नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने बुधवार को लोहड़ी की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्योहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दर्शाते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। लोग अच्छी फसल के फल का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इन त्योहारों के माध्यम से लोगों में परस्पर भाईचारे की भावना और प्रगाढ़ हो तथा देश में समृद्धि और खुशियां बढ़े।