Chhapra: 20-सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये सोमवार को नाम वापसी के बाद 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया हैं। 

एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब 14 विधिमान्य प्रत्याशी रह गये हैं। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।  

नाम वापसी के बाद सारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और उनको आवंटित चुनाव चिन्ह 

1 ) अविनाश कुमार —– बहुजन समाज पार्टी ——हाथी 

2) राजीव प्रताप रूडी—– भारतीय जनता पार्टी—–कमल 

3) रोहिणी आचार्य——–राष्ट्रीय जनता दल—-लालटेन 

4) गजेंद्र प्रसाद चौरसिया——जनहित किसान पार्टी—–हेलमेट 

5) ज्ञानी कुमार शर्मा——– भारतीय एकता दल——–बैट्री टॉर्च 

6) बरुण कुमार दास———गण सुरक्षा पार्टी———मोतियों का हार 

7) राजेश कुशवाहा———भारतीय लोक चेतना पार्टी——–चिमनी 

8) शत्रुघन तिवारी——–भारतीय सार्थक पार्टी—- आदमी व पाल युक्त नौका 

9)आरती कुमारी———निर्दलीय——-टायर 

10) प्रभात कुमार ——- निर्दलीय——– लैपटॉप 

11) मो० सलीम ———- निर्दलीय———डिश एंटीना  

12) राघवेंद्र प्रताप सिंह———-निर्दलीय———आरी 

13) लक्ष्मण पराव यादव——— निर्दलीय——–बाल्टी 

14) शेख नौसाद—————-निर्दलीय———-ब्लैक बोर्ड 

 

 

 

 

 

 

आज का पंचांग
दिनांक 07/05 /2024 मंगलवार
बैशाख कृष्णपक्ष चतुर्दशी
सुबह 11:40 उपरांत अमावस्या
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र :अश्वनी
दोपहर 03:32 उपरांत भरणी
चन्द्र राशि मेष
सांध्य 05:43 उपरांत मेष
सूर्योदय 05:09 सुबह
सूर्यास्त :06:24 संध्या.
चंद्रोदय :04:56 सुबह(07 मई 2024 )
चंद्रास्त 05:42 सुबह
लगन : मेष 05:41 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
रोग 05:09 सुबह 06:48 सुबह
उद्देग 06:48 सुबह 08:27 सुबह
चर 08:27 सुबह 10:07 सुबह
लाभ 10:07 सुबह11:46 दोपहर
अमृत 11:46 दोपहर 01:26 दोपहर
काल 01:26 दोपहर 03:05 दोपहर,
शुभ 3:05 दोपहर 04:44 संध्या
रोग 04:44 संध्या 06:24 संध्या
राहुकाल
दोपहर 03:05 से 04:44 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले राई खाकर यात्रा करे

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।
लकी नंबर 3लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर नीला

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर केशरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।
लकी नंबर 6 लकी कलर सफेद

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 9 लकी कलर पिला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर केशरी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अनहोनी की आशंका रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

वीएचपी की बैठक में मतदाताओेंं से मतदान करने की अपील की गई

Chhapra: विश्व हिन्दू परिषद की जिलास्तरीय बैठक स्थानीय  बाजार थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अगुवाई जिला मंत्री वसंत कुमार सिंह सोनू ने किया । बैठक में मुख्य रूप से उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री राज किशोर सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने भी लोगों से बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। साथ हीं कहा कि सभी को घरों से निकल कर देशहित और अपने संस्कार – संस्कृति के हित में मतदान करना चाहिए। छोटी छोटी टोली बनाकर बूथ स्तर तक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए.

बैठक में उन्होंने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की साथ हीं कहा कि आने वाले दिनों में संगठन निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का भी संचालन करेगा। बैठक में हिन्दू समाज से अपील की, सभी को जात पात, भेद भाव आदि छोड़ कर एकजुट हो कर रहना चाहिए.

आगे CAA पर बात कहते हुए कहा कि यह कानून किसी की सदस्यता या नागरिकता छिनने का नहीं है अपितु यह तो उन जैन, सिख, बौद्ध, सिन्धी, इसाई और पारसी परिवारों को नागरिकता देने का काम करेगा जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान,  बंगलादेश आदि जैसे देशों से प्रताड़ित कर भगाए गए हैं.

इसके बाद जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह द्वारा नए कार्यकताओं के दायित्व का घोषणा किया गया और फिर ॐ के उच्चारण के साथ सभी ने अनुमोदन किया। सतेन्द्र कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष पानापुर, प्रभात कुमार प्रखंड अध्यक्ष दिघवारा, विरेश्वर सिंह नगर अध्यक्ष, रिशव मित्तल नगर सेवा प्रमुख, जय प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष वार्ड न०13, मुन्ना कुमार संयोजक वार्ड 18, राजू कुमार संयोजक वार्ड 37 सुमित कुमार संयोजक वार्ड 30, मोहन राय, संयोजक वार्ड 13 और सोनू कुमार संयोजक वार्ड 27 का दायित्व दिया गया और ॐ के उच्चारण के साथ इसका अनुमोदन किया गया.

इस अवसर पर जिला विशेष सेवा प्रमुख सोहन राय, जिला सेवा प्रमुख गौतम बंसल, जिला धर्म प्रचार प्रमुख अरुण पुरोहित, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रभात कुमार सिंह राजू, जिल ब्लोपासना केन्द्र प्रमुख अनिमेष पटेल सत्या, जिला मठ मंदिर प्रमुख विकास भारती, नगर सह संयोजक अमित पटेल, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति की अमिता सिंह, रानी देवी, रिंकी, माधुरी, निलम देवी, सपना, बबिता देवी, प्रियंका सहित हजारों की संख्या में कार्यकत्ता उपस्थित थे.

आज का पंचांग
दिनांक 06 /05 /2024 सोमवार
बैशाख कृष्णपक्ष त्रयोदशी
दोपहर 02:40 उपरांत चतुर्दशी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र :रेवती
संध्या 05:43 उपरांतअश्वनी
चन्द्र राशि मीन
सांध्य 05:43 उपरांत मेष
सूर्योदय 05:09 सुबह
सूर्यास्त :06:23 संध्या.
चंद्रोदय :04:15 सुबह(07 मई 2024 )
चंद्रास्त 04:35 सुबह
लगन :मेष 05:41 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
अमृत 05:09 सुबह 06:49 सुबह
काल 06:49 सुबह 08:28 सुबह
शुभ 08:28 सुबह 10:07 सुबह
रोग 10:07 सुबह11:46 दोपहर
उद्देग 11:46 दोपहर 01:25 दोपहर
चर 01:25 दोपहर 03:05 दोपहर,
लाभ 3:05 दोपहर 04:44 संध्या
अमृत 04:44 संध्या 06:23 संध्या
राहुकाल
सुबह 06:49 से 08:28 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पूर्व
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले अपना चेहरा दर्पण में देखकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गृहिणियां विशेष सावधानी रखें। रसोई में चोट लग सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर केशरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट के योग हैं। लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार के छोटे सदस्यों के अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर बैंगनी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। योजना में परिवर्तन हो सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर लाल

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अनहोनी की आशंका रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर द्वारा आज निर्वाची पदाधिकारी 20-सारण -सह- अपर समाहर्ता, सारण के सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवम् पुलिस पदाधिकारियों के साथ मढ़ौरा स्थित डिस्पैच स्थल का निरीक्षण किया।

लोकसभा आम चुनाव- 2024 के अवसर पर सारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु होने वाले मतदान प्रक्रिया के अंतिम चरण में चल रही तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत अमनौर एवम् मढ़ौरा विधानसभा हेतु चिन्हित मढ़ौरा आईटीआई कॉलेज परिसर अवस्थित डिस्पैच केंद्र का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर वाहन एवं मतदान कार्य हेतु आनेवाले कर्मियों/पुलिस बलों से संबंधित व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

• 17 लाख 89 हजार 619 मतदाता करेंगे पूर्वी चंपारण के भविष्य का निर्णय
• 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन, 25 मई को मतदान

Motihari (Pratik Kumar): महात्मा गाँधी की कर्मभूमि चंपारण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में जितनी महत्वपूर्ण स्थान रखती है, उतनी ही आधुनिक भारत की राजनीति में। बिहार में जातिय कारकों को ध्यान में रखकर होने वाली राजनीति का 03-पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट एक ठोस उदाहरण है। 1952 से लेकर 2019 तक यहां 17 बार लोकसभा चुनाव हुए। इसमें 15 बार सवर्ण जाति के नेता सांसद बने, जिसमें राजपूत जाति के नेता सात और ब्राह्मण उम्मीदवार पांच बार चुनाव जीते। वहीं, भूमिहार प्रत्याशी की जीत तीन बार हुई है। केवल 1984 और 1998 में गैर सवर्ण सांसद बने हैं।

