Chhapra: भारतीय जनता पार्टी  नगर कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नगर अध्यक्ष  राजेश फैशन  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के तैल चित्र पर पुष्पांजलि व दिप प्रज्वलित कर मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रंणजीत कुमार सिंह ने कहा कि केंद सरकार के 9 वर्ष पूर्व होने पर जिला के प्रत्येक मंडल में सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम होगा।  जिसमें बिहार में सारण अब्वल होगा।  बिहार के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सारण में देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

मुख्य रूप से लोकसभा के संयोजक पूर्व शिक्षक प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल जनहित मे है। उन्होंने आगामी कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया की 30 मई से 30 जून तक महासम्पर्क अभियान चलेगा। जिसमे संगठन के कार्यकर्ता घर घर जा कर जनमानस को केंद सरकार के जनहितकारी योजनाओं को बताएंगे व संगठन को हर घर में पहुचायेगे।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद्दी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ कर विश्व पटल पर विश्व का नेतृत्व कर रहा है। 

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, शांतनु सिंह, सत्या सिंह, रंजन यादव, सुमन दुबे, बलवंत सिंह, मनोज सिंह, ममता मिश्रा , राकेश यादव, दिलीप चौरसिया, सुशील सिंह, सन्नी सिंह, अनूप यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन युवा नेता डॉ चरण दास व धन्यवाद ज्ञापन सन्नी सिंह उर्फ चंदु ने किया।

0Shares

पटना, 24 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्षी दल बहिष्कार करेंगे। इस मुद्दे पर राजद इन दलों के साथ है। उन्होंने कहा इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराना चाहिए।

उन्होंने कहा है जब से इस बात की चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री इस भवन का उद्घाटन करेंगे तब से सभी दलों ने यह सुझाव दिया कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति से कराना चाहिए। यही संवैधानिक व्यवस्था है। यह परंपरा के अनुकूल है। इससे संविधान सर्वोपरि है की पुष्टि होती है।

झा ने कहा है कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की राय का इतिहास लिखा जाएगा। इतिहास सब कुछ याद रखेगा, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राजद सहित तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम ने उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। कांग्रेस पहले से ही मांग कर रही है कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए।

0Shares

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक स्थानीय विवाह भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के महाराजगंज लोकसभा के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,  सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

कार्यसमिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल को जनता तक पहुंचाने के लिए 30 मई से 30 जून तक विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सारण लोकसभा के प्रभारी जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि जनता के बीच प्रधानमंत्री के कार्यों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने का काम करना है एवं अबकी बार 400 के पार।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एक बार भाजपा की सरकार केंद्र में बनानी है। 

विधायक एवं मुख्य सचेतक जनक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का 9 साल बेमिसाल 29 जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने के काम करना है।  जिसके लिए सभी को एकजुट होकर संयुक्त प्रयास के साथ कार्य करना है।

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मैं सांसद बाद में, पहले एक भाजपा का कार्यकर्ता हूँ।  मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक कार्यकर्ता के रूप में किया और प्रधानमंत्री जो देश के लिए कर रहे हैं उनकी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम हम सभी का कर्तव्य है। आज भारत विश्व के मानचित्र पर एक सशक्त वैभवशाली शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है तो यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। 

प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि 2024 में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनानी है। अबकी बार 400 के पार के नारे के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर एक बार भारत माता की सेवा के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है।  इसके लिए सारे कार्यकर्ता आज से अभी से लग जाए सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा।  तभी देश आगे बढ़ेगा और केंद्र में भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनेगी।

कार्य समिति के बैठक में विशेष रूप से पटना से आए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।  प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल में 9 साल बेमिसाल हर मंडल हर बूथ स्तर तक इस कार्य को करना है।

संचालन जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राजेश फैशन ने किया।  

0Shares

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और नीतीश कुमार के बीच विपक्षी एकता को लेकर बैठक जारी है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल सहित जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को मजबूत करने के सिलसिले में लगातार अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में भी मंच पर दिखाई दिये थे। इससे पहले नीतीश कुमार ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

0Shares

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने 30 मई से 30 जून तक जनसंपर्क चलाएगी भाजपा : तावड़े

– लालू प्रसाद ने 15 साल बिहार को लूटा, नीतीश ने 18 साल में बिहार को बर्बाद किया : सम्राट

– 1990 का दौर बिहार में फिर से दिखने लगा, शाम होते बाजार की रौनक समाप्त : विजय सिन्हा

पटना, 20 मई (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावडे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर भाजपा आगामी 30 मई से 30 जून जनसंपर्क का महाअभियान चलाएगी। यह अभियान जनता से संपर्क करने का अभियान है। हम सभी आम जनों के बीच जाएंगे और मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार से जन-जन को बताएंगे। तावड़े ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है।

विनोद तावडे ने कहा कि विकास के कामों से लोगों को कितना फायदा हुआ इसकी भी जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने 9 वर्षों के शासनकाल में जिस प्रकार का विकास के काम किया हैं वह दुनिया में उदाहरण है। देश फिर से मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 में विपक्ष पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि 30 मई से प्रारंभ होने इस अभियान को सफल बनाने में पार्टी का कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ लग जाए ।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार गांव, गरीब, शोषित एवं बच्चों के कल्याण हेतु समर्पित है, यही कारण है कि देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए देख रहे हैं ।आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 9 साल बेमिसाल रहा। देश के प्रधानमंत्री को कोई टक्कर देने वाला नहीं है लेकिन हमें जनता को बताना होगा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता के लिए 9 वर्षों के कार्यकाल में कौन-कौन से विकास के कार्य किए ।

उन्होंने कहा कि कहा कि आज पहली कार्यसमिति की बैठक मेरे कार्यकाल में हो रही है। उन्होंने कहा कि राजद ने बिहार में 15 साल शासन किया और उसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने 15 साल बिहार को लूटा और उसके बाद नीतीश कुमार 18 साल से बिहार को बर्बाद कर रहे हैं ।

उन्होंने आरक्षण की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार के कई दल आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि लालू प्रसाद के शासनकाल में क्या वे किसी को आरक्षण दिए थे जबकि भाजपा ने सभी लोगों को आरक्षण दिया। मोदी सरकार ने 10 प्रतशित सवर्णों को भी आरक्षण दिया।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराध की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। प्रशासन बेलगाम है प्रत्येक दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 90 का वह दौर फिर से बिहार में दिखने लगा है। लोग सहम गए हैं। शाम होते ही बाजार से रौनक खत्म हो रही है ।

उन्होंने कहा कि बिहार में जो उद्योग का जाल बिछाने का काम सैयद शाहनवाज हुसैन के उद्योग मंत्री रहते प्रारंभ हुआ था वह फिर से सिमटने लगा है। बिहार में भय का वातावरण बन गया है । उन्होंने कहा कि अब लोगों की उम्मीद भाजपा कार्यकर्ताओं से है, जो इस वातावरण से लोगों को निकालने में मदद करे, जिसमें हम सभी की भूमिका अहम होगी।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक के प्रथम सत्र में संचालन प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने किया जबकि द्वितीय सत्र का संचालन का प्रदेश मंत्री शीला प्रजापति ने निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सांसद रामकृपाल यादव ने किया ।

इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी सुनील ओझा संगठन महामंत्री नागेंद्र जी प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया केंद्रीय मंत्री आरके सिंह नित्यानंद राय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर किशोर प्रसाद रेणु देवी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल नंदकिशोर यादव मंगल पांडे केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन सहित प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांसद विधायक विधान पार्षद आदि उपस्थित थे ।

0Shares

पटना: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव परिणाम बढ़ती हुई मँहगाई, बेरोजगार होते लोग, भ्रष्टाचार और नफरती माहौल के खिलाफ़ सख्त जनादेश है। उक्त बातें जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव शफ़क बानो ने कहीं।

उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय सत्ता को सीधी चुनौती भी है। चुनाव परिणाम यह संकेत करता है कि झूठे प्रचार और अहंकारी एवं दमनकारी नीतियों के बल पर देश की आवाम को ज्यादा दिनों तक उलझाया और बरगलाया नहीं जा सकता।

‘मिशन 24’ के निमित्त विपक्षी एकता के लिए  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सियासी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं, कर्नाटक का यह चुनाव परिणाम उस दिशा को एक नई धार देगा। नीतीश कुमार समग्र विकास की अवधारणा और निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ एक विकसित राष्ट्र की संकल्पनाओं को धरातल पर उतारना चाहते हैं।

कर्नाटक का यह जनादेश विपक्षी एकता के लिए एक बड़ी ताकत है और केंद्रीय सत्ता को यह संदेश भी कि देश की सियासी फ़िजा अब बदल रही है और लोगों की सोच भी। आनेवाले दिनों में ऐसा ही सियासी मंजर अन्य चुनावों में भी दिखेगा। जनता अब जाग चुकी है।

0Shares

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपार बहुमत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की यह जीत, जनता की जीत है।

खड़गे ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता से किए अपने पांचों वादे को पूरा करेगी। पार्टी पर भरोसा जताने के लिए हम कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट सरकार को नकार दिया है। हमने जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी। एक सवाल का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

मतगणना के दौरान कांग्रेस पार्टी 107 सीटों पर अभी आगे चल रही है, जबकि 29 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है और 13 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।

0Shares

Chhapra: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने और उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल बजरंग दल ही नही बल्कि पीएफआई पर भी बैन लगाने की बातें कही है। उन्होंने कहा कि हालाकि कर्नाटक में जैसे हालात होंगे उसी आधार पर वहां के नेताओं ने अपने घोषणा पत्र में इसे शामिल किया होगा। बिहार के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर लोगों की भावना से खेलकर राजनीति करने वालों के खिलाफ कानून संगत कार्रवाई होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वोटों के बिखराव को रोकने के लिए नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर भाजपा के विरुद्ध मोर्चा बनाने में जुटे हैं.

मंत्री अशोक चौधरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

इस दौरान जदयू के नेता दिनेश सिंह, बैद्यनाथ सिंह विकल आदि उपस्थित थे।

0Shares

Chhapra: महाराणा प्रताप की जयंती भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश फैशन के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद एवं अशोक कुमार थे। रणजीत कुमार सिंह अपने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान हैं। आज भी भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

वहीं अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप के सपनों के भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने का काम कर रहे हैं। आज भारत को सशक्त, स्वाभिमानी, शक्तिशाली बनाने का काम कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धमेंद्र साह, शत्रुघ्न भगत, रंजन यादव, अनु सिंह आदि उपस्थित थे। 

0Shares

Chhapra: जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के अध्यक्षता में सर्किट हॉउस में आयोजित जिला कार्यकारिणी के बैठक में सभी नवमनोनीत कार्यकारिणी के पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवम माला पहना कर मनोनयन पत्र दिया गया.  सभी नवमनोनीत पदाधिकारी के चेहरे पर खुशी झलक रही थे.

पूर्व विधायक धूमल सिंह ने कहा कि पार्टी ने आप सभी साथियों को बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी है।  इस जिम्मेवारी को ईमानदारी पुर्वक निभाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने को पूरा करना है।  जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने जिला कार्यकारिणी में सभी समाज को स्थान देकर सम्मानित करने का काम किए है।  प्रदेश सचिव बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा कि सामने 2024 में लोकसभा का चुनाव है।  पार्टी के सभी नवमनोनीत साथी सरकार के द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कारी योजनाओं को समाज के हर तबके को बताए तभी जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना पूरा होगा। 

कार्यक्रम में नन्द किशोर सिंह, आनन्द किशोर सिंह, सुरेश सिंह, राजेश त्यागी, सतेंद्र कुमार, महेश सिंह, राखी कुशवाहा, महेश्वर प्रसाद चौधरी, डॉ0 इंद्रकान्त शर्मा, काज़िम रजा रिजवी, मदन सिंह कुशवाहा, कुसुम देवी, दिलीप ठाकुर, सुनील सिंह कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, रीता कुशवाहा, चंद्रभूषण पंडित, मो0 परवेज़, ई0 प्रभास शंकर, लालमुनी देवी, सम्भु मांझी, मन्नू गिरी, मेराजुद्दीन खान, वीरेंदर गिरी, सुनील सिंह कश्यप, सतीश शर्मा,अशरफ खान, शकील सिद्दीकी, रामायण सिंह, लालमुनी देवी, बेबी अम्बेडकर, मो0 कमरुद्दीन अहमद, फैजूल्लाह अंसारी आदि सम्मलित थे।

0Shares

Chhapra: भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ गड़खा विधानसभा के बूथ संख्या 20 गुरुकुल विद्यालय मेहिया दलित बस्ती में  प्रधानमंत्री  की मन की बात की 100वी  कड़ी सुनी।

प्रधानमंत्री  ने आज कहा कि मन की बात के माध्यम से हमे देश के लोगों से जुडने का सौभाग्य मिलता है। जो लोग अपने प्रयास से कुछ प्रेरणादायक काम करते है उनसे बात कर खुशी मिलती है साथ अन्य लोग उनसे प्रेरणा लेते हैऔर उनका उत्साहवर्धन भी होता है। ऐसे दो व्यक्तियों से वार्ता भी किया। एक सेल्फी विद डाटर और दुसरा हीलिंग द हिमालय।

राम दयाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री  का यह लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात अब जन जन की बात हो गया है।  यह एक ऐतिहासिक कदम है कि किसी देश का प्रधान आमजन से 03 अक्टूबर 2014 से लगातार बिना किसी रुकावट लोगों से जुड़कर प्रेरणादायक कार्यों की चर्चा करते है ।

इस कार्यक्रम की व्यवस्था चन्दन माँझी ने किया था। जबकि वहाँ उपस्थित लोगों मे प्रमुख रुप से  सुपन राय,  नीतिन राज , हरेश्वर सिह चन्द्रेश्वर कुसवाहा आदि लोग उपस्थित थे।

0Shares

जलालपुर: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी-छोटी बातों को बड़ा प्लेटफार्म देने का काम किया है। आज मन की बात जन आंदोलन बनकर तैयार हो गया है। उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर के हसलाहीं में कहीं। वे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के100 वे एपिसोड को रडियो पर हजारों लोगों के साथ सुनने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसको देश के लोग तो सुनते ही हैं जिसका अनुकरण करने के लिए दुनिया के लोग प्रयासरत हैं। महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुनना देश के करोड़ों लोगों के साथ जुड़ना है।  उन्होंने प्रधानमंत्री  को हृदय से बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में 27 बार बिहार का जिक्र किया है।  बिहार का जर्दालू आम हो, शाही लीची हो केला हो, आज के एपिसोड में उन्होंने बेतिया के एलईडी बल्ब बनाने वाले छोटे प्रोजेक्ट के बारे में जिक्र किया है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  द्वारा चर्चा करने के बाद हमे लगता है कि एलईडी बनाने वाले को बड़ा प्लेटफार्म मिल गया है. उनके बारे में लोग जानेंगे. प्रधानमंत्री की मन की बात किसानों, मजदूरों युवाओ , खिलाड़ियो, माताओं सबकी भावना को ऊंचा करने वाली बात है।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोगों को मन की बात सुनने के लिए बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम गिनेज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी अवश्य दर्ज होगा।  जिसमें आपकी भी सहभागिता होगी। 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू चौधरी ने किया।  कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, हेम नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ढनमन सिंह, नंदकिशोर चौधरी, मुकेश सिंह, पूर्व मुखिया धुपन सिंह, उप प्रमुख संजय यादव, अमृतेश सिंह, मुकेन्द्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, विकास सिंह, नीलेश सिंह, पंकज सिंह, डॉ रामेश्वर प्रसाद, डा धनंजय पांडेय, पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गामा यादव सहित कई अन्य भी थे। इसके पहले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हसुलाही के युवाओं ने सांसद का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया.

0Shares