Chhapra: प्रांतीय संगणक विज्ञान गणित मेला 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञान विधा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान बाल वर्ग के पत्रवाचन में कक्षा 8-बी के उत्कर्ष कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग गणित प्रदर्श – शाश्वत कुमार सिंह – प्रथम स्थान -8-बी
शिशु वर्ग के विज्ञान प्रदर्श में कक्षा 5-बी की नमस्वी माही ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बाल वर्ग के विज्ञान प्रदर्श में कक्षा 7-बी की सुहानी कुमारी ने द्वितीय स्थान तथा इसी वर्ग में कक्षा 7-बी के शौर्य गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कंप्यूटर प्रदर्श में प्रथम स्थान
बाल वर्ग के कंप्यूटर प्रदर्श में विद्यालय की कक्षा 8-सी की स्नेहा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में कक्षा 8-बी के आदित्य सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता भैया-बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, लगन, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।



















