Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण दिवस पर जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया. जिलाध्यक्ष ने नगर निगम पार्क में पौधारोपण किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण का कार्य रखा गया है. जिले के तमाम कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है. यही कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है. मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है. इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है. हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें.

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला महामन्त्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, किसान मोर्चा जिला मंत्री बलवंत सिंह, अजित सोनी, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे.

0Shares

पटना: बिहार विधान परिषद् की समितियों का शुक्रवार को पुनर्गठन कर दिया गया है।कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने समितियों का पुनर्गठन किया है। 34 समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन किया गया है। ये सभी समितियां 9 जून से प्रभावी होंगी।

किस समिति में किन्हें मिली जगह
पुनर्गठित नियमावली समिति :अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह बनें हैं। राबड़ी देवी, नवल किशोर यादव, देवेश चंद्र ठाकुर, केदारनाथ पांडे, राम चंद्र पूर्वे, प्रो. डॉ. राम वचन राय, डॉ. मदन मोहन झा, प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को सदस्यों के तौर पर जगह मिली है।

विशेषाधिकार समिति : अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे और सदस्यों के रूप में राबड़ी देवी, नवल किशोर यादव, देवेश चंद्र ठाकुर, केदारनाथ पांडे, प्रो. डॉ. राम वचन राय और प्रेमचंद्र मिश्रा को जगह मिली है।

आवास समिति : अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव बनें हैं। सुमन कुमार, सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, खालिद अनवर, प्रेमचंद्र मिश्रा, निवेदिता सिंह और मोहम्मद फारुक सदस्य बनें हैं।

पुस्तकालय समिति : अध्यक्ष सच्चिदानंद राय को बनाया गया है। राजेश राम, संजय प्रकाश और सर्वेश कुमार सदस्य बने हैं।

निवेदन समिति : अध्यक्ष केदारनाथ पांडे बने हैं। डॉ. संजीव कुमार सिंह, संजीव श्याम सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव, रीना देवी उर्फ़ रीना यादव और डॉ. प्रमोद कुमार सदस्य बने हैं।
आठ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति : अध्यक्ष संजय पासवान बने हैं। सदस्य राजेश राम, अशोक कुमार अग्रवाल, अर्जुन साहनी और राम ईश्वर महतो बने हैं।

आचार समिति : अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राम वचन राय होंगे। उपेंद्र कुशवाहा, केदारनाथ पांडे, राम चंद्र पूर्वे, रजनीश कुमार, संजय प्रसाद और रीना देवी उर्फ रीना यादव सदस्य बनेंगे।

सरकारी आश्वासन समिति : नीरज कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, डॉ. मदन मोहन झा, वीरेंद्र नारायण यादव, सुनील कुमार सिंह, सर्वेश कुमार और रणविजय कुमार सिंह सदस्यों के रूप में बने हैं।

जिलापार्षद एवं पंचायती राज समिति : अध्यक्ष सलमान रागीब को बनाया गया है । राम चंद्र पूर्वे, आदित्य नारायण पांडे, सुबोध कुमार, समीर कुमार सिंह, कुमुद वर्मा और संतोष कुमार सिंह सदस्य होंगे ।

प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति : अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता होंगे। दिनेश प्रसाद सिंह, मनोरमा देवी, प्रेमचंद्र मिश्रा और सुनील कुमार सिंह सदस्य होंगे।

कार्यान्वयन समिति : अध्यक्ष रजनीश कुमार होंगे। नीरज कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, भीसम साहनी और घनश्याम ठाकुर सदस्य होंगे।

कागजात संबंधी समिति : अध्यक्ष डॉ. एनके यादव होंगे। रणविजय कुमार सिंह, नूतन सिंह, सुनील कुमार सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार सदस्य होंगे।

प्रत्यायुक्त विधान समिति : अध्यक्ष मोहम्मद फारुक होंगे। प्रो. डॉ राम वचन राय, देवेश चंद्र ठाकुर, देवेश कुमार और समीर कुमार सिंह सदस्य होंगे।

याचिका समिति : अध्यक्ष देवेश कुमार होंगे। सलमान रागीब, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रोफेसर गुलाम गौस, डॉक्टर एनके यादव, रीना देवी उर्फ रीना यादव और मोहम्मद कमर आलम सदस्य के रूप में होंगे।

गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति : अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गुलाम गौस को बनाया गया है। डॉक्टर मदन मोहन झा, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, टुन्ना जी पांडे और डॉक्टर प्रमोद कुमार को सदस्य बनाया गया है।

बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति : अध्यक्ष निवेदिता सिंह को बनाया गया है। मनोरमा देवी और डॉ. कुमुद वर्मा सदस्य के रूप में होंगी।

अल्पसंख्यक कल्याण समिति : अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम रसूल होंगे। मोहम्मद कमर आलम, खालिद अनवर और मोहम्मद फारुक सदस्य होंगे।

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति : अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता होंगे। राजेश राम, नूतन सिंह और सुबोध कुमार सदस्य होंगे।

प्रकाशन समिति : अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह होंगे। दिनेश प्रसाद सिंह, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह और सुमन कुमार सदस्य होंगे।

शून्य काल समिति : अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा को बनाया गया है। संजय पासवान, संजीव श्याम सिंह और राधाचरण साह को सदस्य बनाया गया है।

आरक्षण क्रियान्वयन समिति : अध्यक्ष रामबली सिंह होंगे। राजेश राम और राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता सदस्य होंगे। नगर विकास समिति : अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे। संजय सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल और संजय पासवान सदस्य होंगे।

आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति : अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह होंगे। खालिद अनवर, मोहम्मद कमर आलम और सुबोध कुमार सदस्य होंगे।

अभ्यावेदन समिति : अध्यक्ष सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे। संयोजक रणविजय कुमार सिंह और सदस्य के रूप में सलमान रागीब और नूतन सिंह होंगे।

विशेष जांच समिति : अध्यक्ष मोहम्मद कमर आलम होंगे। सलमान रागीब, संतोष कुमार सिंह और रामबली सिंह सदस्य के रूप में होंगे। रा

राजभाषा समिति : अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा को बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह और सर्वेश कुमार को सदस्य बनाया गया है।

वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति : अध्यक्ष राधाचरण शाह को बनाया गया है। संजय कुमार सिंह, राम ईश्वर महतो, अर्जुन साहनी और घनश्याम ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

मानवाधिकार समिति : अध्यक्ष संजय प्रकाश होंगे। नवल किशोर यादव, संजय सिंह और अशोक कुमार अग्रवाल सदस्य होंगे।

कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति : अध्यक्ष आदित्य नारायण पांडे होंगे। मोहम्मद गुलाम रसूल, भीसम साहनी और रामबली सिंह सदस्य के रूप में होंगे।

वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति : अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ होंगे। राम चंद्र पूर्वे, प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुमन कुमार और सच्चिदानंद राय सदस्य होंगे।

सामान्य प्रयोजन समिति : अध्यक्ष संजय प्रसाद होंगे। राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता और टुन्ना जी पांडे सदस्य के रूप में होंगे।

कारा सुधार समिति : अध्यक्ष राजन कुमार सिंह होंगे। दिलीप कुमार जायसवाल, सुबोध कुमार और संतोष कुमार सिंह सदस्य होंगे।

दिव्यांग जन कल्याण समिति : अध्यक्ष सीपी सिन्हा उर्फ चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा होंगे। समीर कुमार सिंह और रामेश्वर महतो सदस्य होंगे।

पर्यटन विकास समिति : अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे। संजय सिंह, रजनीश कुमार और नीरज कुमार सदस्य होंगे।

 

0Shares

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार बयानबाजी करने वाले भाजपा एमएलसी टुन्नाजी पांडेय को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार के खिलाफ लगातार बयान देने को लेकर उन्हें शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी ने निलंबित किया है। उनकी गतिविधिया लगातार पार्टी की नीतियों के खिलाफ थी.

उल्लेखनीय है कि टुन्नाजी पांडेय ने एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा था कि बिहार में उन्होंने गलत तरीके से सरकार बनाया है।

टुन्नाजी पांडेय ने आरोप लगाया था कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को चुना था लेकिन नीतीश ने पूरी व्यवस्था को हाइजैक कर लिया ।राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाये थे। जिसके बाद से ही जदयू की तरफ से प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा पर अपने विवादित एमएलसी पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बना रहे थे । जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने एमएलसी से जवाब मांगा था।

भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विनय सिंह ने नोटिस भेजा था। जिसमें उन्हें अपने बयान पर 10 दिनों में जवाब देने को कहा गया था लेकिन इतना होने के बाद भी उन्होंने नोटिस नहीं मिलने की बात कह दूसरे दिन भी जदयू नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने पार्टी गतिविधियों के खिलाफ जाकर शाहाबुद्दीन के बेटे से भी मुलाकात की थी। A valid URL was not provided.

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी सारण के ओबीसी मोर्चा द्वारा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 7 साल के सफल कार्यकाल तथा सेवा ही संगठन के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

रक्तदान शिविर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान के नेतृत्व में 10 यूनिट रक्तदान किया गया.  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है. रक्तदान करके देखिए अच्छा लगेगा. जीवनदाता बन सकता है रक्तदाता​. रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. उन्होंने सभी से रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की. 

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न भगत, दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, आदित्य कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, राजु कुमार,अमित कुमार, अशोक कुमार, आदि ने रक्त दान किया. रक्तदान के अवसर पर जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए.[y

otuwp type=”username” id=”chhapratoday” ]

0Shares

Chhapra: सारण जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार से कोरोना के नए टीकाकरण की नीति लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया.

राष्ट्रपति के पास इस ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा कामेश्वर प्रसाद सिंह के साथ डा शंकर चौधरी, केदार नाथ सिंह, सुरेश कुमार यादव, अब्दुल क़ादिर खान, अनवर अंसारी, फिरोज इकबाल आदि मौजूद थे.

A valid URL was not provided.
0Shares

पटना: भाजपा के एमएलसी टुन्नाजी पांडेय के बयान पर एनडीए के मुख्य पार्टी जदयू और भाजपा में घमासान मचा हुआ है।

टुन्ना पांडे की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दिये गये बयान से तिलमिलायी जदयू ने भी गुरूवार को चेतावनी दे दी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा की अनुशासन समिति ने टुन्ना पांडे को नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि टुन्ना पांडेय ने गत दिन कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें जनता ने वोट नहीं दिया है। वोट तो तेजस्वी यादव को मिला था लेकिन जनादेश की चोरी करके नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन गये हैं। टुन्ना पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार को तो जेल में रहना चाहिये था।

0Shares

Panapur: महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बुधवार को सारण तटबंध का निरीक्षण किया. इस दौरान वे पानापुर प्रखंड के चकिया चिंतामनपुर से लेकर कोंध भगवानपुर स्थित मथुरा धाम तक गये एवं पूरे तटबंध का बारिकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा तटबंध के सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है. जिसको लेकर व्यापक स्तर पर कार्य कराए जा रहे है.

उन्होंने ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सुरत में बख्सा नही जाएगा. निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता ने सांसद को बताया कि तटबंध जो कटाव वाले स्थल थे. उन्हें चिन्हित कर कार्य कराया जा रहा है. तटबंध पूरी तरह सुरक्षित कही पर कोई खतरा नही है.

सांसद के निरीक्षण के मौके पर बीडीओ महम्मद सज्जाद, सीओ रंधीर प्रसाद, भाजपा नेता संजय सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह, शम्भूनाथ प्रसाद, कुंदन कुमार,.मोबाइल सिंह सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे.

0Shares

पटना: सीपीआई(एम ) ने सरकार की ओर से निर्वाचित पंचायतो के प्रतिनिधियों का कार्यकाल नहीं बढ़ाने के निर्णय को अलोकतांत्रिक बताया है।

पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि कार्यकाल बढ़ाने के लिए अगर कोई नियम नहीं था तो इसके लिए राज्य सरकार अध्यादेश ला सकती थी। परामर्श समिति गठित करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है।

माकपा राज्य सचिव ने कहा कि परामर्श समिति गठित करने के बहाने सरकार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों को मजबूत करने के बजाए नौकरशाहों के हाथों पंचायतों को सौपना चाहती है। विकास के सारे काम में नौकरशाहों को विशेष अधिकार देने से भारी लूट की संभावनाएं बढ़ जाती है।

पार्टी बिहार सरकार से मांग करती है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करें और आगामी चुनाव होने तक पंचायतों के अधिकार को बढ़ाने के लिए अध्यादेश पारित करे। पार्टी राज्य सचिव मंडल की बैठक 4 जून को होगी। जिसमें आगामी आंदोलन पर चर्चा होगी।

Input agency

0Shares

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राजद व कांग्रेस के जो लोग पंचायतों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं,उन्हें संविधान के क, ख, ग, घ की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 243-ई में पंचायतों का कार्यकाल 5 साल के लिए निर्धारित है। जिस प्रकार विधान सभा या लोक सभा का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा सकता है,उसी प्रकार पंचायतों का कार्यकाल भी बढ़ाना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए हाय- तौबा वे लोग मचा रहे हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में 23 वर्षों तक पंचायत का चुनाव नहीं कराया और जब 2001 में चुनाव कराया तो संविधान में प्रावधान के बावजूद अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा व महिलाओं को आरक्षण से वंचित कर दिया। कोविड से उत्पन्न विषम स्थिति में सरकार ने कार्यकाल समाप्ति के बाद पंचायतों का कामकाज सम्भालने के लिए सलाहकार ( परामर्शी) समितियां गठित करने का जो निर्णय लिया है, वह सर्वोत्तम विकल्प है क्योंकि अंततः उसमें स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही रखने पर विचार किया जा रहा है।

राजद-कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान 2001 में हुआ पंचायत चुनाव रक्तरंजित रहा, 196 लोग मारे गए तथा सैकड़ों लोग चुनावी रंजिश में हिंसा के शिकार हुए थे।

0Shares

Chhapra: केंद्र सरकार टीकाकरण पर नई नीति लाए जिससे सभी लोगों का जल्द से व मुफ्त टीकाकरण किया जा सके. उक्त बातें सारण जिला कांग्रेस कमिटी सोशल  मीडिया व आईटी सेल के जिलाध्यक्ष नदीम अख्तर अंसारी ने कही.

उन्होंने बताया कि  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज पूरे भारत में सोशल मीडिया के माध्यम से #SpeakUpForFreeUniversalVaccination टैग लाइन से एक अभियान चलाया जा रहा है. जिस तहत केंद्र सरकार के समकक्ष ये दो महत्वपूर्ण मांग की गई. पहला केंद्र सरकार को सभी भारतीयों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए नई टीकाकरण नीति लानी चाहिए. दूसरा पूरे भारत में सभी के लिए टीकाकरण मुफ्त होना चाहिए.

उन्हें कहा कि आज केंद्र सरकार जिस तरीके से टीकाकरण कर रही है ऐसे पूरे देशवासियों को वैक्सीन देने में सालों लग जाएंगे।

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत छपरा विधानसभा के मौना पंचायत के दलित बस्ती में सेवा कार्य किया.

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो संगठन के साथ सेवा भी करती है. जिलाध्यक्ष ने सभी से सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने तथा मास्क का उपयोग करने तथा समय-समय पर हाथ धोने की अपील की. 

जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया छपरा विधानसभा के मौना पंचायत के दलित बस्ती में मास्क, साबुन तथा सेनीटाइजर का वितरण किया गया. इस अवसर पर महामंत्री शांतनु कुमार, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, आई टी सेल के सह संयोजक नितिन राज वर्मा, नगर महामंत्री अजय कुमार, नगर उपाध्यक्ष अनिल यादव, अनूप यादव, शत्रुघ्न चौधरी आदि ने अपनी सेवा प्रदान की.

0Shares

Delhi: केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा का काम निरंतर आगे भी जारी रहेगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को याचिकाकर्ता आन्या मल्होत्रा की मंशा पर सवाल उठाते हुए सेंट्रल विस्टा का काम रोकने की याचिका खारिज कर दी और इसके साथ 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. इस तरह सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी तय कर दिया कि सेंट्रल विस्टा का काम आगे भी निरंतर जारी रहेगा. इससे पहले याचिकाकर्ता आन्या मल्होत्रा की याचिका पर सुनवाई कर 17 मई को हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका में जोर देकर कहा गया था कि कोरोना वायरस के इस दौर में किसी भी ऐसे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ने की मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए. याचिका में यह भी कहा गया था कि एक परियोजना की वजह से कई लोगों की जान खतरे में आ रही है. वहीं, पिछले सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उस याचिका को ही खारिज करने की मांग कर दी थी. केंद्र की ओर से कहा गया था कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान सभी कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन किया जा रहा है. इसी के साथ याचिकाकर्ता की नीयत पर सवाल उठाते हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि जनहित बहुत ही सिलेक्टिव है, उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों की कोई परवाह नहीं है, जो शायद इससे 2 किलोमीटर दूरी पर ही चल रहे हैं.

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा. प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के आवास के साथ कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालय के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जाना है. सेंट्रल विस्टा परियोजना की सितंबर 2019 में घोषणा की गई थी. 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना की आधारशिला रखी थी. इस पुनर्विकास परियोजना में एक नए संसद भवन का निर्माण प्रस्तावित है. इसके तहत एक केंद्रीय सचिवालय का भी निर्माण किया जाएगा.

0Shares