10वां स्वर्ण और कुल 31वां पदक है।

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि ने पहले राउंड में एक के बाद एक लगातार 8 अंक अर्जित किये। अंत में दो अंक और हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भारत के 24 वर्षीय रवि ने पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के सूरज सिंह को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में रवि ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के अली असद को 14-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

रवि ने 2018 में वर्ल्ड अंडर-23 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया था।

इसके अलावा उन्होंने ने विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक हासिल किया था और साल 2020 में एशियाई चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

उल्लेखनीय है कि रवि से पहले बर्मिंघम में कुश्ती में दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक स्वर्ण जीत चुकी हैं।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें