बिहार बोर्ड ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र किए जारी, ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र किए जारी, ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड ने इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र किए जारी, ऐसे करें चेक

Chhapra: बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 अब ऑनलाइन उपलब्ध है। आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जो भी छात्र बीएसईबी द्वारा 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वो सभी छात्र अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर से प्राप्त कर सकते है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड 10 जनवरी 2023 तक बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा इसके बाद इस एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अतः स्कूल के प्राचार्य द्वारा सभी अभ्यर्थी 10 जनवरी 2023 से पहले अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर ले।

बिहार बोर्ड द्वारा हर साल इंटरमीडिएट फाइनल वार्षिक परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार भी समिति द्वारा बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा की गई है। आपके जानकारी के लिए बता दें की, बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा (Bihar Board Inter Practical Exam 2023) का आयोजन 10 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक की जाएगी। बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Bihar Board Inter Practical Admit Card 2023) को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया गया है।

बीएसईबी इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इंटरमीडिएट शैक्षणिक संस्थान के स्कुल/कॉलेज के प्राचार्य द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। स्कुल/कॉलेज के प्राचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड (Bihar Board Inter Practical Admit Card 2023) डाउनलोड करेंगे और उस पर हस्ताक्षर कर सभी छात्रों को सौंप कर देंगे, यानी की सभी छात्र अपने अपने स्कूल/कॉलेज में जाकर के प्राचार्य से एडमिट कार्ड (Inter Practical Admit Card 2023) प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करे

1. सबसे पहले बिहार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।

2. बिहार बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट लिंक नीचे उपलब्ध है।

3. इसके बाद स्टूडेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें।

4. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

5. इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इंटर प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

6. अब प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट कर ले।

इटरमीडिएट शैक्षणिक संस्थान के प्रमुख द्वारा प्रदान की गई यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके, सभी उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जाएगा और संबंधित उम्मीदवारों को उनके हस्ताक्षर और मुहर के साथ दिया जाएगा।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें