Chhapra: भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के द्वारा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी की सूची जारी की गई। प्रदेश द्वारा जारी सूची में एकमात्र महिला के नाम की घोषणा की गई। व प्रदेश संयोजक संजय कुमार ने तीस सदस्य प्रदेश पदाधिकारी की सूची जारी की है। सूची जारी होने पर जिला कार्य समिति ने हर्ष जताया है।

राखी गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नितदिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव एवं विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी और जनहित में किए गए कार्यों की बदौलत लड़ेगी। पार्टी में नई जिम्मेदारी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय कुमार का बहुत-बहुत आभार। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगी।

बताते चले कि हाल ही में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वककर्मा योजना के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन देने की योजना को लेकर महिलाओं की एक बड़ी सभा का आयोजन किया था। पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे इसको लेकर अपनी आवास पर कैंप लगाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है।

0Shares

Chhapra: छपरा अनुमंडल में जन सुराज के संस्थापक सदस्यों ने घर-घर अभियान के माध्यम से जन सुराज की विचारधारा को जनता तक पहुंचाया। इस घर-घर अभियान के जरिए उन्होंने जनता तक पहुंचकर उन्हें उनकी वोट की ताकत का एहसास दिलाया। वहीं बताया कि वोट जाति, धर्म के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखकर दें।

इस अभियान को सफल बनाने में पूर्व महापालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रफी इकबाल, शाकिर इकबाल, जन सुराज नगर अध्यक्ष रमाकांत सिंह उर्फ डब्लू सिंह, नगर निगम प्रवक्ता संतोष कुमार गुड्डू, अनुमंडल युवा अध्यक्ष अजीत सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष कविता सिंह, जिला किसान अध्यक्ष सुरेश सिंह, जन सुराज कार्यालय प्रभारी नवनीत कुमार यादव ने अनुमंडल के भिन्न-भिन्न वार्डों में घर-घर अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

0Shares

Chhapra: शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड बनवाने के लिए छपरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय से मुलाकात की. इस दौरान इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने एसडीओ को आवेदन देते हुए शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की.

उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो से वो नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को जान रही है, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले बहुत सारे ऐसे हजारों परिवार बच गए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित रह गए हैं. ऐसे लोगों का कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है ताकि उनके जीवन यापन में कोई समस्या ना आये. चांदनी प्रकाश ने बताया बहुत जल्द ही छपरा नगर निगम के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी 45 वाट के लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाया जाएगा. इसके बाद जो भी मानक के अनुरूप होंगे उनका कार्ड बनवाया जाएगा.

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए निःशुल्क कैम्प का होगा आयोजन

इसके अलावा चांदी प्रकाश नगर ने बताया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए स्पेशल केम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के निशुल्क आंख जांच के साथ-साथ निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा उसके लिए लोग अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

इसके अलावा सभी 45 वार्ड के लोगों के लिए वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन समेत सरकार की अन्य योजनाओं को लेकर स्पेशल कैंप लगाया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. कैम्प सम्बंधित जानकारी के लिए 9234444068 पर कॉल या व्हाट्सअप करके निःशुल्क निबंधन करा सकते हैं.

0Shares

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले-जब नरेंद्र मोदी के साथ थे तो गलती से भी नहीं निकली विशेष राज्य की बात, महागठबंधन में जाते ही करने लगे मांग

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में एक फिर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाला मामला उठाया। हाल के दिनों में अगर देखा जाय तो सुशासन बाबू कई बार ​बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर चुके हैं। उनके विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी के साथ थे तो एक बार गलती से भी उनके मुंह से विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की बात नहीं निकली। तब संसद में खड़े होकर जदयू के नेता नरेंद्र मोदी को महामानव बता रहे थे। जैसे ही महागठबंधन में आए वैसे ही नीतीश कुमार की अंतरात्मा परिवर्तित हो गई और उनको विशेष राज्य का दर्जा दिखने लगा। अगर फिर से भाजपा में चले गए तो कहेंगे कि अरे भाई! छोड़िए न विशेष राज्य का दर्जा कोई मुद्दा है। किसी को कुछ समझ आता है। अगर आपको ही सब समझ में आता है तो आप ही सुधार दीजिए। जिस आदमी को कुछ भी समझ नहीं आता है, तो उसको पूरी दुनिया मूर्ख दिखती है। इसलिए नीतीश कुमार को सब लोग मूर्ख दिखते हैं, क्योंकि उनकी अपनी समझ नहीं रह गई है। नीतीश कुमार की उम्र हो गई है, 75 साल से ज्यादा की उनकी आयु हो गई है।

नीतीश कुमार सामाजिक-राजनीतिक तौर पर घिर गए हैं और वह क्या बोलते हैं, उनको खुद नहीं पता: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक-राजनीतिक तौर पर घिर गए हैं और वह क्या बोलते हैं, उनको खुद नहीं पता है। विधानसभा में खड़े होकर उन्होंने जो वक्तव्य दिया उसके बाद पूरे देश में हंसी के पात्र बन गए। पूरे देश में बिहार के लोगों को शर्मशार किया। वो जो हुआ तो हुआ फिर अगले दिन जो माफी मांगी, तो उनके माफी मांगने के तरीके को देखिए तो लग रहा है कि हंस रहे हैं, रो रहे हैं या दुखी हैं या खुश हैं। बोलना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ और जाते हैं। करना कुछ चाहते हैं और कर कुछ और जाते हैं। इसीलिए लोग कह रहे हैं कि भइया! उनका दिमाग स्थिर नहीं है। जब आप अकेले हो जाते हैं, तो इस तरह की बेचैनी होने लगती है। उनकी राजनीतिक जमीन खिसक गई है, उनको ये तो समझ है। इसलिए उलूलजुलूल बोलते रहते हैं। उनके ज्यादातर बयान सुनेंगे, तो वह कहते मिलेंगे कि अरे भाई! छोड़िए ये सब कोई मुद्दा है।

0Shares

Chhapra: शिक्षाविद व सारण जिला भाजपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा को बिहार भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
जिले के भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई एवम शुभकमानाए दी है। राम दयाल शर्मा ने नई जिम्मेवारी मिलने पर केन्द्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
श्याम बिहारी अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी 
0Shares

Patna: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रहीं हैं। अक्षरा सिंह ने जनसुराज अभियान का दामन थामा है।

अक्षरा राजनीति में किस्मत आजमाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अक्षरा सिंह 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं । अक्षरा सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए भी उन्हें भरोसा दिया गया है। 

 

0Shares

पटना, 23 नवम्बर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने गुरुवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार जाति गणना सर्वे से स्पष्ट हुआ है कि राज्य में 34.1 प्रतिशत गरीब है। ऐसे में अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की जरूरत है। इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।

मंत्री द्वय ने कहा कि हमारी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग है। पिछले 13 वर्षों से मुख्यमंत्री की यह मांग रही है। बिहार ने हमेशा देश को दिशा दिखाने का काम किया है। हमारी हमेशा से यही मांग थी कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। सभी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की लेकिन वहां कोई बात नहीं बन पाई। इसलिए हमने तय किया कि राज्य सरकार इसे अपने दम पर करेगी। पिछले विधानसभा सत्र के दौरान हमने पूरी रिपोर्ट सबके सामने रखी थी। यह सभी स्थितियों को निर्दिष्ट करता है, चाहे वे सामाजिक हों या आर्थिक। केवल बिहार ही ऐसा राज्य है, जिसके पास अपनी जनसंख्या के बारे में सारी जानकारी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हालात बदले हैं। बिहार में जाति आधारित गणना के बाद 75 प्रतिशत आरक्षण कोटा बढ़ाकर किए जाने के बाद इसकी जरूरत फिलहाल बहुत ज्यादा महसूस हो रही है कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण से अलग अलग जातियों में गरीबों की संख्या सामने आए हैं। इसमें बिहार में 34.1 फीसदी गरीबों की संख्या सामने आई है।

नीति आयोग के आकलन में 33.8 प्रतिशत बिहार में गरीबी रेखा के नीचे थे। दोनों आंकड़े बेहद करीब रहे हैं। इसलिए बिहार में अभियान चलाकर ऐसे परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की जरूरत है। इस दिशा में सीएम नीतीश ने पहले ही कहा है कि गरीब परिवारों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता और भूमिहीन और आवास विहीन लोगों को घर के लिए वित्त सहयोग दिया जाएगा। इस पर 2.5 लाख करोड़ के खर्च का आकलन है। इसे बिहार सरकार पांच साल में पूरा करना चाहती है।

0Shares

लोजपा की महिला प्रकोष्ठ ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, कहा नीतीश कुमार अब थक चुके है राजनीति से सन्यास लें 

Chhapra: सारण जिला लोजपा (रा) महिला प्रकोष्ठ के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह, बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की महासचिव राजनंदिनी सिंह एवं लोजपा के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा छपरा कचहरी स्टेशन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में जुलूस प्रदर्शन किया गया तथा नगरपालिका चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया.

जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुमकुम देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया. जिसका मुख्य उद्देश्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में जनसंख्या नियंत्रण को ले कर जो आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषाओं का इस्तेमाल किया गया जो उनका बोलने का तरीका था किसी भी मायने में सही नहीं कहा जा सकता.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से पुरा सदन शर्मिंदा हो गया कभी महिलाओं का तो कभी दलितों का अपमान करते हैं. विधानसभा में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कहीं ना कहीं उनकी मानसिक स्थिति का असंतुलित होने की और इशारा करता है.

जिला अध्यक्ष ने बिहार के राज्यपाल से मांग कर डाला की नीतीश सरकार को बर्खास्त किया जाए एवं यहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए.

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुमकुम देवी ने नीतीश कुमार को पागल करार करते हुए कहा की नीतीश कुमार अब थक चुके हैं इसलिए उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए एवं शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए किसी आध्यात्मिक गुरु एवं सही उपचार के लिए डॉक्टर के शरण में जाना चाहिए.

इस कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माया शंकर सिंह, जिला महासचिव कमलेश पांडे, गुड्डू पासवान, मनीष सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, गुड्डू सिंह, बिगन देवी, संगीता देवी, चिंता देवी, सुनीता देवी, आयशा खातून, ललिता देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, फूल कुमारी, भगवती, उषा देवी, कांति देवी, सरिता देवी, रामवती देवी, मालती देवी, उमा देवी, लक्ष्मी देवी, शिकारी कुँवर, सरिता देवी, कुमकुम देवी, संध्या देवी, मालती देवी, कलावती देवी, चंदा कुमारी, जानकी देवी, मीरा देवी, दीपमाला एवं अनिमेष सिंह गोलू इत्यादि प्रमुख थे.

0Shares

देश का संविधान खतरे में है, भाजपा भारत के संविधान को बदलना चाहती है: रणधीर सिंह

इसुआपुर: भाजपा के शासनकाल में देश का संविधान खतरे में है, भाजपा भारत के संविधान को बदलना चाहती है, उक्त बातें महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने प्रखंड के चकहन तथा सहवां पंचायतों के दर्जनों गांवों में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को धर्म, जाति, ऊंच, नीच में बांटना चाहती है। साथ ही कहा कि महाराजगंज में परिवर्तन की लहर चल रही है। महाराजगंज के वर्तमान बीजेपी सांसद जनार्दन से सिग्रीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे एक कमजोर व मजबूर जनप्रतिनिधि हैं। उनसे क्षेत्र के विकास की कल्पना करना बेमानी है। वे जनता के सेवक नहीं राजा हैं। अगर देश और संविधान को बचाना है तो भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा।

वही कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चुनाव नेता नहीं, कार्यकर्ता लड़ता है। सभा में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अनवर हुसैन, पूर्व जिला पार्षद चंदेश्वर राय, पूर्व प्रमुख राजकुमार राय, प्रोफेसर रामबाबू राय, प्रोफेसर लुकमान अली, अनिल बाबा, बावाली राय, पारस राय, मिथिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, लाल बहादुर सिंह, चैत राय, ललन राय, विक्रमा राम व अन्य थे।

0Shares

chhapra: सारण जिला निवासी राजेश त्यागी को बिहार प्रदेश जनता यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सारण जिले के जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है इस मनोनयन पर सारण जिले के जदयू नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त किया ।

राजेश त्यागी के मनोनयन पर जिला जदयू कार्यालय में उनके स्वागत समारोह का भी आयोजन किया जायेगा । जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य महेश सिंह ने राजेश त्यागी जी को जमीन से जुड़ा हुआ राजनेता बताया तथा उनके कुशल रणनीति में समाज के कमजोर व्यक्तियों में उनकी पैठ का फायदा पार्टी को आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा ।

बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह बिकल, प्रदेश सचिव सत्यप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, भोला सिंह, चन्द्रभूषण पंडित, जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह कुशवाहा, अरशद परवेज मुन्नी, आनंद किशोर सिंह, राखी कुशवाहा, वसंती देवी, जिला प्रवक्ता मोoफिरोज, रत्नेश सिंह, पशुपति पटेल, कुसुम देवी, मनोज सिंह, बाल्मिकी पाठक, संजीव सिंह, मनोज सिंह, सुनील सिंह, सत्यनारायण सिंह, पवन सिंह, अनंत गोंड़, प्रभास शंकर, रमेश किशन कुशवाहा, शम्भू मांझी, कुसुम रानी, गुड्डी जायसवाल सहित काफी संख्या में जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर किया ।
इसकी जानकारी जिला कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी ।

0Shares

Chhapra: सारण जिले के युवा कांग्रेस नेता व बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी को सारण जिला के जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति में सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं।

जिला कांग्रेस के लोगों ने श्री अंसारी को बधाई व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह व केंद्रीय नेतृत्व को एक योग्य व युवा नेता पर भरोसा करने के लिए उन का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बधाई दी है।

बधाई देने वालों में सारण जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, शम्भुनाथ द्विवेदी, एजाज खांन, मेराज आलम, रूपेश कुमार, शुभास सिंह उर्फ बाबु साहब, सुमित कुमार इत्यादी प्रमुख हैं। 

0Shares

पटना, 05 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार में सीतामढ़ी लोकसभा से जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने अपनी ही सरकार पर जाति जनगणना के सर्वे पर सवाल उठाएं है। उन्होंने कहा कि तेरी समाज इस जातीय गणना को नहीं मानता है।

जदयू सांसद पिंटू ने कहा है कि जातीय गणना में तेली समाज के लोगों के साथ गड़बड़ी की गयी है. सांसद ने कहा है कि उनके समाज के लोग इस जातीय गणना को खारिज करते हैं।

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने बीते दो अक्टूबर को जातीय गणऩा की जो रिपोर्ट जारी की है वह सही नहीं है।सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा है कि वे तेली समाज के संयोजक हैं और उन्होंने सभी जिलों में अपने समाज के लोगों से बात की है। सारे जिलों से ये जानकारी दी गयी है कि कई जगहों पर तेली समाज के मोहल्ले और टोलों की गिनती ही नहीं की गयी और आंकड़े गढ़ लिये गये।

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट में तेली समाज की तादाद 2.81 प्रतिशत बतायी गयी है जो पूरी तरह से गलत है। इसलिए तेली समाज के लोग इस जातीय गणना को खारिज करते हैं।सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वह फिर से जातीय गणना करायें।अभी की गणना को तेली समाज के लोग नहीं मानेंगे।

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट के खिलाफ 8 अक्टूबर को पटना में तेली समाज के लोगों को बुलायी गयी है।इसमें सारे जिले के लोग शामिल होंगे, जो ये बतायेंगे कि कहां-कहां उनके समाज के लोगों की गिनती नहीं हुई।इसका एक पूरा ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया जायेगा और उनसे मांग की जायेगी कि हमारे समाज की गणना फिर से करायी जाये।

0Shares