वर्ष 2002 में गठित भारत के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन के एक भाग के रूप वर्ष 2008 में अस्तित्व में आया पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट पहले मोतिहारी के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद वर्ष 1952 से 1972 तक हुए चुनावों में यहां कांग्रेस का दबदबा बना रहा और विभूति मिश्रा ने इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन कांग्रेस को झटका तब लगा जब 1977 के आम चुनाव में पहली बार जनता पार्टी के नेता ठाकुर रामापति सिंह ने यहां से जीत दर्ज की।
इसके बाद हुए अन्य आम चुनावों में समय-समय पर यहां की जनता ने अपना प्रतिनिधित्व सीपीआई, भाजपा, राजद को भी दिया। लेकिन वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद से हुए 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार भारतीय जनता पार्टी ने राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में इस सीट पर जीत दर्ज की। इस बार भी भाजपा ने अपना विश्वास निवर्तमान सांसद राधा मोहन सिंह पर ही जताया है और पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से फिर एकबार उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
वहीं विपक्ष ने अपनी रणनीति बदलते हुए वीआईपी पार्टी को इस सीट पर मुकाबला करने के लिए उतारा है। पूर्वी चंपारण सीट पर लड़ाई काफी रोचक हो गई है क्योंकि विपक्षी महागठबंधन ने डॉ. राजेश कुमार कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है जिनके पास लोकसभा चुनाव का कोई अनुभव नहीं है जबकि भाजपा के प्रत्याशी अबतक कुल छः बार सांसद रह चुके हैं और लगातार तीन बार से यहां के सांसद हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या इसबार भी राजनीतिक अनुभव और मोदी का विश्वास राधा मोहन सिंह को जीत दिलाएगा या फिर परिवर्तन का दावा कर रहा महागठबंधन इतिहास बनाने में सफल होगा।
छः में से चार विधानसभा सीटों पर भाजपा का है कब्जा:
03- पूर्वी चंपारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 13- हरसिद्धि, 14- गोविंदगंज ,15- केसरिया, 16- कल्याणपुर, 17-पिपरा एवं 19- मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन विधानसभा सीटों में से चार का प्रतिनिधित्व भाजपा के हीं पास है। जिनमें हरसिद्धि (सु), गोविंदगंज, पिपरा और मोतिहारी शामिल है। वहीं अन्य दो सीटों में से एक सीट केसरिया पर भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू का कब्जा है, जबकि मात्र एक सीट कल्याणपुर का नेतृत्व विपक्षी दल राजद के हाथों में है। ऐसे में पूर्वी चंपारण सीट पर भाजपा को चुनौती देना महागठबंधन के लिए उल्टी गंगा बहाने के समान होगा।
25 मई को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय :
बताते चलें कि पूर्वी चंपारण सीट पर 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 07 मई को नामांकन पत्र की समीक्षा की जाएगी, वहीं 9 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। 25 मई को मतदान होगा तथा 4 जून 2024 को मतगणना की तिथि निर्धारित है।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल 1743 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17 लाख 89 हजार 619 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 9,39,494 पुरुष मतदाता तथा 8,50,104 महिला मतदाता शामिल हैं।
इस संसदीय क्षेत्र अंतर्गत 18 से 19 आयु वर्ग वाले 29,506 युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिव्यांगजन मतदाताओं की संख्या 16,721 है जबकि 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 27,997 है।
कब किसने किया प्रतिनिधित्व :
1952 से 1972 तक कांग्रेस विभूति मिश्रा
1977 जनता पार्टी ठाकुर रमापति सिंह
1980 सीपीआई कमला मिश्र मधुकर
1984 कांग्रेस प्रभावती गुप्ता
1989 भाजपा राधा मोहन सिंह
1991 (मध्यावधि चुनाव) सीपीआई कमला मिश्र मधुकर
1996 भाजपा राधा मोहन सिंह
1998 राजद रमा देवी
1999 (मध्यावधि चुनाव) भाजपा राधा मोहन सिंह
2004 राजद अखिलेश प्रसाद सिंह
2009 भाजपा राधा मोहन सिंह
2014 भाजपा राधा मोहन सिंह
2019 भाजपा राधा मोहन सिंह
कौन हैं राधा मोहन सिंह :
राधा मोहन सिंह भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जनसंघ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे श्री सिंह, सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।
वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की बिहार राज्य इकाई के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। छः बार सासंद रहे राधा मोहन सिंह पहले मोदी मंत्रालय के दौरान 2014 से 2019 तक केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री के रूप में भी अपना योगदान दिया है।
कौन है महागठबंधन का प्रत्याशी?
वीआईपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुशवाहा पेशे से एक डॉक्टर हैं। वर्ष 2015 के राजद के टिकट से केसरिया विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी पेश की थी, लेकिन मोतिहारी सीट के आरएलएसपी के खाते में चले जाने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। उसके बाद किसी कारण से 2020 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया। फिर भी वह निर्दलीय चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे, जिसकी वजह से महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी के खिलाफ जाने के कारण डॉ.राजेश को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। फिर 3 दिसंबर 2021 को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने डॉ. राजेश को पुनः राजद में ज्वाइन कराया. उसके बाद से वह राजद में बने रहे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्वी चंपारण सीट वीआईपी के हिस्सा में आ जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सलाह पर मुकेश सहनी ने डॉ.राजेश कुमार को पूर्वी चंपारण से वीआईपी का उम्मीदवार बनाया गया। उसके बाद डॉ. राजेश को वीआईपी की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी का सिंबल देकर महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया गया।
डीएम का निर्देश, सभी बूथों पर चिकत्सा सुविधा रहे उपलब्ध :
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनाव कार्य में किसी तरह के स्वास्थ्य इमरजेंसी से निपटने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। जिसके आलोक में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने चुनाव कार्य के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों के गंभीर रूप से जख्मी या बीमार होने पर नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश सदर अस्पताल सहित जिले के रेफरल व पीएचसी प्रभारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। किसी तरह की आकस्मिक घटना को लेकर तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर तुरंत सार्वजनिक कर दिया जाएगा। गर्मी की तपिश बढ़ने के कारण सन स्ट्रोक की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में मतदाता एवं मतदान कर्मियों के प्रभावित होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ एवं अस्पताल में डिहाइड्रेशन एवं डायरिया के उपचार की समुचित व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीम व एम्बुलेंस के साथ ही दवा की पर्याप्त व्यवस्था रखने का भी टास्क दिया गया है।

-कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका

दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। कर्नाटक यौन शोषण मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़े के बेटे एचडी रेवन्ना को शनिवार देर शाम कर्नाटक पुलिस की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बचने के लिए रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की अर्जी की कोर्ट में दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।

जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं की आने लगी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि ‘जो एक्शन लेना चाहिए वह एसआईटी ले रही है। एसआईटी कानून के तहत कार्य कर रही है, जो कोई गलती करता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।’

वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है, कानून अपना काम करेगा।’

जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है- ”हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते क्योंकि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने एक पीड़िता के अपहरण मामले में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया। मैं अपहृत महिला के बारे में नहीं जानता, मैंने अभी तक पुलिस से बात नहीं की है।”

उल्लेखनीय है कि एचडी रेवन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया था।बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला कहीं गायब हो गई है। महिला के बेटे की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया, जिसने यह आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और हासन लोकसभा सीट से भाजपा-जद(एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था।

Chhapra: सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन पत्र पर पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता के माध्यम से राजीव प्रताप रूढ़ी द्वारा आपत्ति उठाना उनकी हताशा का प्रतीक है। चुनाव से पूर्व ही उन्होंने अपनी हार स्वीकार ली है और इसी हताशा में वह आधारहीन आरोप लगा रहे हैं । उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक व रोहिणी आचार्य द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि भोला यादव के हवाले से सारण राजद जिला प्रवक्ता डॉ अमित रंजन ने कही ।

एक वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से राजीव प्रताप रूढ़ी ने रोहिणी आचार्य के नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र पर चार आपत्तियाँ की थी किंतु उक्त चारों आपत्तियों को खारिज करते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने रोहिणी आचार्य के नामांकन-पत्र को स्वीकृत कर लिया ।

अंत में राजद द्वारा राजीव प्रताप रूडी के नामांकन पत्र में 12 आपत्तियाँ उठाई गई. जिसमें चुनाव आयोग द्वारा प्रदत्त फॉर्म से छेड़छाड़ प्रमुख आपत्ति है।

आज का पंचांग
दिनांक 05/05 /2024 रविवार
बैशाख कृष्णपक्ष द्वादशी
संध्या 05:41 उपरांत त्रयोदशी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र : उतरभाद्रपद
संध्या 07:57 उपरांत
चन्द्र राशि मीन
सूर्योदय 05:10 सुबह
सूर्यास्त :06:23 संध्या.
चंद्रोदय :03:38 सुबह (06 मई 2024 )
चंद्रास्त 03:30 सुबह
लगन :मेष 05:42 सुबह उपरांत
वृष लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया:
उद्देग 05:10 सुबह 06:49 सुबह
चर 06:49 सुबह 08:28 सुबह
लाभ 08:28 सुबह 10:07 सुबह
अमृत 10:07 सुबह11:46 दोपहर
काल 11:46 दोपहर 01:25 दोपहर
शुभ 01:25 दोपहर 03:04 दोपहर,
रोग 3:04 दोपहर 04:44 संध्या
उद्देग 04:44 संध्या 06:23 संध्या
राहुकाल
संध्या 04:44 से 06:23 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:20 से 12:13 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे .

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कुसंगति से हानि होगी।
लकी नंबर 5 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। समय पर बाहर से धन नहीं मिलने से निराशा रहेगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे।
लकी नंबर 3 लकी कलर सफेद

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सभी काम समय पर होने से प्रशंसा प्राप्त होगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराने साथियों तथा रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को प्रारंभ करने पर विचार होगा। लंबी यात्रा की इच्छा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर आसमानी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। नए काम मिल सकते हैं। कार्य से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण बनेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
लकी नंबर 4 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू खर्च होगा। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। कारोबारी वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर लाल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। सुख-शांति बने रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अज्ञात भय रहेगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कारोबार से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: 20-सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये शनिवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई। सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई।

स्क्रूटनी में दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द किया गया। जिनमें निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार पांडे और भारत जन जागरण पार्टी के प्रत्याशी अमर प्रसाद शामिल हैं,  

इसके साथ हई दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द होने के उपरांत अब 15 विधिमान्य प्रत्याशी रह गये हैं। इसके बाद प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे जिसके बाद यह ते होगा की कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगें। 

स्क्रूटनी के बाद सारण लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी 

1 ) लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

2) आरती कुमारी, निर्दलीय

3) आचार्य रोहिणी- राष्ट्रीय जनता दल

4) राजेश कुशवाहा- भारतीय लोक चेतना पार्टी

5) मो० सलीम – निर्दलीय

6) शत्रुघन तिवारी- भारतीय सार्थक पार्टी

7) ज्ञानी कुमार शर्मा- भारतीय एकता दल

8) अविनाश कुमार – बहुजन समाज पार्टी

9) राघवेंद्र प्रताप सिंह- निर्दलीय

10) राजीव प्रताप रूडी- भारतीय जनता पार्टी

11) लक्ष्मण पराव यादव – निर्दलीय

12) शेख नौसाद- निर्दलीय

13) बरुण कुमार दास- गण सुरक्षा पार्टी

14) प्रभात कुमार – निर्दलीय

15) गजेंद्र प्रसाद चौरसिया- जनहित किसान पार्टी

 

 

 

Chhapra: लोकसभा चुनाव में राजनीति तेजी से बदल रही है। नेता अपनी रणनीति को बदल रहे हैं ताकि विरोधी को परास्त कर सके। ऐसे में अपनी रणनीति को बदलते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और जदयू में शामिल होने की घोषणा कर दी है।

इससे पहले रणधीर सिंह ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से 6 मई को नामांकन करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मशरक में हुई बैठक में समिति का गठन किया गया था। समिति समेत महाराजगंज की जनता का कहना है कि चुनाव लड़ना चाहिए।  लेकिन मेरा लक्ष्य है महागठबंधन को इस लोकसभा चुनाव में खतम करते हुए प्रमंडल में उनका खाता नहीं खुलने देने का। जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद 14 मई को जनता दल यूनाइटेड में शामिल होना तय हुआ है। 

उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। सजिस के तहत मेरा टिकट काट गया। सांसद, विधायक बनाना कोई मायने नहीं रखता है। मेरा लक्ष्य बिहार से राजद का खात्मा करना है। 

   

Chhapra: कुलसचिव प्रो. रणजीत कुमार ने शनिवार को जयप्रकाश विश्ववविद्यालय के विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलसचिव महोदय ने परीक्षा शाखा, वित्त शाखा, डिग्री सेल, महाविद्यालय निरीक्षक शाखा, इंजीनियरिंग सेल, डिग्री वितरण शाखा, पंजीयन शाखा सहित सभी कोषांगों का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कार्यों के ससमय निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माननीय कुलपति महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि कार्यो में पारदर्शिता और समय सीमा का अनुपालन हो।

कुलपति के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यों के निष्पादन के क्रम में विश्ववविद्यालय के किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या हो तो उसे विश्ववविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे, उसका समाधान निकाला जाएगा।