लोकसभा चुनाव: NDA ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें

लोकसभा चुनाव: NDA ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें

Patna: लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के 39 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है. 

पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है. पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे. वही गिरिराज सिंह नवादा की जगह अब बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे. वही सीवान से मौजूदा भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव का टिकट कट गया है, यहाँ से अब जदयू की कविता सिंह को टिकट दिया गया है. जबकि गोपालगंज से जदयू के आलोक सुमन चुनाव लड़ेंगे. हाजीपुर से पशुपति नाथ पारस चुनाव लड़ेंगें. खगड़िया सीट लोक जनशक्ति पार्टी लड़ेगी फिलहाल नाम की घोषणा नहीं हुई है.

भाजपा के प्रत्याशी

1. पश्चिमी चंपारण- संजय जयसवाल

2. पूर्वी चंपारण- राधामोहन सिंह

3. मुजफ्फरपुर- अजय निषाद

4. शिवहर- रमा देवी

5. दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर

6. मधुबनी- अशोक यादव

7. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद

8. पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव

9. सारण- राजीव प्रताप रूडी

10. महाराजगंज- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

11. आरा- राजकुमार सिंह

12. बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे

13. बेगूसराय- गिरिराज सिंह

14. उजियारपुर- नित्यानंद राय

15. अररिया- प्रदीप सिंह
16. सासाराम – छेदी पासवान

17. औरंगाबाद- सुशील सिंह

जनता दल यूनाइटेड

1. किशनगंज- महमूद अशरफ
2. काराकाट- महाबली सिंह
3. गया- विजय मांझी
4. जहानाबाद- चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
5. नालंदा- कौशलेंद्र कुमार
6. मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव
7. झंझारपुर- रामप्रीत मंडल
8. सुपौल- दिनेश्वर कामत
9. कटिहार- दुलाल चंद गोस्वामी
10. सीतामढ़ी- डॉ वरुण कुमार
11. गोपालगंज- आलोक सुमन
12. सिवान – कविता सिंह
13. मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
14. भागलपुर- अजय कुमार मंडल
15. वाल्मीकि नगर- बैजनाथ महतो
16. पूर्णिया- संतोष कुशवाहा
17 . बांका- गिरधारी यादव

लोक जनशक्ति पार्टी

1. हाजीपुर – पशुपति नाथ पारस
2. समस्तीपुर – रामचंद्र पासवान

3. खगड़िया – घोषित नहीं
4. नवादा – चन्दन कुमार

5. जमुई – चिराग पासवान

6. वैशाली- वीणा सिंह

विधानसभा के उपचुनाव में नवादा से JDU के कौशल यादव, डेहरी में भाजपा चुनाव लड़ेगी.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें