अलीगढ़/हाथरस, 05 जून (हि.स.)। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह हाथरस हुई दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। यहां पर उन्होंने अलीगढ़ से हाथरस सत्संग में गए मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को लेकर शोक जताया। कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है और अपनों के खोने का दर्द मैं समझ सकता हूं।

राहुल गांधी शुक्रवार की भोर में ही दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अलीगढ़ में प्रभावितों से मिलने अकराबाद क्षेत्र के पिलखाना गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ताला नगरी अलीगढ़ में हाथरस काण्ड के पीड़ितों का दर्द बांटकर वे हाथरस जाएंगे। जहां राहुल दलित बस्ती में आयोजित हाथरस हादसे में मृत लोगों के प्रति संत्वना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लेंगे और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानेंगे।

लंदन, 05 जुलाई (हि.स.)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने आम चुनाव में अपनी हार मान ली। उन्होंने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को जीत के लिए बधाई दी है। ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी 326 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने पहले बयान में इस्तीफा देने की भी घोषणा की है।

चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी 1997 वाली बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। लेबर पार्टी अभी तक 352 सीटें जीत चुकी है। मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 74 सीटें ही अभी तक जीत सकी है। ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री लेबर पार्टी के स्टार्मर का बनना तय है। स्टार्मर साल 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे।

एग्जिट पोल में ब्रिटेन की कुल 650 सीटों में से 410 सीट लेबर पार्टी को और कंजर्वेटिव पार्टी को 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। ब्रिटेन के रक्षामंत्री ग्रांट शैप्स अपनी सीट हार गए हैं। ग्रांट अब तक हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं। शैप्स को लेबर के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया।

मुंबई, 5 जुलाई (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल के दौरान आखिरी ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की तारीफ की।

भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। रोहित ने टी20 विश्व कप फाइनल जीतने के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की।

मुंबई में जन्मे इस क्रिकेटर ने ट्रॉफी जीतने की खुशी में वानखेड़े में आयोजित सम्मान समारोह में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

रोहित ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ हम इसे अपने प्रशंसकों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने 11 साल तक इसका इंतजार किया है।”

इसके अलावा, सलामी बल्लेबाज ने वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद कहा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, “मुंबई कभी निराश नहीं करती। हमें शानदार स्वागत मिला। टीम की ओर से हम प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहते हैं। मैं बहुत-बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा हूं।”

अंत में, इस बेहतरीन बल्लेबाज ने फाइनल के आखिरी ओवर में पांड्या की शानदार गेंदबाजी की सराहना की।

उन्होंने कहा, “हार्दिक हमारे लिए आखिरी ओवर फेंक रहे थे। आखिरी ओवर फेंकने के लिए उन्हें सलाम। आप जानते हैं, चाहे आपको कितने भी रन चाहिए हों, उस ओवर को फेंकने का हमेशा बहुत दबाव होता है। लेकिन उन्हें सलाम।”

हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेटों के साथ फाइनल में बड़ा योगदान देने वाले इस ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और इस श्रेणी में नंबर 1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

हार्दिक पांड्या ने बल्ले से निचले क्रम में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और जब टीम को उनकी ज़रूरत थी, तब गेंद से भी सफलता हासिल की। उन्होंने 150 से ज़्यादा की बैटिंग स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए और 11 विकेट भी लिए।

रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद 20 ओवर के प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। 159 मैचों में 4231 रन के साथ, रोहित इस प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा शतक (पांच) लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने दो टी20 विश्व कप जीते हैं: पहला 2007 में प्रतिस्पर्धा करते हुए और मौजूदा 2024 में कप्तान के तौर पर।

टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्यों का गुरुवार को दिल्ली से मुंबई पहुंचने के बाद मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली छत वाली बस में विजय परेड के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। विश्व कप जीत की खुशी में झूमते प्रशंसकों का एक समूह ताली बजाकर और जयकारे लगाकर टीम का स्वागत कर रहा था। टीम के सदस्यों ने भी प्रशंसकों की भावनाओं का जवाब देते हुए मुस्कुराते हुए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी उठाई और रास्ते में बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों को दिखाई। इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी बस में खिलाड़ियों के साथ थे। इस जश्न के दौरान खिलाड़ियों ने खुद को तिरंगे में लपेटा हुआ था।

खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से देखने के लिए कुछ प्रशंसक पेड़ों पर भी चढ़ गए। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी थामकर उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया। रोहित ने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का हाथ थामा और तीनों ने आसमान की ओर हाथ जोड़कर टीम की जीत का संकेत दिया। इसके बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।

इससे पहले, टीम इंडिया विजय परेड के लिए मुंबई पहुंची और उनका जोरदार स्वागत किया गया। वेस्टइंडीज में विश्व कप जीतने के लिए धैर्य, दृढ़ संकल्प और लचीलापन दिखाने वाली टीम का स्वागत करने के लिए मरीन ड्राइव पर प्रशंसकों का एक समूह मौजूद है। विजय परेड के बाद वानखड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Chhapra: स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र विगत कई वर्षों से जिला मुख्यालय सहित आसपास के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने जिलेवासियों से अपील किया है कि जिले में कोई भी बच्चा कुपोषण की समस्या से पीड़ित है, तो वह स्थानीय आंगनबाड़ी सेविकाओं से संपर्क कर सदर अस्पताल परिसर स्थित एनआरसी में नामांकित (भर्ती) हों। अगर इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा होती है तो वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र या फिर एनआरसी जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चे की मां को कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूक किया जाता है।

मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनआरसी की सतत निगरानी को लेकर दिया जाता है आवश्यक दिशा- निर्देश: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अतिकुपोषित बच्चों की ज़िंदगी का ख्याल रखने के उद्देश्य से पोषण पुनर्वास केंद्र में आने वाले बच्चों को लेकर विचार विमर्श करते रहते हैं। क्योंकि यहां पर मिलने वाली सुविधाएं पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। केंद्र में नामांकित बच्चों के वजन में न्यूनतम 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद ही उसे यहां से घर वापस यानी डिस्चार्ज किया जाता है। वहीं इस दौरान स्टाफ नर्स और एएनएम के द्वारा मौजूद धातृ महिलाओं को कुपोषण के मुख्य कारण, लक्षण, बचाव एवं इसके उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाती है। ताकि महिलाओं को कुपोषण से पीड़ित बच्चों की पहचान करने, साफ- सफाई का विशेष ख्याल रखने, कुपोषण से बचाव के तरीके की जानकारी रहे।

 

कुपोषण की समस्या से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है एनआरसी: डीपीएम
डीपीएम अरविंद कुमार के अनुसार सरकार द्वारा संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में नामांकित बच्चों को पूरी तरह से पोषणयुक्त बनाकर उन्हें अपने अभिभावकों के साथ घर वापस भेजा जाता है। इसके पहले कुपोषण की समस्या से जूझ रहे बच्चों को 14 दिनों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में रखा जाता है। जहां कुपोषित बच्चे को अस्पताल के शिशु रोग से संबंधित चिकित्सकों द्वारा दिए गए सलाह के अनुसार खानपान का विशेष ख्याल रखा जाता है। 14 दिनों के अंदर अतिकुपोषित बच्चा पोषणयुक्त नहीं हो पाता हैं तो वैसी स्थिति में अधिक दिनों तक रखकर विशेष रूप से देखभाल की जाती है। इसीलिए पोषण पुनर्वास केंद्र को कुपोषण की समस्या से पीड़ित बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।

आवासित बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए एनआरसी में स्टाफ नर्स प्रतिनियुक्त: शिशु रोग विशेषज्ञ
सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि एनआरसी में आवासित बच्चों की देखभाल जीएनएम अंजू कुमारी, कुमारी ममता यादव, कुमारी मीनू यादव और एएनएम लीला कुमारी के द्वारा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया जाता है। हालांकि प्रतिदिन मेरा द्वारा राउंड लगा कर बच्चों को देखा जाता है। स्थानीय केंद्र में छः महीने से अधिक एवं 59 माह तक के ऐसे बच्चे जिनकी बायां भुजा 11.5 सेमी हो और उम्र के हिसाब से लंबाई व वजन नही बढ़ता हो तो वह कुपोषित माने जाते हैं। वैसे बच्चें को ही पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाता है। इसके साथ ही दोनों पैरों में पिटिंग एडीमा हो तो ऐसे बच्चों को भी यहां पर भर्ती किया जाता है।

 

अप्रैल 2022 से अभी तक 327 बच्चों को मिला जीवन दान: नोडल अधिकारी
पोषण पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी रमेश चंद्र कुमार के अनुसार विगत 2022 से अभी तक लगभग 327 बच्चों को नया जीवन दान मिला है। जिसमें अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 160, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 133 बच्चे को पूरी तरह से पोषित करने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। तो वहीं अप्रैल 2024 में 02, मई में 17 जबकि जून में 15 अतिकुपोषित बच्चे पोषक पुनर्वास केंद्र में एनआरसी कर्मियों द्वारा पोषित किया जा रहा है। एनआरसी के सीबीसीई चंदन के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओ से समन्वय स्थापित कर अतिकुपोषित बच्चें लाने की जिम्मेदारी होती है। वही केंद्र में नामांकित बच्चों की देखभाल आशिका कुमारी और लाखपति देवी की रहती हैं।

नामांकित बच्चों के लिए डायट के अनुसार पोषणयुक्त आहार: पुष्पा कुमारी
पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रभारी एएनएम पुष्पा कुमारी कार्यरत ने बताया कि एनआरसी में नामांकित बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में डायट के अनुसार पोषण विशेषज्ञ मनीषा कुमारी के देखरेख में आहार दिया जाता है। हालांकि एनआरसी में नामांकित बच्चों के लिए पोषणयुक्त आहार को लेकर प्लान तैयार किया गया है। जिसके अनुसार बच्चों को प्रतिदिन अलग- अलग तरह के व्यंजन के अलावा चिकित्सीय सलाह और दवा दी जाती है। बच्चों को पौष्टिक आहार में खिचड़ी, दलिया, सेव, चुकंदर, अंडा सहित अंकुरित अनाज नियमित रूप से खिलाया जाता है। साथ ही बच्चों को कार्टून दिखाने के लिए टीवी और खिलौना की व्यवस्था है। वही माताओं को सुबह में योगा के साथ मनोरंजन कराया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन क्षतिपूर्ति के रूप में सौ रुपए देने का प्रावधान है।

आज का पंचांग
दिनांक 05 /07/2024 शुक्रवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष ज्येष्ठ अमावस्या
सुबह 04:26 उपरांत प्रतिपदा
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र आद्रा
सुबह 04:06 सुबह उपरांत पुनवर्सु (06 जुलाई 24 )
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्योदय 05:04 सुबह
सूर्यास्त :06:45 संध्या
चंद्रोदय :05:00 सुबह (06 जुलाई 2024 )
चंद्रास्त 06:33 संध्या
लगन :मिथुन
सुबह 05:54 उपरांत कर्क लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया :
चर 05:04 सुबह 06:46 सुबह
लाभ 06:46 सुबह 08:29 सुबह
अमृत 08:29 सुबह 10:11 सुबह
काल 10:11 सुबह 11:54 दोपहर
शुभ 11:54 दोपहर 01:37 दोपहर
रोग 01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
उद्देग 3:19 दोपहर 05:02 संध्या
चर 05:02 संध्या 06:45 संध्या
राहुकाल
सुबह 10:11 से 11:54 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 11:27 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैगनी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर महरुम

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें।
लकी नंबर 2 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर केसरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली/मुंबई, 04 जुलाई (हि.स.)। टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 का खिताब ऐतिहासिक रहा। बारबाडोस से लौटने के बाद पहले दिल्ली और फिर मुंबई ने देशवासियों ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया। वहीं, मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारतीय टीम की विक्ट्री परेड भी ऐतिहासिक बन गई, जब लाखों की संख्या में फैंस ने हिस्सा लिया। परेड वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई, जहां भारी संख्या में जमा प्रशंसक उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

वानखेड़े स्टेडियम में कंधों पर तिरंगा और हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर देशवासियों के भरोसे और उम्मीद पर खरे उतरे भारतीय क्रिकेट के रणबांकुरों ने जोशो-खरोश से भरे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। विक्ट्री वॉक के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हाथों में ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के चक्कर लगाए और दर्शकों का धन्यवाद करते हुए उनकी ओर टेनिस बॉल फेंके। स्टेडियम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने टॉफी के साथ डांस किया। सभी खिलाड़ी देशभक्ति गानों पर जमकर थिरके।

टीम इंडिया को किया गया सम्मानित
वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बोर्ड के सचिव जय शाह ने टीम को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया। इस दौरान पूरी टीम इंडिया को स्टेज पर बुलाया गया।

स्वागत समारोह के बाद टीम इंडिया के दो वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने इस पल का अविस्मरणीय बताया। कोहली ने कहा कि ‘वह अपने पूरे जीवन इस पल को भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की जीत में जसप्रीत बुमराह का रोल सबसे अहम रहा। उन्होंने फाइनल मैच के आखिरी 5 ओवर में दो ओवर डाले, जो काफी अहम थे।’

वहीं कप्तान रोहित ने कहा कि ‘यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है और भारत के लिए हर वर्ल्ड कप ट्रॉफी खास है। उन्होंने विश्वकप ट्रॉफी जीतने में अहम रोल निभाने के लिए हार्दिक पांड्या की तारीफ की।’ उन्होंने कहा कि “पिछले तीन-चार सालों से हमने जो मेहनत की थी वह काम आई। मैं अपनी इस टीम पर गर्व महसूस करता हूं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है।”

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के स्वागत समारोह में कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये टीम नहीं मेरा परिवार है। आज खुशी के इस पल में सभी के चेहरों पर हंसी देखने को मिल रही है, ये हमेशा याद रहने वाला है।

इससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड निकाली थी। टीम इंडिया के खिलाड़ी ओपन बस पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ नजर आए। इस दौरान रोहित शर्मा और भारत के अन्य खिलाड़ी फैंस से भी मिलते रहे। बतादें कि लाखों की संख्या में फैंस खिलाड़ियों से मिलने और उन्हें बधाई देने को आतुर दिखे। लाखों की संख्या में उमड़े प्रशंसकों के बीच विक्ट्री परेड वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

3 लूटेरे गिरफ्तार, 03 देसी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस, 02 फाइटर पंच, 02 चाकू व 03 मोबाईल बरामद

Chhapra: सारण पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर कर 3 अपराधियों को 2 देसी कट्टा, गोली एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि भेल्दी थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी के क्रम में संदिग्ध 03 युवकों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में हिरासत में लिए गए युवकों द्वारा मकेर थानान्तर्गत घटित दोनों छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई.

वहीं उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई 02 देसी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस, 02 फाइटर पंच, 02 चाकू व 03 मोबाईल को बरामद किया गया. जिसके बाद तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस सम्बन्ध में भेल्दी थाना कांड संख्या- 220/24 दर्ज कर उस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों में जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के लछी केतुका गांव निवासी विक्रम कुमार उपाध्या उर्फ़ रौशन, बी पिपराही गांव निवासी सचिन कुमार शर्मा एवं भेल्दी थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी मो सागर उर्फ़ रमजान शामिल हैं.

उनके द्वारा मकेर थानान्तर्गत सा० जगदीशपुर में एक व्यक्ति से चेन और 9000 रुपया छिनतई की घटना कारित की गयी थी. वहीं दूसरी घटना में मकेर थानान्तर्गत माली टोला आरा मिल के पास भी एक व्यक्ति से डाक्यूमेंट्स व दवाई वाला बैग छिनतई की घटना कारित की गयी थी. इन दोनों कांडो का मकेर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

डीएम ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन

Chhapra: जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा मढ़ौरा अनुमंडल के तरैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज देवढ़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तत्वाधान में ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (PWMU) का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सम्बन्धित स्वच्छताग्रहियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रसंस्करण इकाई परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने किया तटबंधों का निरीक्षण

