लायंस क्लब छपरा सारण ने पूरे उत्साह के साथ मनाया होली मिलन समारोह

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण के द्वारा सिलसिला पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार की संध्या को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया।

लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लायन प्रमोद मिश्रा ने पूरे सारण वासियों को होली की शुभकामना देते हुए बताया कि लायंस क्लब समाज सेवा के साथ-साथ अपने सदस्यों के परिवार जनों के साथ भी शुभ अवसरों पर इस तरह का कार्यक्रम कर समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

वही क्लब की ओर से लायन डॉक्टर एस के पांडे को मूर्खाधीराज घोषित किया गया और इस अवसर पर उन्होंने नेहा सिंह राठौड़ से प्रेरित होकर एक कविता कही कि लायंस में का बा, और उन्होंने कहा कि लायंस में भाईचारा बा, परिवार बा और छपरा में समाजसेवा खातिर बहुत सुंदर प्लेटफार्म बा। इस कविता को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं इस समारोह में रंजीत गिरी, गर्ल स्कूल की संगीत शिक्षिका प्रियंका कुमारी और उनके टीम के एक से बढ़कर एक होली के गानों और फगुवा के गानों ने सदस्यों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की शुभकामना दी।

इस मौके पर लगभग दो सौ सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद रहें। मंच संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प ने किया। उक्त जानकारी क्लब पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव ने दी।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने मनाया होली मिलन समारोह

Chhapra: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की छपरा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शहर के नगरपालिका चौक के समीप आयोजित इस समारोह में जिले के 20 प्रखंडों के पत्रकार शामिल हुए.

कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. वही होली की गीतों पर झूमते रहे. स्थानीय कलाकार मनन गिरी मधुकर, सतेंद्र दूरदर्शी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया.

होली मिलन समारोह में रमाकांत सिंह सोलंकी, डा प्रमेद्र रंजन, सत्येंद्र तिवारी, ठाकुर संग्राम सिंह, राकेश कुमार सिंह, चांदनी प्रकाश, सहित जिले के सैकड़ों लोग शामिल हुए.

मंच संचालन मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया.

आज का पंचांग

दिनाँक 07/03/2023 मंगलवार,फाल्गुन शुक्लपक्ष तिथि पूर्णिमा,संध्या 06:09 उपरांत प्रतिपदा,नक्षत्र पूर्वाफाल्गुन,सुबह 02:22 उपरांत उतराफाल्गुन (08 मार्च 23) चन्द्र राशि सिह विक्रम संवत 2079,सूर्योदय 06:07 सुबह,सूर्यास्त 05:54 संध्या,चंद्रोदय 05:49 संध्या,चंद्रास्त 06:08 सुबह,लगन मकर 05:03 सुबह,उपरांत कुम्भ लगन,चौघडिया,दिन चौघड़िया,

रोग 06:07सुबह 07:36 सुबह,उद्देग 07:36 सुबह 09:04 सुबह,चर 09:04 सुबह10:32 सुबह,लाभ 10:32 सुबह 12:01सुबह,अमृत 12:01सुबह 01:29 दोपहर,काल 01:29 दोपहर 02:57 दोपहर

शुभ 02:57 दोपहर 04:26 शाम,रोग 04:26 शाम 05:54 शाम,राहुकाल:दोपहर 02:57 से 04:26 दोपहर,अभिजित मुहूर्त ,सुबह 11:37 से 12:24 दोपहर, दिशाशूल उत्तर

आज होलिका दहन किया जायेगा समय संध्या 06 :24 मिनट से 08:51 तक

 

आज का राशिफल

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। रिश्ते की बात चल रही है तो वहां से कुछ अड़चन आयेगी।

लकी नंबर

5

लकी कलर

गुलाबी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी दोस्त पर ही आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे।

लकी नंबर

3

लकी कलर

भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है जो आपके लिए शुभ फल देने वाला ही होगा। ऐसे में चारो ओर ध्यान रखे।

लकी नंबर

2

लकी कलर

ग्रे

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी।

लकी नंबर

7

लकी कलर

महरून

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।घर में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो वह अटक सकती है। दुसरे से आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होगी।

लकी नंबर

6

लकी कलर

आसमानी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा।यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आज के दिन इंटरव्यू देने के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे।

लकी नंबर

9

लकी कलर

संतरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।आप अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे और किसी अन्य मामले में उलझे रहेंगे। इस दौरान प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ उलझने से बचे। मित्र सहयोग नहीं करेगे।

लकी नंबर

1

लकी कलर

हरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।नौकरी करते है तो आज के दिन आपको अपनी टीम के सदस्यों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ बाते होंगी जो उन्हें जल्दी समझ नही आएगी।

लकी नंबर

8

लकी कलर

श्वेत

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। कॉलेज के छात्र अपने दोस्तों के साथ कुछ नया शुरू कर सकते है और इसमें उन्हें शुरूआती सफलता भी मिलेगी।

लकी नंबर

7

लकी कलर

स्लेटी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।व्यापारिक दृष्टि दिन शुभ फल देने वाला रहेगा और आप चारों ओर से लाभ ही लाभ में रहेंगे। पैसों को कही निवेश किया हुआ है लाभ होगा।

लकी नंबर

6

लकी कलर

केसरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।प्रेम जीवन में संभल कर रहिये क्योंकि आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। रिश्ते में किसी मित्र के द्वारा ही दरार डालने की कोशिश की जाएगी।

लकी नंबर

4

लकी कलर

नीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो आज के दिन उस ओर ध्यान कम दे पाएंगे और अन्य कामो में ज्यादा ध्यान लगेगा। आज वैसी तैयारी नहीं हो पाएगी जितना आप हमेशा करते आए है।

लकी नंबर

9

लकी कलर

पीला

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

– ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज गति से उड़ती है स्वदेशी मिसाइल
– एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने रविवार को बूस्टर के साथ अरब सागर में सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी शिप संस्करण का परीक्षण किया। जहाज से लॉन्च की गई ब्रह्मोस मिसाइल ने 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज गति से उड़कर लक्ष्य पर सटीक हमला किया, जिससे एयरोस्पेस की दुनिया में एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत हुई।

भारतीय नौसेना ने पिछले साल अप्रैल में अंडमान और निकोबार कमांड के साथ संयुक्त रूप से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी शिप संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। नौसेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत ब्रह्मोस मिसाइल का रविवार को एक बार फिर सफल परीक्षण किया गया है। इसके बूस्टर को डीआरडीओ ने डिजाइन किया है। मिसाइल का परीक्षण कोलकाता क्लास के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर वारशिप से किया गया। मिसाइल ने अरब सागर में अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा है।

भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है। पिछले साल जनवरी में भारत ने फिलीपींस के साथ मिसाइल की तीन बैटरियों की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया था। ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे पनडुब्बी, शिप, एयरक्राफ्ट या जमीन कहीं से भी छोड़ा जा सकता है। इस मिसाइल को भारतीय सेना के तीनों अंगों, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को सौंपा जा चुका है।ब्रह्मोस मिसाइल के कई वर्जन मौजूद हैं, जिसमें लैंड लॉन्च, शिप लॉन्च, सबमरीन लॉन्च, एयर-लॉन्च वर्जन की टेस्टिंग हो चुकी है।

इससे पहले भारतीय वायु सेना ने दिसंबर, 2022 में बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल के एयर लॉन्च वर्जन का सफल परीक्षण किया था। एंटी-शिप वर्जन की यह मिसाइल 400 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बना सकती है। वायु सेना ने इस मिसाइल का परीक्षण लड़ाकू विमान सुखोई-30 से किया था। टेस्ट के दौरान मिसाइल ने टारगेट की गई शिप को बीचो-बीच मारा था। डीआरडीओ ने स्वदेशी बूस्टर से इस मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता 290 किलोमीटर से बढ़ाकर करीब 450 किलोमीटर कर दी है।

बिहार में होलिका दहन पर बन रहा है कंफूजन जाने कब करे होलिका दहन।

फाल्गुन माह के पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है. इस बार होलिका दहन कई तरह से शुभ मुहूर्त.  बिगड़े हुए सारे काम पूर्ण होगे. होलिका दहन जिसे कही पर छोटी होली के नाम से जाना जाता है.

महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक तथा भारत के दक्षिण के राज्यो में होलिका दहन 06 मार्च 2023 को मनाया जायेगा तथा बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बंगाल, आसाम में होलिका दहन 07 मार्च 2023 को किया जाएगा. सूर्यास्त के बाद प्रदोष के समय जब पूर्णिमा तिथि व्यापत हो उसी समय होलिका दहन किया जाता है. होलिका दहन के लिए प्रदोष, व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन शुभ मानी जाती है. होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्योहार के मुहुर्त से ज्यादा महतवपूर्ण होता है. होलिका दहन अगर शुभ मुहूर्त पर नहीं किया जाये तो दुखदायी होता है साथ में नकारात्मक शक्तिया घर में विराजमान हो जाते है.  जिसे इंसान को आर्थिक तथा शाररिक क्षति होता है. वेवजह के घर में तनाव बना रहता है.

इस वर्ष होली को लेकर लोगो का अलग अलग विचार बना रहें है जिसे लोगो को असमंजस की स्थिति में है है. कही पर तो भद्रा को लेकर लोगो का विचार अलग बन रहा है.  धर्म सिन्धु के अनुशार भद्रा मुख में होलिका दहन किया जाता है तो उस गावं तथा शहर के अंतर्गत जो निवास करते है तथा वहा के लोग काफी परेशानी झेलते है.

ऋषिकेश पञ्चांग के अनुसार भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 3 बजकर 56 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
होलिका दहन मुहूर्त .
07 मार्च 2023 दिन मंगलवार समय संध्या 06:24 मिनट से 08:51 मिनट तक रहेग .
भद्रा पूंछ सुबह 12 :43 से 02 :01 सुबह तक
भद्रा मुख सुबह 02 :01 से 04:11 सुबह तक

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का समाप्ति 07 मार्च 2023 दिन मंगलवार समय संध्या 06:09 मिनट तक.

इसलिए पञ्चांग के अनुसार होलिका दहन 07 मार्च 2023को होलिका दहन करे 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाएगी.  

 

 

 

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

आज का पंचांग
दिनाँक 06/03/2023 सोमवार, फाल्गुन शुक्लपक्ष तिथि चतुर्दशी, दोपहर 04:17 उपरांत पूर्णिमा, नक्षत्र माघा, सुबह 12:05उपरांत पूर्वाफाल्गुन (07 मार्च23), चन्द्र राशि सिह, विक्रम संवत2079 सूर्योदय 06:08 सुबह, सूर्यास्त 05:54 संध्या, चंद्रोदय 04:56 सुबह, चंद्रास्त आज नहीं है, लगन मकर 05:07 सुबह, उपरांत कुम्भ लगन, चौघडिया, दिन चौघड़िया, अमृत 06:08 सुबह 07:36 सुबह, काल 07:36 सुबह 09:05 सुबह, शुभ 09:05 सुबह 10:33 सुबह रोग 10:33 सुबह 12:01 सुबह उद्देग 12:01 सुबह 01:29 दोपहर, चर 01:29 दोपहर 02:57 दोपहर लाभ 02:57 दोपहर 04:25 शाम अमृत 04:25 शाम 05:54 शाम,राहुकाल: दोपहर 07:36 से 09:05 दोपहर, अभिजित मुहूर्त सुबह 11:37 से 12:24 दोपहर, दिशाशूल पूर्व होलिका दहन काल किया जायेगा 07 मार्च 2023 को

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। एकाग्रता रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना हैं। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन वह संतोष प्रदान नहीं करेगा।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा।संतान से सुख प्राप्त होगा तथा उनको नौकरी में भी लाभ मिलेगा। घर में सब कुछ सुख-शांति से रहेगा तथा रिश्तों में मजबूती आएगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा।आज के दिन कुछ कामो से बचकर रहे तथा किसी भी जोखिम को उठाने से बचे अन्यथा आपको ही नुकसान झेलना पड़ेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले उस पर अपनों से बड़ो से विचार-विमर्श अवश्य कर ले।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इच्‍छाशक्ति प्रबल करें।आपके साथ कोई पैसों की ठगी कर सकता हैं फिर चाहे वह ऑनलाइन हो या किसी दोस्त के माध्यम से। ऐसे में किसी को भी उधारी देने से बचे या कहीं निवेश भी ना करे।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।शारीरिक खेल खेलते हैं तो सावधानी बरते। घर में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवारिक सुख भरपूर बना रहेगा। यात्रा बनेगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। पड़ोस के लोगों के साथ सकारात्मक बातचीत होगी तथा उनके साथ मिलकर कुछ नया प्लान किया जा सकता हैं। घर में भी सभी के बीच संबंध मधुर बनेंगे।
लकी नंबर
5
लकी कलर
ग्रे

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे।नौकरी की खोज में हैं तो आज के दिन शुभ समाचार मिलेगा। कहीं से अच्छा ऑफर आने की संभावना हैं। ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे।
लकी नंबर
9
लकी कलर
महरून

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।अपने किसी दोस्त के साथ वैचारिक मतभेद होगा फिर चाहे वह राजनीतिक तौर पर हो या धार्मिक तौर पर। ऐसे में हमारी सलाह यहीं हैं कि बेवजह में किसी के भी साथ उलझने से बचे तथा वाद-विवाद से दूर रहे।
लकी नंबर
2
लकी कलर
आसमानी

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। जो बात कुछ दिनों से नहीं बन रही थी वह आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण बन जाएगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे तथा समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लकी नंबर
7
लकी कलर
संतरी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। थकान रहेगी।प्रेम संबंध मधुर होंगे तथा प्रेमी के साथ किसी मनोरंजन वाली जगह पर घूमने का अवसर मिलेगा। आज का दिन उनके साथ व्यतीत होगा तथा दोनों मिलकर खूब एन्जॉय करेंगे।
लकी नंबर
3
लकी कलर
हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा।अनजाना भय रहेगा तथा शत्रु हावी रहेंगे। किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा तथा बातचीत भी कम होगी। अकेलापन महसूस होगा तथा बाहर भी जाना नही होगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
श्वेत

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।आज का दिन किसी नए काम को शुरू करने का अच्छा समय नही हैं। इसलिये किसी भी नए काम को करने का विचार त्याग दे तथा बातचीत करते समय सावधानी बरतें।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

पुंछ:  पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित मनकोट सेक्टर में रविवार को बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान नायक राजीव कुमार के रूप में की गई है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर मनकोट सेक्टर में सेना के जवान गश्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान नायक राजीव कुमार का पैर बारूदी सुरंग पर पडा़, जिससे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में विशेष उपचार के लिए जम्मू के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर जवान का उपचार जारी है।

– आगरा के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में ब्रिटिश कंपनी के जेटपैक सूट का परीक्षण
– अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के बाद भारत के पास होंगे जेटपैक सैनिक
– सबसे पहले सीमाओं पर होगी तैनाती

नई दिल्ली, 05 मार्च (एजेंसी): चीन और पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक मजबूती के मकसद से भारतीय सेना ने एक ब्रिटिश कंपनी के जेटपैक सूट का परीक्षण शुरू कर दिया है। हाल ही में भारतीय सेना के आगरा स्थित एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल (एएटीएस) में इस सूट का प्रदर्शन किया गया। सेना ने विशेष परिस्थितियों में सीमा पर तैनाती के लिए 48 जेटपैक सूट खरीदने का फैसला किया है। सेना को जेटपैक सूट मिलने के बाद भारतीय सैनिक सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में एक जगह से उड़कर दूसरी जगह जा सकेंगे।

भारतीय सेना ने अपनी सूची में हाईटेक उपकरण शामिल करने के लिए 48 जेटपैक सूट खरीदने के लिए 24 जनवरी को निविदा जारी की थी। यह खरीद आपातकालीन प्रावधानों और फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत की जानी है। इस कंपनी ने जेटपैक सूट विकसित किये हैं, जिनका परीक्षण सेना के आगरा स्थित एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल (एएटीएस) में किया गया है। जेटपैक सूट का परीक्षण ऐसे समय में हो रहा है, जब भारतीय सेना मई, 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ लगभग 3,500 किमी. लम्बी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अपने निगरानी तंत्र को बढ़ा रही है।

आगरा के एयरबोर्न ट्रेनिंग स्कूल में ब्रिटिश कंपनी ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक रिचर्ड ब्राउनिंग ने अपनी कंपनी के जेटपैक सिस्टम का प्रदर्शन किया है। परीक्षण वीडियो में ब्राउनिंग को जेटपैक सूट पहनकर हवा में आसानी से नेविगेट करते हुए देखा जा सकता है।निविदा के मुताबिक जेटपैक सूट बनाने वाली कंपनी को कम से कम दस साल के लिए इनका रखरखाव प्रबंधन भी करना होगा। सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह उत्पाद ”मेक इन इंडिया” प्रावधानों के तहत सेना को आपूर्ति किये जाएंगे।

सेना ने निविदा में निर्दिष्ट किया है कि जैक पैक सूट को सुरक्षित चढ़ाई, सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग और सभी दिशाओं में अटैक करने में सक्षम होना चाहिए। इसकी अधिकतम गति 50 किमी. प्रति घंटा तथा तकनीकी रूप से 12 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में सक्षम होना चाहिए। साथ ही 80 किग्रा. भार के साथ न्यूनतम 8 मिनट की उड़ान का समय होना चाहिए। प्रत्येक जेटपैक की शेल्फ लाइफ 10 साल होनी चाहिए। पूरे सिस्टम का कुल वजन (मानव को छोड़कर) 40 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के बाद भारत तीसरा देश बन जाएगा, जिसके पास जेटपैक सैनिक होंगे। सेना के सूत्रों ने कहा कि इनका इस्तेमाल चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं के अलावा कई जगहों पर किया जा सकता है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ”पठान” रिकॉर्ड कमाई करती जा रही है। अब रिलीज के 38 दिन बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ”पठान” के सामने बॉलीवुड की अन्य फिल्में सचमुच मुंह के बल गिरी हैं। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन जैसे बड़े कलाकारों का जादू भी ”पठान” के आगे फीका पड़ गया है। ”पठान” ने रिलीज के 38वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

फिल्म ”पठान” का शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से अब फिल्म ”पठान” के हिंदी वर्जन ने कुल 511.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अन्य भाषाओं में 529.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1029 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है।

रिलीज के छठे हफ्ते में फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ”बाहुबली 2” के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ की कमाई की। बाहुबली 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि 511.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर फिल्म ”पठान” ने ”बाहुबली 2” को भी पछाड़ दिया है। ”पठान” की बड़ी सफलता के बाद अब पूरी दुनिया में फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने चार साल बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ”पठान” से मनोरंजन की दुनिया में वापसी की है। उनकी वापसी एक बड़ी हिट रही है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ”जवान” और ”डंकी” से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म ”पठान” में शाहरुख खान के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

आरपीएफ ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

छपरा : शुक्रवार की रात्री में छपरा स्टेशन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में लगा वादी व्रजेश कुमार कुंवर उम्र 33 वर्ष, पे०- बीरेंद्र कुंवर, सा०- रामपुर, थाना – मढ़ौरा (गौरा ओ०पी०) जिला- सारण का स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल को चोरी कर लेकर भागने के क्रम में ड्यूटी में तैनात GRP/RPF के कर्मियों द्वारा खदेड़कर अभि० विकास कुमार साह, उम्र -22 वर्ष, पे० खाकी मठिया थाना बनियापुर जिला सारण को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया.

अभियुक्त के द्वारा लाया गया स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है. वादी के लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना छपरा कांड सं० 50/23 दिनांक- 03/03/2023 धारा 379/411 भा०द०वि० के तहत गिरफ्तार अभि० के विरुद्ध दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही हैं.

आज का पंचांग
दिनाँक 04/03/2023 शनिवार,फाल्गुन शुक्लपक्ष तिथि द्वादशी,सुबह 11:43 उपरांत त्रयोदशी ,नक्षत्र पुष्य दोपहर 06:41 उपरांत अश्लेशा,चन्द्र राशि कर्क,विक्रम संवत 2079 सूर्योदय 06:10 सुबह,सूर्यास्त 05:53 संध्या,चंद्रोदय 03:07 सुबह ,चंद्रास्त 05:02 ( सुबह (05 मार्च 2023 ), लगन मकर 05:15 सुबह.उपरांत कुम्भ लगन ,चौघडिया ,दिन चौघड़िया,
काल 06:11 सुबह 07:38 सुबह,शुभ 07:38 सुबह 09:06 सुबह,रोग 09:06 सुबह 10:34 सुबह, उद्देग 10:34 सुबह 12:01 सुबह,चर 12:01 सुबह 01:29 दोपहर लाभ 01:29 दोपहर 02:57 दोपहर,अमृत 02:57 दोपहर 04:25 शाम,काल 04:25 शाम 05:53 शाम,राहुकाल:,सुबह 09:06 से 10:34 दोपहर,अभिजित मुहूर्त सुबह11:38 से 12:25 दोपहर,दिशाशूल पूर्व

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा।यदि आज आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपने सभी सामान की जाँच अवश्य कर ले क्योंकि कोई जरूरी सामान घर पर ही भूल सकते हैं।
लकी नंबर
8
लकी कलर
पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा।न्यायिक मामलों में राहत मिलेगी। घर के किसी सदस्य को कोई बीमारी हो सकती हैं।
लकी नंबर
1
लकी कलर
गुलाबी

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें।आज के दिन भाग्य का पक्ष थोड़ा कमजोर होगा तथा आर्थिक खर्चें बढ़ जाएंगे। ऐसे में कही भी फिजूल के खर्चे करने से बचे।
लकी नंबर
4
लकी कलर
भूरा

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।बेवजह का डर सता सकता हैं तथा आप किसी से डरे हुए नजर आएंगे। यह चाहे किसी परीक्षा का परिणाम होगा ।
लकी नंबर
5
लकी कलर
ग्रे

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी।किसी अच्छे मित्र की ओर से दुखद समाचार मिल सकता हैं जिस कारण मन व्यथित रहने की संभावना हैं।
लकी नंबर
9
लकी कलर
महरून

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा तथा पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों के अनुसार आज का दिन शुभ रहेगा तथा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
लकी नंबर
2
लकी कलर
आसमानी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। नया काम करने से पहले परिवार में सलाह जरूर लें। सामाजिक काम में ज्यादा रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ ठीक नही रहेगा।
लकी नंबर
7
लकी कलर
संतरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।व्यापारी हैं तो आज का दिन अच्छा रहने वाला हैं। कही से बड़ा लाभ मिलने के भी संकेत हैं। लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरते ।
लकी नंबर
3
लकी कलर
हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद करेंगे।आप दूसरो के मामलों से दूर रहे और उनमे अपनी टांग ना अड़ायें अन्यथा यह आपके लिए ही अनुचित परिणाम लेकर आएगा जिससे आपकी छवि को भी नुकसान पहुंचेगा।
लकी नंबर
8
लकी कलर
सफ़ेद

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को आज के दिन किसी सहपाठी की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
लकी नंबर
1
लकी कलर
स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती हैं अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं।
लकी नंबर
6
लकी कलर
केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें।आर्थिक मामलों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लकी नंबर
4
लकी कलर
नीला

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की महानिदेशक रश्मि शुक्ला बनी। इससे पहले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह एसएसबी का कार्य देख रहे थे। दिल्ली एसएसबी मुख्यालय ने शुक्रवार जानकारी देते हुए बताया कि रश्मि शुक्ला ने आज एसएसबी पदभार ग्रहण किया।

रश्मि शुक्ला ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है तथा वह भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी हैं। उन्होंने प्रारंभिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद महाराष्ट्र के अकोला और सांगली जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक तथा जलगांव में अपर पुलिस अधीक्षक और नागपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य किया।

अपने कार्यकाल के दौरान रश्मि शुक्ला ने सोलापुर, मुम्बई और नागपुर में पुलिस उपायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य किया। डीजीपी कार्यालय, मुम्बई में तैनाती के दौरान रश्मि शुक्ला ने उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) और उप महानिरीक्षक (प्रशा.) तथा विशेष महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) के पद पर भी अपनी सेवायें प्रदान की।

वहीं 26/11 के आतंकी हमले के दौरान इनको राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के मध्य समन्वयन स्थापित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसका उन्होने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। पुणे के पुलिस आयुक्त के रूप में रश्मि शुक्ला ने वर्ष 2016 से 2018 तक स्मार्ट पुलिसिंग को एक नया आयाम देते हुए सिटी सेफ, पुलिस काका, बड्डी कॉप और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा जैसी कई अनूठी पहल की।

शुक्ला को दिनांक तीन सितम्बर 2020 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया। जहां उन्होंने महानिदेशक, सिविल डिफेंस का पदभार संभाला। महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का पदभार ग्रहण करने से पूर्व रश्मि शुक्ला ने सीआरपीएफ में अपर महानिदेशक (मुख्यालय) का पदभार संभाला।

रश्मि को वर्ष 2005 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक तथा वर्ष 2013 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। पुणे के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में लिए गए अनूठे निर्णयों एवं पहल के लिए रश्मि शुक्ला को एफआईसीसीआई द्वारा भी सम्मानित किया गया।