आरा: दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को 100 फीट की उंचाई पर तिरंगा शान से लहराया. स्टेशन परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर की मौजूदगी में इस तरंगे को फहराया. इस दौरान आरके सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आरा जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस या सम्पूर्ण क्रांति ट्रेन का ठहराव होगा. इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
मंत्री आरके सिंह ने कहा कि आरा जंक्शन के विकास के लिए कई और कार्य किये जा रहे हैं. ये स्टेशन आज यात्रियों को पहले से कहीं ज्यादा सुविधा दे रहा है. आरा जंक्शन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के बाद उन्होंने कहा कि हमे गर्व होना चाहिए कि हम भारत देश के रहने वाले हैं. यह हमारे लिए गौरव की बात है. हम तिरंगे को हम सलाम करते हैं.