आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष (अधिक) अष्टमी

आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष (अधिक) अष्टमी

आज का पंचांग
दिनांक 08 /08/2023 मंगलवार
श्रावण कृष्णपक्ष (अधिक ) अष्टमी
सुबह 03:52 उपरात नवमी ( 09 अगस्त 23 )
विक्रम सम्वत :2080
नक्षत्र : भरणी
सुबह 01:32 उपरांत कृतिका (09 अगस्त )
चन्द्र राशि : मेष
सूर्योदय :05:19 सुबह,
सूर्यास्त :06:31संध्या
चंद्रोदय :11:09 रात्रि
चंद्रास्त :12 :00 सुबह
लगन :कर्क 06:03 सुबह
उपरांत सिह लगन
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग :05:19 सुबह 06:58 सुबह
उद्देग :06:58 सुबह 08:37 सुबह,
चर :08:37 सुबह 10:16 सुबह ,
लाभ :10:16 सुबह11:55 सुबह,
अमृत :11:55 सुबह 01:34 दोपहर
काल :01:34 दोपहर 03:13 दोपहर,
शुभ :03:13 दोपहर 04:52 संध्या
रोग :04:52 संध्या 06:31 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:13 से 04:52 संध्या
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:29 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल :उत्तर
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई (सरसों) खाकर निकले लाभ होगा .

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा।आपकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता हैं। ऐसे में उनका पूरा ध्यान रखे अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी। कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है।
लकी नंबर 7,लकी कलर,सलेटी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।आज के दिन यात्रा करने से बचें क्योंकि अच्छे योग नहीं बन रहे है। दुर्घटना होने की संभावना हैं।
लकी नंबर 2,लकी कलरकाला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी।पैसा कही निवेश किया हैं या अटका हुआ हैं तो वह प्राप्त होगा या उसमें लाभ मिलेगा। सभी के साथ आपका संबंध और मजबूत होगा।अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
लकी नंबर 3 ,लकी कलर लाल

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध में हैं तो अपने पार्टनर की कोई बात चुभ सकती है और उसे आप दिल पर ले सकते है। ऐसे में खुलकर बात करे।
लकी नंबर ,5 लकी कलर पीला

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। घर में कुछ भी बोलने से पहले उस पर अच्छे से विचार कर ले अन्यथा किसी बात के कारण तनाव हो सकता है। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
लकी नंबर 1,लकी कलर,गुलाबी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आप जॉब ढूँढ रहे हैं तो कही से अच्छा ऑफर हाथ में आएगा। इसलिए अपने चारों ओर ध्यान बनाये रखे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे।व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
लकी नंबर 8,लकी कलर,भूरा

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें।व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
लकी नंबर 3 ,लकी कलर ग्रे

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा।करियर को लेकर सजग होंगे और कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आज के दिन आपके लिए अच्छा हैं इसलिये जो भी करेंगे अच्छा ही होगा।
लकी नंबर 7,लकी कलर महरून

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी।दिन में सुस्ती छाई रहेगी और कुछ भी नही करने का मन करेगा। दोपहर में कुछ अनहोनी घटित हो सकती है।
लकी नंबर 4,लकी कलर गुलाबी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। घर में कोई बात हुई हैं तो उसे बाहर कहने से बचें अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा दांव सिद्ध होगा। भाई-बहन के साथ रिश्ता ठीक रहेगा।
लकी नंबर 2,लकी कलर संतरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें।स्कूल के किसी दोस्त के साथ बहुत दिनों के बाद भेंट हो सकती हैं जो आपकी पुरानी यादो को एक बार फिर से ताजा कर देगा।
लकी नंबर 6,लकी कलर हरा

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। दोपहर में किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं लेकिन किसी से जताएंगे नहीं। भाई या बहन के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
लकी नंबर 9,लकी कलर श्वेत

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें