Breaking News

Horoscope राशिफल | मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

7 Min Read

आज 13 सितंबर 2026, रविवार है। आप जानना चाहते होंगे कि आपकी राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा, कौन-सा शुभ अंक रहेगा और कौन-सा लकी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव के अनुसार आज का राशिफल तैयार किया गया है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आज का राशिफल।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है और क्या है आपका शुभ अंक एवं शुभ रंग।

आज का राशिफल

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

🐐 मेष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। कुछ लोगों से सीखने को मिलेगा, इसलिए उस ओर पूरा ध्यान दें। भविष्य को लेकर सजग होंगे और नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी

🐂 वृषभ

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा और रोजमर्रा की दिनचर्या चलती रहेगी। किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: केसरी

👫 मिथुन

मित्रों का सहयोग करने का मौका मिलेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें और अपरिचित लोगों पर अंधविश्वास न करें। किसी काम को बार-बार करने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता मिलने में परेशानी आ सकती है। इससे निराशा होगी, लेकिन आपको इससे कुछ सीख भी मिलेगी।

लकी नंबर: 5
लकी कलर: नीला

🦀 कर्क

विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, धैर्य बनाए रखें। अधिक दौड़-धूप से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आय बनी रहेगी। कई जगह से मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। शांत मन से सोचें और तय करें कि आपको क्या करना है।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: पीला

🦁 सिंह

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी या पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में जिद्दीपन हावी हो सकता है, जिससे बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बाजार में कुछ नए विरोधी बन सकते हैं, जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।

लकी नंबर: 3
लकी कलर: गुलाबी

👩 कन्या

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान सहज ही मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी और आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी वरिष्ठ के सहयोग के बावजूद आप पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो पाएंगे।

लकी नंबर: 1
लकी कलर: भूरा

⚖️ तुला

किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और प्रसन्नता बढ़ेगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार की परंपराओं में उलझकर रह सकते हैं और समझ नहीं आएगा कि आगे क्या किया जाए। ऐसे में परिवार के बड़े-बुजुर्गों का परामर्श काम आएगा।

लकी नंबर: 8
लकी कलर: ग्रे

🦂 वृश्चिक

चोट या दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्ट लोगों से सावधान रहें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अति विश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। प्रेम संबंधों में यदि खटास है तो वह दूर हो सकती है। करियर को लेकर गंभीर होंगे और कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: महरून

🏹 धनु

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा और आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्यों में मनोनुकूल लाभ मिल सकता है। नौकरी में चैन रहेगा। घर में आपके विवाह को लेकर बात चल सकती है और कहीं से अच्छा रिश्ता भी आ सकता है। आप इसके लिए जल्दी तैयार नहीं होंगे, लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें।

लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी

🐊 मकर

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐश्वर्य और आरामदायक साधनों पर खर्च हो सकता है। एक साथ कई कामों का बोझ आएगा, लेकिन आप सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे, जिससे परिवार में आपकी प्रशंसा होगी।

लकी नंबर: 4
लकी कलर: संतरी

🍯 कुंभ

डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आज नई साझेदारी हो सकती है, जिससे आपको लाभ मिलेगा। घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे।

लकी नंबर: 2
लकी कलर: हरा

🐳 मीन

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च हो सकता है। किसी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आज अपना नेटवर्क बढ़ाने और व्यापार को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। इसलिए जिस काम को आप कुछ दिनों से करने की सोच रहे हैं, उसे आज शुरू कर सकते हैं।

लकी नंबर: 6
लकी कलर: सफेद

आपका दिन मंगलमय हो।

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें