आज का पंचांग
दिनांक 16 /04 /2024 मंगलवार
चैत्र शुक्लपक्ष अष्टमी
दोपहर 01:23 उपरांत नवमी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : पुष्य
सुबह 05:16 उपरांत अश्लेशा (17 अप्रैल 2024)
चन्द्र राशि कर्क
सूर्योदय 05:26 सुबह
सूर्यास्त :06:13 संध्या
चंद्रोदय :11:41 सुबह
चंद्रास्त 01:45 सुबह (17 अप्रैल 2024)
लगन :मेष 06:57 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : बसंत
चौघडिया,
दिन चौघड़िया:
रोग 05:26 सुबह 07:02 सुबह
उद्देग 07:02 सुबह 08:37 सुबह
चर 08:37 सुबह 10:13 सुबह
लाभ 10:13 सुबह11:49 दोपहर
अमृत 11:49 दोपहर 01:25 दोपहर
काल 01:25 दोपहर 03:01 दोपहर,
शुभ 3:01 दोपहर 04:37 संध्या
रोग 04:37 संध्या 06:13 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:01 से 04:37 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:24 से 12:15 दोपहर
दिशाशूल उतर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.
बसंत नवरात्रि का आठवा दिन महागौरी माता माँ की पूजा की जाएगी
.
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
लेनदारी वसूल होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। कुछ मामलों में स्वयं को साहस करना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापारिक प्रतियोगिता में आपकी विजय के आसार बनेंगे। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर लाल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। काम में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं। विचारपूर्वक निर्णय ले पाएँगे। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लाभ में कमी रहेगी। कार्यकुशलता बढ़ा पाएँगे। आर्थिक विवाद समय पर सुलझा सकेंगे। पारिवारिक स्थितियाँ पक्षधर रहेंगी। संतान से असंतोष हो सकता है। कुसंगति से बचें।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरुम
कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दौड़धूप रहेगी। व्यवसाय धीमा चलेगा। पिता से व्यावसायिक मामलों में अनबन हो सकती है। भागीदारी, जमानत के विवाद हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मेहनत सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। लाभ होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ होने के योग हैं।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें। नौकरी, राज्यपक्ष में अपेक्षित सुधार होगा। लाभप्रद कार्य, स्थिति बनेगी। भरोसे में कार्य नहीं होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट का लाभ भविष्य में मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर आसमानी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आमदनी, लेनदेन के लिए दिन उत्तम रहेगा। अवसरों का लाभ लेने के योग हैं। पड़ोसी से कष्ट हो सकता है। खान-पान में लापरवाही नहीं बरतें।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विवाद न करें। धनहानि संभव है। व्यापारिक मामलों में विश्वास बढ़ेगा। स्वभाव में शांति, संयम रखें।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी
धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यक्तित्व प्रभावशाली होने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर पिला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कार्यपद्धति में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। भागीदारी के कार्यों के लिए दिन उत्तम रहने की संभावना है।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। दूसरों के कार्यों में गलती न निकालें। नियमितता, जवाबदारी ही सहयोगात्मक रहेगी। लेनदेन, कर्ज की स्थिति सुधरेगी। कार्य-स्थिति में परिवर्तन से संतोष रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी
मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में आशातीत सफलता के योग हैं। व्यापारिक तंत्र सुधरेगा। शत्रुपक्ष कमजोर होगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847