Chhapra: सारण उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी द्वारा आज भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमे
आपातकालीन चिकित्सा हेतु आने वाले फोन कॉल के लिए पंजी संधारण करने तथा आपातकालीन नंबर को क्षेत्र में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सभी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को दैनिक Tour Diary संधारण करने का निर्देश गया
वही भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारियों के कार्यों के सम्यक पर्यवेक्षण हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी, सारण को दिया गया।
पशुओं का इलाज करते हुए जिओ टैग फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, सारण सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।