Patna: बिहार सरकार ने राज्य में तैनात भारतीय पुलिस सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। गृह विभाग के आरक्षी शाखा से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक मद्य निषेध एवं ए एन टी एफ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


















