इतिहास के पन्नों मेंः 29 अगस्त

इतिहास के पन्नों मेंः 29 अगस्त

हॉकी के जादूगर का जन्मः जादूगर तो वह बाद में कहलाये, इसके पहले उन्होंने हॉकी को कई रोमांचभरी कहानियों से भर दिया था। ऐसे भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को इलाहाबाद में हुआ था।

सेना के जवान ध्यानचंद की हॉकी स्टिक ऐसी थी कि गेंद उससे दूर रहना पसंद ही न करे। कहा जाता है कि एक बार तो उनकी हॉकी को तोड़कर देखा गया कि उसमें कोई चुंबक अथवा गोंद तो नहीं लगा है।साल 1926 में पहली बार विदेश गए ध्यानचंद ने न्यूजीलैंड में एक मैच के दौरान दागे गए 20 में 10 गोल अकेले ही किए। वहां 21 मैचों में से भारत ने 18 मैच जीते और पूरी दुनिया ध्यानचंद को पहचानने लगी। कहा जाता है कि ध्यानचंद के खौफ से ही 1928 में ब्रिटेन की टीम ने ओलंपिक से अपना नाम ही वापस ले लिया था।

एक बार तो ध्यानचंद का खेल देखने ही नहीं, भारत को हराने का सार इंतजाम कर हिटलर खुद खेल देखने आया। मैदान पर पानी डालकर गीला कर दिया गया था, पर यह क्या, शुरू में परेशान भारतीय टीम ब्रेक के बाद चमत्कार करने लगी। खाली पैर मैदान में उतरे ध्यानचंद के खेल से जर्मनी के मुकाबले भारत 8-1 से जीत गया। बाद में हिटलर ने ध्यानचंद को अपने देश की ओर से खेलने और अपनी सेना में बड़ा पद देने का प्रस्ताव किया, जिसे भारत के इस लाल ने विनम्रता के साथ ठुकरा दिया।

देश ने उनके खेल और देश के प्रति समर्पण को सम्मान दिया। उन्हें सेना में एक-एक कर मेजर तक की प्रोन्नति मिली और पद्मभूषण का सम्मान दिया गया। अभी फिर से ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सम्मान मिलने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े खेल सम्मान का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम करने की घोषणा की है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएंः
1612: सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथ पुर्तगालियों की हार।
1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप मिला।
1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त।
1887: गांधीजी के डॉक्टर रहे और गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज मेहता का जन्म।
1931: शक्तिशाली नगा आंदोलन की बुनियाद रखने वाले नगा आध्यात्मिक गुरु जदोनांग का निधन।
1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941: मानव इतिहास की जघन्य घटना। रूस में जर्मन इंस्तज कमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1949: पहले ही प्रयास में मंगल पर भारतीय यान पहुंचाने वाली टीम के नायक वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन का जन्म।
1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित।
1976: प्रसिद्ध बांग्ला विद्रोही कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम का निधन।
1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में विमान हादसा। वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 141 यात्रियों की मौत।
2000: न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन।
2014: फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें