महाशिवरात्रि: मनोकामनानाथ मन्दिर से निकलेगी भव्य शिव विवाह शोभा यात्रा

महाशिवरात्रि: मनोकामनानाथ मन्दिर से निकलेगी भव्य शिव विवाह शोभा यात्रा

Chhapra: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मनोकामनानाथ मन्दिर, कटरा, नेवाजी टोला से भव्य श्री शिव विवाह शोभा यात्रा निकाली जायेगी। भगवान शिव का औघड़ रूप, भगवान शिव का तापस रूप, नरसिंह भगवान, गरुड़ पर माता लक्ष्मी के साथ नारायण, ब्रम्हाजी के साथ इन्द्र, अग्नि, सूर्य, वरुण, शनि, यमराज, विश्वकर्मा, गंगा आदि देवी देवताओं के संग ऋषि-मुनि एवम् भूत प्रेत की झाँकियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।

इस आशय की सूचना कला संयोजक राकेश कुमार सिंह ने दी है। सह कला संयोजक  रविन्द्र सिंह के निर्देशन में जाने-माने शिल्पकार भगवानजी, नारायणजी, राम एकबालजी, देवानन्दजी, राजूजी, सुदर्शनजी और अन्य सहकर्मी मनोयोग से कार्यक्रम को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं।

समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह, संस्थापक अरुण पुरोहित, सचिव मदन मोहन सिंह कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, सर्वानन्द सिंह, ज्ञानेश्वर प्रसाद जायसवाल,आभिमन्यु सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, विनोद सिंह, आशुतोष,रणधीर सिंह, माधवेन्द्र सिंह, वरुण प्रकाश, कुणाल सिंह, संजीव रंजन, गिरधारीजी, भानुजी, संजीव सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, संजय पुरोहित, हरेन्द्र सिंह,विनय सिंह ने सभी लोगों से पूर्व की भाँति शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें