Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का हत्यारा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

भागलपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सरेआम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गिराया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

बुधवार तड़के जब पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी, तब अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में रामधनी यादव मारा गया, जबकि खाकी की लाज बचाते हुए तीन पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए खूनी तांडव के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार की सुबह करीब 4:00 से 5:00 बजे के बीच, भागलपुर पुलिस की स्पेशल टीम उसे उस गुप्त स्थान पर ले गई जहाँ उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार छिपाए थे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही टीम चिन्हित स्थान पर पहुँची, वहाँ पहले से घात लगाए बैठे रामधनी के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर रामधनी ने भागने और पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की। अपराधियों ने आधुनिक हथियारों से पुलिस को चारों ओर से घेर लिया था।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्थिति को अनियंत्रित होते देख पुलिस टीम ने ‘आत्मरक्षार्थ’ मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू की। लगभग 15 से 20 मिनट तक दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं। इस भीषण मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रामधनी यादव को कई गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अपने आका को गिरता देख उसके अन्य साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने घायल रामधनी और जख्मी जवानों को मायागंज अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने जांच के बाद रामधनी यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल तीनों पुलिसकर्मियों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है। हालांकि जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें