Patna/Chhapra:  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चन्दा देवी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दोनों को सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब पलायन मुक्त सरकार बनाना चाहते हैं। पढ़ाई, दवाई,कमाई, सिचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार बनानी है। नए सोंच के आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की उम्र कच्ची हो सकती है, जुबान पक्की है।

वहीं खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिहार के भविष्य को बदलने और बेहतर सरकार को बनाने के लिए मैं पार्टी से जुड़ा हूँ। बदलाव में मेरा योगदान हो इस लिए पार्टी से जुड़ा हूँ।

ऐसी चर्चा है कि खेसारी लाल यादव या उनकी पत्नी सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी हो सकते हैं।

पटना, 16 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम को पटना पहुंचे।

पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई बड़े नेता इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर बाद भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। शाह 16 से 18 अक्टूबर तक बिहार में रहेंगे और इस दौरान एनडीए की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Chhapra: शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने आगे चलकर झड़प का रूप ले लिया।

इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा गोली चलायी गयी जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया तथा एक अन्य व्यक्ति को मामूली रूप से चोट आयी है. दोनों घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया है। जहां एक व्यक्ति के बेहतर इलाज हेतु PMCH पटना रेफर किया गया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-। रामपुकार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घटना की गहनता से जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भगवान बाजार थाना पुलिस टीम ने घायल के परिजन से फ़र्द बयान प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की तथा घटना के 2 घंटे के भीतर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

Chhapra: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 14 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खलिक ने इसे लेकर सूचना जारी की है।

लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 14 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

लोजपा-आर ने गोविन्दगंज से राजू तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह, दरौली (अनु.जाति) से विष्णु देव पासवान, गरखा (अनु.जाति) से सीमांत मृणाल, साहेबपुर कमाल से सुरेन्द्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

इन सबके अलावा पार्टी ने बखरी (अनु. जाति) से संजय कुमार, परबत्ता से बाबुलाल शौर्य, नाथनगर से मिथुन कुमार, पालीगंज से सुनील कुमार, ब्रह्मपुर से हुलास पांडे, डेहरी से राजीव रंजन सिंह, बलरामपुर से संगीता देवी, मखदुमपुर से रानी कुमारी और ओबरा से प्रकाश चन्द्र को चुनावी मैदान में उतारा है।

Patna/Chhapra:  भारतीय जनता पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने मैथिली ठाकुर, पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।

अलीनगर – मैथिली ठाकुर
हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार
गोपालगंज – सुभाष सिंह
बनियापुर – केदार नाथ सिंह
छपरा – छोटी कुमारी
सोनपुर – विनय कुमार सिंह
रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार
बाढ़ – डॉ० सियाराम सिंह
अगिआंव (अजा) – महेश पासवान
शाहपुर – राकेश ओझा
बक्सर – आनंद मिश्रा

—————

पटना, 15 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करने जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि दोपहर तक जदयू की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर खुद गहन विचार किया है। मुख्यमंत्री ने हर सीट पर मंथन किया है और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पहली लिस्ट आज दोपहर तक जारी कर दी जाएगी और दूसरे चरण की सूची भी कल तक घोषित कर दी जाएगी।

नीतीश कुमार पहले दिन के कार्यक्रम में दो बड़ी सभाओं में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

संजय झा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजग में पूरी एकजुटता है। उन्होंने कहा कि अगर कभी सीटों की संख्या या ‘सेट सेटिंग’ को लेकर कोई मतभेद हुआ भी तो उसे तुरंत सुलझा लिया गया। हमने शुरुआत से ही सब कुछ पारदर्शी रखा है। एनडीए ने पहले ही सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारों की स्थिति साफ कर दी है। लेकिन आज तक विपक्षी दल यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि वे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और किसे उम्मीदवार बनाएंगे।

Chhapra: सारण में बुधवार सुबह सीआईएसएफ के जवानों को ले जा रही बस एक अनियंत्रित ट्रक ने टकरा गई। जोरदार टक्कर में 25 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जवान दिल्ली से सीवान पहुंचे थे और वहां से सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। दुर्घटना का शिकार हुए बस में कुल 40 जवान सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रसूलपुर व एकमा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एकमा के एडीपीओ राजकुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Chhapra: तनिष्क छपरा ने आने वाले त्योहारों के लिए अपना विशेष फेस्टिव कलेक्शन मृगांका लांच किया।

तनिष्क का यह सबसे नया कलेक्शन पौराणिक कथाओं में वर्णन की गयी दुनिया और काल्पनिक लोक से प्रेरित है।

स्टोर मैनेजर विवेक कुमार ने कहा कि यह तनिष्क’ के नये क्लेक्शन मृगांका का अनुभव लीजिए, एक ऐसा कलेक्शन जो प्रेरित है प्राचीन कहानियों के किरदार, सपनों सी रचना और महलों जैसी बेशुमार चमक से।

कल्पना जितना शानदार, सपनों जितना खूबसूरत और पाए प्रति ग्राम सोने के प्रत्येक खरीद पर ₹450/- तक का लाभ एवम् डायमंड ज्वेलरी मूल्य पर 20% तक की छूट। और पुराने गहनो के एक्सचेंज पर 100% मूल्य देगा।

Chhapra: बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2025 के अवसर पर अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र तथा मढ़ौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भेल्दी, अमनौर, मढ़ौरा तथा खैरा थाना अंतर्गत खरीदाहां चौक, सोन्हो चौक, धेनुकी मोड़ एवं कृष्णा चौक अवस्थित एसएसटी चेक पोस्टों का जिलाधिकारी अमन समीर, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया गया की वाहनों को यादृच्छिक रूप से पूर्ण जांच करें तथा वाहनों की पूर्ण रूप से चेकिंग करने तथा उसे पंजी में निश्चित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उक्त चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों में पाई गई कमियों को दूर करने तथा आवश्यक संसाधनों की पूर्ति एवं सभी आवश्यक व्यवस्था करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Chhapra: मढ़ौरा के ओल्हानपुर में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि सोमवार शाम में सूचना मिली थी कि विस्फोट हुआ है।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर जांच की गई जिसमें भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान बरामद हुआ है। पास के एक सूखे कुंए में निर्मित और अर्ध निर्मित पटाखे रखे गए थे जिसे जब्त किया गया है।

इस घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। 

पटाखा निर्माण के दौरान विस्फो’ट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश

गोपालगंज, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के थावे थाना क्षेत्र स्थित एनएच-531 पर डायट कॉलेज के पास मंगलवार को वाहन जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई की। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सीआरपीएफ जवानों ने जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 12 लाख 49 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार एक महिला के पर्स से यह राशि मिली। टीम द्वारा पूछताछ में महिला इस रकम का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

इसके बाद मौके पर मौजूद सीओ कुमारी रूपम शर्मा, थानाध्यक्ष वरूण कुमार झा एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ने जब्ती की प्रक्रिया पूरी की और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की।

जिला प्रशासन के अनुसार, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अवैध धन, शराब और अन्य सामग्री की रोकथाम के लिए वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बरामद धनराशि के स्रोत की जांच के लिए मामला संबंधित निर्वाचन कोषांग को भेजा गया है।

पटना, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी की ओर से कुल 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार, इमामगंज से दीपा कुमारी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुंबा से ललन राम को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी एनडीए के साझा नेतृत्व में सभी निर्दिष्ट सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)को सीटों के बंटवारे में 6 सीटें मिलीं थी।