Chhapra: जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ़ से पुनीत रंजन और नागेन्द्र राय के साथ मानवेन्द्र कुमार सुमन एवं प्रभु बैठा के रूप में एक शिष्टमंडल ने प्राचार्य शबीब अंसारी के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देते हुए सम्मानित किया.
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह को जिले के शैक्षणिक प्रशासन में नवाचार हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार के हाथों वर्चुअली यह सम्मान दिया गया.
पुनीत रंजन ने बताया कि भारत सरकार से यह सम्मान मिलना न केवल जिले के लिए वरन राज्य के लिए भी विशेष गौरव के क्षण हैं। ये जिले के पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इन्होंने हमेशा कुछ नया करने का प्रयास किया, पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।इसमें इन्हें आशातीत सफलता भी मिली है. इसके लिए इन्हें जिला संघ की तरफ़ से बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया है।