Chhapra: जिलाधिकारी सारण अमन समीर द्वारा मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध के 73 – 76 किलोमीटर के आक्राम्य स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को बाढ़ अवधि में सभी आक्राम्य स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ निरोधी सभी सामग्री रखने तथा सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त श्रमिकों तथा संबंधित एजेंसियों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

73.585 से 75 किलोमीटर के बीच नदी के समीप हो रहे कटाव के संबंध में अविलंब तात्कालिक कारवाई करने तथा संदर्भित स्थल के मजबूतीकरण हेतु योजना तैयार कर विभाग में प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया।

साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा एवम् अंचलाधिकारी, पानापुर तथा थानाध्यक्ष, पानापुर को अपने क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सम्पूर्ण बांध का अगले तीन महीने तक लगातार निरीक्षण करते हुए बांध की अद्यतन स्थिति तथा अवांछित तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया गया।

व्यस्त सड़क पर गिरा विशाल पेड़, एक व्यक्ति घायल, टला बड़ा हादसा

Chhapra: नगर थाना क्षेत्र के डाकबंगला रोड पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के सामने विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क से जा रहे समाहरणालय के परिचारी घायल हो गए।

घटना के संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार दोपहर अचानक पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने के बाद अफरा तफरी मच गई। सड़क से जा रहे एक साइकिल सवार इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल बैजनाथ प्रसाद समाहरणालय में परिचरी हैं। उन्होंने बताया कि वह गोपनीय शाखा से डाक लेकर गंडक विभाग के कार्यालय जा रहे थे। अचानक पेड़ की चपेट में आ गए। जब आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज हुआ। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय ने बताया कि गया को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आगे ऐसी घटनाएं ना हों इसके लिए वन विभाग और अन्य विभागों को निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि डाक बंगला रोड शहर की व्यस्ततम सड़क है। इसी सड़क पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के आवास हैं। रोजाना हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं। गनीमत यह रही कि ज्यादा लोग घायल नही हुए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सम्बन्धित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि जो पेड़ गिर है वह कई महीनों से लटका हुआ था। सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष) टी 20 वर्ल्ड कप 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद आज सुबह स्वदेश लौट आई।

विश्व विजेता खिलाड़ी आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। रोहित शर्मा के हाथों पर टी 20 विश्व कप ट्रॉफी देखकर एयरपोर्ट में मौजूद लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

उल्लेखनीय है कि भारत ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरा टी20 खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट से सीधे आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे। टीम के अधिकांश सदस्य इसी होटल में ठहरे हैं।

आज का पंचांग
दिनांक 04/07/2024 गुरुवार
आषाढ़ कृष्णपक्ष ज्येष्ठ त्रयोदशी
सुबह 05:54 उपरांत चतुर्दशी
विक्रम सम्वत :2081
नक्षत्र मृगशिरा
सुबह 03:54 सुबह उपरांत मृगशिरा (04 जुलाई 24 )
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्योदय 05:03 सुबह
सूर्यास्त :06:45 संध्या
चंद्रोदय :04:00 सुबह (05 जुलाई 2024 )
चंद्रास्त 05:35 दोपहर
लगन :मिथुन
सुबह 06:00 उपरांत कर्क लगन
ऋतू : ग्रीष्म
चौघडिया
दिन चौघड़िया :
शुभ 05:03 सुबह 06:46 सुबह
रोग 06:46 सुबह 08:29 सुबह
उद्देग 08:29 सुबह 10:11 सुबह
चर 10:11 सुबह 11:45 दोपहर
लाभ 11:45 दोपहर 01:37 दोपहर
अमृत 01:37 दोपहर 03:19 दोपहर,
काल 3:19 दोपहर 05:02 संध्या
शुभ 05:02 संध्या 06:45 संध्या
राहुकाल
सुबह 01:37 से 03:19 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
दोपहर 11:27 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल दक्षिण
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले जीरा खाकर निकले यात्रा पूर्ण होगा

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
लकी नंबर 4 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर आसमानी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर नीला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847