Breaking News

छपरा के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों से उप डाकघर हटाने के प्रस्ताव पर उठे सवाल, विरोध तेज

2 Min Read

Chhapra: छपरा शहर के मध्य स्थित देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर स्थापित बिहार के अत्यंत चर्चित महाविद्यालय में संचालित उप डाकघर को लगभग आठ किलोमीटर दूर सांढ़ा स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध सामने आया है। इसी तरह जगदम कॉलेज, छपरा के उप डाकघर को शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर हटाने और उसके स्थान पर संबंधित बीओ (ब्रांच ऑफिस) लाए जाने की योजना को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, महाविद्यालय के आसपास राजेन्द्र कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय, अनेक सरकारी-गैर सरकारी संस्थान तथा प्रसिद्ध गुदरी मार्केट स्थित हैं। स्थापना काल से ही महाविद्यालय परिसर में उप डाकघर का संचालन क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सुविधा रहा है। ऐसे में उप डाकघर को दूरस्थ क्षेत्र में स्थानांतरित करना जनहित के प्रतिकूल बताया जा रहा है।

इस निर्णय को लेकर सारण डाक प्रमंडल के पूर्व वरीय डाक अधीक्षक की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यह कदम डाक सेवाओं की उपलब्धता को प्रभावित करेगा.

DOON
विज्ञापन

मामले को लेकर राजेश्वर कुंवर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ ने डाक महाध्यक्ष, उत्तरी क्षेत्र को पत्र लिखकर इस निर्णय पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि जनहित और प्रशासनिक विवेक को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर यह विषय तेजी से चर्चा में है और संभावना जताई जा रही है कि जनप्रतिनिधि भी इसे लेकर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करेंगे। लोगों को उम्मीद है कि समय रहते हस्तक्षेप कर इस निर्णय को रोका जाएगा, ताकि डाक विभाग की साख और शहर की सुविधाएं सुरक्षित रह सकें।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें