नगर निगम कर्मियों की 8 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

नगर निगम कर्मियों की 8 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त, सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

Chhapra: नगर निगम कर्मियों की विगत 8 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गयी है. निगम प्रशासन ने कर्मियों के तीन माह के वेतन का भुगतान, कोरोना भत्ता समेत अन्य माँगों को मान लिया है.

हड़ताल समाप्त होते ही नगर निगम के कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

इसके पूर्व मेयर सुनीता देवी और अन्य पार्षदों, अधिकारियों के साथ कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ वार्ता हुई. जिसमे सभी मांगों को मानते हुए कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया गया. जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले लिया.

कर्मचारी संघ के नेता सियाराम सिंह ने निगम कर्मियों की मांगों को मानने के लिए निगम प्रशासन और मेयर को साधुवाद दिया है.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें