राशिफल | पंचांग | आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी

राशिफल | पंचांग | आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी

आज का पंचांग
दिनांक 01 /07 /2023 शनिवार
आषाढ़ शुक्लपक्ष त्रयोदशी
रात्रि 11:07 उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र : अनुराधा
संध्या 03:04 उपरांत ज्येष्ठा
चन्द्र राशि: वृश्चिक
विक्रम संवत :2080
सूर्योदय :05:02 सुबह,
सूर्यास्त :06:45 संध्या
चंद्रोदय :04:45 सुबह
चंद्रास्त : 03:23 सुबह (02 जुलाई 23 )
लगन : मिथुन 06:15 सुबह.
उपरांत कर्क लगन
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
काल :05:02 सुबह 06:45 सुबह
शुभ :06:44 सुबह 08:28 सुबह,
रोग :08:28 सुबह 10:10 सुबह ,
उद्देग :10:10 सुबह11:53 सुबह,
चर :11:53 सुबह 01:36 दोपहर
लाभ :01:36 दोपहर 03:19 दोपहर,
अमृत :03:19 दोपहर 05:02 संध्या,
काल :05:02 संध्या 06:45 संध्या,
राहुकाल:
सुबह 08:28 से 10:10 दोपहर
अभिजित मुहूर्त :
सुबह 11:26 से 12:21दोपहर,
दिशाशूल : पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेगा तथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होगा।
लकी नंबर
9
लकी कलर
पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। यदि आपके विवाह के लिए रिश्ता देखा जा रहा हैं तो आज भी कुछ रिश्ते आएंगे लेकिन आप उनसे प्रसन्न नही दिखाई देंगे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें।नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम में समस्या का सामना करना पड़ेगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लिए नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपके नए समझौते होंगे ।
लकी नंबर
2
लकी कलर
ग्रे

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम तथा खेलकूद में ज्यादा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए बेहतर समय रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
महरून

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है।माता-पिता का भरपूर साथ आपको मिलेगा तथा उनके द्वारा आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
आसमानी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी।यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नही हुआ हैं तो आपको अपने पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं जिससे घर में खुशियाँ आएगी।
लकी नंबर
9
लकी कलर
संतरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।यदि आपको पहले पेट दर्द इत्यादि की समस्या रह चुकी हैं तो वह आज परेशान कर सकती है। अचानक से ही बहुत तेज दर्द उठ सकता हैं.
लकी नंबर
1
लकी कलर
हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा।मन में किसी बात को लेकर कोई शंका हैं तो आज उसे अपने परिवारवालों के साथ अवश्य साँझा करे जिससे उसका समाधान जल्द ही निकलेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।यदि आपकी कही शादी की बात चल रही हैं तो वहां से अच्छा संकेत मिलेगा,। किसी भी प्रकार की अति से बचे तथा अपने व्यवहार में संयम बनाये रखे।
लकी नंबर
7
लकी कलर
स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा।प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ रहेगा जो आप दोनों के लिए यादगार पल लेकर आएगा।
लकी नंबर
3
लकी कलर
केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे।मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे तथा मन में नए-नए विचार आयेंगे। शारीरिक रूप से भी आप एक दम स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें