Breaking News

मुजफ्फरपुर: 35 साल बाद मिला इंसाफ, बहन को पेड़ से बांधकर भाई की हत्या करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद

4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

पटना, 07 मार्च (हि.स.)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले से न्याय की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं।

SHARDA
विज्ञापन

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में आज से लगभग 35 वर्ष पूर्व हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-5) आलोक कुमार पाण्डेय की अदालत ने इस जघन्य अपराध के पांच दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात साल 1991 की है, जब जमीनी विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी थीं। शिवयहां चर्तुभुज गांव में आरोपियों ने प्रतिशोध और लालच में आकर उमा राय नाम के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने उमा राय की बहन, बसंती देवी को घर के पास एक पेड़ से मजबूती से बांध दिया था। बहन बेबस होकर चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन पत्थर दिल दोषियों ने उसकी एक न सुनी और उसकी आंखों के सामने ही उसके भाई उमा राय को गोलियों से भून डाला।

भाई की तड़प और बहन की बेबसी के उस मंजर ने पूरे इलाके को दहला दिया था।

लोक अभियोजक सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में न्याय मिलने में साढ़े तीन दशक का लंबा समय बीत गया। इसके पीछे कई गंभीर तकनीकी कारण थे। सबसे बड़ी बाधा यह थी कि घटना के बाद उमा राय का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की मृत्यु हो चुकी थी, जिससे मेडिकल साक्ष्य प्रस्तुत करने में चुनौती आई। इसके अतिरिक्त, केस के अनुसंधान (इन्वेस्टिगेशन) से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात भी समय के साथ ट्रेस नहीं हो पा रहे थे। इन प्रशासनिक और तकनीकी जटिलताओं के कारण मुकदमा वर्षों तक लंबित रहा, लेकिन पीड़ित पक्ष ने हार नहीं मानी और कानूनी लड़ाई जारी रखी।

अदालत ने गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए पांचों आरोपियों को हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में दोषी पाया। सजा पाने वाले दोषियों में अहियापुर के शिवयहां चर्तुभुज निवासी बैद्यनाथ राय (77 वर्ष), महंथ राय (50 वर्ष), रामचंद्र पासवान (60 वर्ष), सहदेव राय (50 वर्ष) और मीनापुर के मोहनपुर निवासी रामबालक राय (70 वर्ष) शामिल हैं। उम्रकैद की सजा के साथ-साथ अदालत ने सभी पांचों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा न करने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

इस कांड के सूचक और बसंती देवी के पुत्र मोहन राय ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मां की आंखों में वह खौफ और दर्द सालों तक देखा है। उन्होंने कहा, “मेरी मां को पेड़ से बांधकर उनके सगे भाई की हत्या की गई थी। वह दृश्य हमारे परिवार के लिए किसी डरावने सपने जैसा था। 35 सालों तक हमने अदालत की चौखट पर न्याय की आस में चक्कर काटे। आज जब फैसला आया है, तो ऐसा महसूस हो रहा है कि वाकई सत्य की जीत हुई है। देर से ही सही, मेरे मामा को इंसाफ मिला।”

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें