भाजपा के 59 नेताओं सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा के 59 नेताओं सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

पटना , 14 जुलाई (हि.स.)। विधानसभा मार्च के दौरान गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले भाजपा के 59 नेताओं समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ बिहार पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

मार्च में शामिल तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, नितिन नवीन, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं को अभियुक्त बनाया गया है।

कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में भाजपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट, हमला और पत्थरबाजी का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया गया है।

शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख नौकरी और भ्रष्टाचार के मामले को लेक भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। जैसे ही भाजपा का मार्च डाक बंगला चौराहा पर पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरा पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके बाद डाक बंगला चौराहे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी।

अब मजिस्ट्रैट के बयान के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में 59 भाजपा नेताओं के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही हंगामा, पत्थरबाजी की।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें