आज का पंचांग | बैशाख शुक्ल पंचमी | राशिफल

आज का पंचांग | बैशाख शुक्ल पंचमी | राशिफल

आज का पंचांग
दिनाँक 25/04/2023 मंगलवार, बैशाख शुक्लपक्ष पंचमी ,सुबह 09:39 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र आद्रा ,सुबह 04:21 उपरांत पुनर्वसु ( 26 अप्रैल ), चन्द्र राशि मिथुन.
विक्रम संवत 2079
सूर्योदय 05:18 सुबह, सूर्यास्त 06:17 संध्या 
चंद्रोदय 08:59 सुबह ,चंद्रास्त 11:27 दोपहर, लगन मेष 06:27 सुबह, सुबह,उपरांत वृष लगन
चौघडिया,दिन चौघड़िया, रोग 05:18 सुबह 06:56 सुबह,
उद्देग 06:56 सुबह 08:33 सुबह,चर 08:33 सुबह 10:10 सुबह
लाभ 10:10 सुबह 11:48 सुबह,
अमृत 11:48 सुबह 01:25 दोपहर काल 01:25 दोपहर 03:02 दोपहर,
शुभ 03:02 दोपहर 04:40 संध्या,रोग 04:40 संध्या 06:17 संध्या,
राहुकाल. दोपहर 03:02 से 04:40 दोपहर,
अभिजित मुहूर्त,सुबह 11:22 से 12:14 दोपहर,
दिशाशूल उतर

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।प्रेम जीवन सुखमय रहेगा और आपको अपने साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी हर कदम में आपका साथ देगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आज के दिन आपके साथ कुछ अनहोनी घटित हो सकती है। फैशन के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे छात्र अपने सीनियर के द्वारा परेशान किए जा सकते है।
लकी नंबर 8 लकी कलर श्वेत

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पहले से रिलेशन वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति रूखा रवैया अपना सकते है।
लकी नंबर 7 लकी कलर स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्य आपस में तो घुलमिल कर रहेंगे ऐसे में यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी। समाजिक कार्य में सफलता मिलेगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी।मन में किसी बात की चिंता रहेगी जिस कारण किसी भी काम को करने में मन नहीं लगेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर नीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।यदि आप सिंगल है तो दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। ऐसे में जल्दबाजी से बचें और शुरू में ही निजी जानकारी साझा ना करें।
लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। स्कूल के छात्रों के लिए आज के दिन पढ़ाई का बोझ ज्यादा रहेगा। प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें।घर से बाहर नौकरी करते है तो आज के दिन ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखे। दोस्त का साथ मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं।आज के दिन निवेश बिल्कुल ना करे अन्यथा पैसा डूब सकता है। यदि शेयर बाज़ार में निवेश कर रखा है तो उस ओर भी ध्यान बनाए रखे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले।
लकी नंबर 7 लकी कलर महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। धैर्य से काम लेंगे तो सभी रुका हुआ कार्य जल्द ही सब पुरा हो जायेगा। घर का माहौल तो अच्छा रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा रिश्तो में कड़वाहट घोलने की चेष्ठा की जाएगी।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। पढ़ाई का दबाव ज्यादा रहेगा लेकिन परिणाम उसके अनुसार प्राप्त नही होंगे। मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन जल्दी परिणाम नही मिल पाएगा। संयम बनाए रखे।
लकी नंबर 9 लकी कलर संतरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें