पति-पत्नी के विवाद में बच्चे को भी दिया जहर, पिता की मौत, बच्चा गंभीर

पति-पत्नी के विवाद में बच्चे को भी दिया जहर, पिता की मौत, बच्चा गंभीर

बैतूल:  पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पति ने बच्चे सहित खुद ने भी जहर खा लिया। इस घटना से पति की जहां मौत हो गई वहीं बच्चा गंभीर रूप से जिला अस्पताल में भर्ती है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मुलताई रेलवे स्टेशन पर घटित हुई। घटना की पुलिस जांच में जुट गई है।

मुलताई पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई अरविंद्र दीक्षित ने बताया कि सागर निवासी छोटेलाल सिंह लोधी (33) का विवाह मुलताई थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम सर्रा निवासी संगीता नवड़े(30) के साथ हुई थी। दोनों का एक चार वर्षीय बेटा जय भी है। दोनों के बीच चल रहे विवाद के कारण छोटेलाल पीथमपुर(इंदौर) मजदूरी करने चला गया था।

पत्नी को बार-बार पीथमपुर बुलाने पर भी वह नहीं आई तो छोटेलाल स्वयं ग्राम सर्रा आया और यहां पर पांच दिनों तक उसने संगीता की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली तो छोटेलाल पुत्र जय को लेकर ग्राम सर्रा से मुलताई रेलवे स्टेशन पर आया और यहीं पर उसने पहले पुत्र को जहर दिया और उसके बाद स्वयं भी जहर खा लिया।

दोनों को गंभीर हालत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल लोधी को जहां मृत घोषित कर दिया वहीं जय की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर पत्नी संगीता का कहना है कि उसके पति के घर से वह यहां-वहां भटक रही है उसे डर था कि उसका पति उसे मार डालेगा। एएसआई दीक्षित ने बताया कि संगीता विगत एक सप्ताह से बैतूल में मजदूरी कर रही है।

एएसआई दीक्षित ने बताया कि छोटेलाल की पत्नी संगीता का कहना है कि पति और उसके बीच दो साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था, इस कारण उसका पति उसे छोड़कर पीथमपुर चला गया था। वह बेटे जय को भी ले गया था। जाते-जाते उसने कहा था कि वह खुद भी मर जाएगा और उसे भी मार देगा। वह मुझे खोज रहा था, मेरे नहीं मिलने पर उसने जहर खा लिया। उसका कहना है कि पति के डर से ही वह यहां-वहां भटक रही थी। उसने गांव में भी दो-तीन किराए के मकान बदले और मुलताई में भी ऐसा ही किया, लेकिन उसे पति का डर था कि वह उसे मार डालेगा, इसलिए 5 दिन से बैतूल में रहकर मजदूरी कर रही थी।

मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बैतूल जिला अस्पताल भेजे गए चार साल के जय की हालत नाजुक है। उसे ढ्ढष्ट में भर्ती कराया गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीश घोरे के मुताबिक बच्चे को ऑर्गेनिक फास्फोरस जैसा जहरीला तरल पदार्थ पिलाया गया है। यह कीटनाशक में इस्तेमाल होता है। बच्चे की छाती में पानी जमा हो गया है। उसकी हालत नाजुक है। उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

मुलताई थाना में तैनात एएसआई अरविंद दीक्षित ने बताया कि छोटेलाल सागर का रहने वाला था। उसकी शादी सर्रा निवासी संगीता नवड़े से हुई थी। वह पत्नी से मिलने कुछ दिन पहले ही पीथमपुर से सर्रा लौटा था। बताया जा रहा है कि पत्नी संगीता 5 दिनों से बैतूल में थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिता-पुत्र को अज्ञात व्यक्ति मुलताई हॉस्पिटल छोड़ गया था। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

0Shares
Prev 1 of 238 Next
Prev 1 of 238 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें