बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ”पठान” रिकॉर्ड कमाई करती जा रही है। अब रिलीज के 38 दिन बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ”पठान” के सामने बॉलीवुड की अन्य फिल्में सचमुच मुंह के बल गिरी हैं। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन जैसे बड़े कलाकारों का जादू भी ”पठान” के आगे फीका पड़ गया है। ”पठान” ने रिलीज के 38वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर ”बाहुबली 2” का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
फिल्म ”पठान” का शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से अब फिल्म ”पठान” के हिंदी वर्जन ने कुल 511.75 करोड़ की कमाई कर ली है। अन्य भाषाओं में 529.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1029 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है।
रिलीज के छठे हफ्ते में फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ”बाहुबली 2” के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ की कमाई की। बाहुबली 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि 511.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर फिल्म ”पठान” ने ”बाहुबली 2” को भी पछाड़ दिया है। ”पठान” की बड़ी सफलता के बाद अब पूरी दुनिया में फैंस इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने चार साल बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ”पठान” से मनोरंजन की दुनिया में वापसी की है। उनकी वापसी एक बड़ी हिट रही है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ”जवान” और ”डंकी” से दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म ”पठान” में शाहरुख खान के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा
-
अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, दो अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी.