सारण लोकसभा: 17 लाख मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

सारण लोकसभा: 17 लाख मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Chhapra: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सोमवार को मतदान होगा। सारण लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 95 हजार 10 है।

जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 54 हजार 230 है। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 40 हजार 771 है। वहीं अन्य 9 और 5 हजार 780 सेवा मतदाता है। सारण लोक सभा क्षेत्र में मतदान के लिए 1776 बूथ बनाए गए हैं। 

आइए जानतें हैं, कौन कौन है प्रत्याशी

सारण लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी और राजद नेत्री रोहिणी आचार्य के बीच है। इस सीट से कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

  1 ) अविनाश कुमार —– बहुजन समाज पार्टी ——हाथी 

2) राजीव प्रताप रूडी—– भारतीय जनता पार्टी—–कमल 

3) रोहिणी आचार्य——–राष्ट्रीय जनता दल—-लालटेन 

4) गजेंद्र प्रसाद चौरसिया——जनहित किसान पार्टी—–हेलमेट 

5) ज्ञानी कुमार शर्मा——– भारतीय एकता दल——–बैट्री टॉर्च 

6) बरुण कुमार दास———गण सुरक्षा पार्टी———मोतियों का हार 

7) राजेश कुशवाहा———भारतीय लोक चेतना पार्टी——–चिमनी 

8) शत्रुघन तिवारी——–भारतीय सार्थक पार्टी—- आदमी व पाल युक्त नौका 

9)आरती कुमारी———निर्दलीय——-टायर 

10) प्रभात कुमार ——- निर्दलीय——– लैपटॉप 

11) मो० सलीम ———- निर्दलीय———डिश एंटीना  

12) राघवेंद्र प्रताप सिंह———-निर्दलीय———आरी 

13) लक्ष्मण पराव यादव——— निर्दलीय——–बाल्टी 

14) शेख नौसाद—————-निर्दलीय———-ब्लैक बोर्ड 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें