⚡
Breaking News

Bank employees’ strike | बैंक कर्मियों की हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने की मांग

2 Min Read

Chhapra: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

SHAILFORD
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने सांकेतिक प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

सीवान के डीजीएस एवं बैंक ऑफ इंडिया के अमित ओझा तथा कुमार आशीष के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) के मुद्दे पर सरकार की कथित विभाजनकारी नीति का विरोध किया।

DOON
विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग

बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सभी बैंक कर्मियों के लिए समान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था लागू करने, पर्याप्त संख्या में नई नियुक्तियां करने तथा बैंकों में आवश्यकता के अनुरूप मानव संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

आंदोलनकारियों का कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार को देखते हुए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था आवश्यक है। इसके साथ ही कर्मचारियों के बीच समान प्रोत्साहन व्यवस्था लागू करने की भी मांग की जा रही है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

मांगें नहीं मानी गईं तो तीन दिवसीय हड़ताल

बैंक कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी जारी रखती है तो आगामी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

बैंक कर्मचारी संगठनों ने सरकार से समय रहते उनकी मांगों पर विचार कर समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें ✕