Chhapra: सारण जिले के हरिहरनाथ थानान्तर्गत आनंदपुर बगीचे मे हुए हत्या कांड में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस को दिनांक-10.08.2024 को हरिहरनाथ थाना को सूचना प्राप्त हुई कि धीरज कुमार, उम्र-21 वर्ष, पिता- सबीर महतो, सा०- हथसारगंज बिनटोली वार्ड नं0-10, थाना- हाजीपुर नगर, जिला-वैशाली की हत्या आपसी विवाद में 1. नौशाद, पिता- स्व० मुन्नी मियां, सा०- सवाईच, थाना- हरिहरनाथ, जिला- सारण एवं उसके अन्य 10-11 सहयोगियों के द्वारा हरिहरनाथ थानान्तर्गत आनंदपुर बगीचे मे चाकू से मारकर कर दिया गया है।

प्राप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में हरिहरनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया व FSL टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया। इस संबंध मे हरिहारनाथ थाना कांड संख्या-99/24, दिनांक-11.08.2024, धारा-103(2/61(2) भा0न्या0सं0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. सुरज माफिया उर्फ सूरज सिंह, उम्र- 21 वर्ष, पिता- ललन सिंह, सा०- सवाईच, थाना- हरिहरनाथ, जिला- सारण 2. ऋतिक कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता – योगेंद्र सहनी, सा0 मीना बाजार, थाना- हरिहरनाथ, जिला-सारण 3. छोटू कुमार 4. बिट्टू कुमार दोनों पिता- विश्वकर्मा शर्मा, सा0- ढोगन्हा, थाना- दरियापुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ एवं मानवीय आसूचना से यह बात सामने आ रही है कि मृतक एवं सभी अभियुक्त आपस मे दोस्त थे और वे नशा भी करते थे। घटना के दिन वे सभी पार्टी मनाने आनंदपुर बगीचे मे इकट्ठा हुए थे। इसी क्रम मे कुछ आपसी विवाद उत्पन्न हुआ और साथियों द्वारा धीरज कुमार की हत्या कर दी गई।

घटनास्थल से हत्या करने में प्रयुक्त चाकू और मृतक एवं गिरफ्तार अभियुक्त का खून लगे कपड़े को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्ट्या गिरफ्तार अभियुक्तों की इस कांड में संलिप्तता प्रतीत होती है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी/कार्रवाई की जा रही है।

 

छापामारी दल में नवल किशोर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर, पु०नि० राजनंदन कुमार, थानाध्यक्ष सोनपुर थाना, पु०अ०नि० स्वर्ण सुप्रिया, थानाध्यक्ष हरिहारनाथ थाना एंव थाना के अन्य कर्मी शामिल थें।

Chhapra: सारण पुलिस ने बनियापुर थानान्तर्गत पाँच शराब कारोबारियों को 218.16 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक-09.08.2024 को बनियापुर थाना पुलिस टीम संध्या गश्ती आसूचना संकलन एवं शराब के विरूद्व छापामारी के दृटिकोण से भ्रमणशील थी, इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि बिरेश कुमार ओझा, पिता ईश्वर ओझा, ग्राम धनगढ़ा, थाना बनियापुर, जिला सारण अपने घर में विदेशी शराब छुपाकर रखा हुआ है एवं छोटे शराब कारोबारियों को सप्लाई कर रहा है।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा छापामारी कर 05 शराब कारोबारियों 1. मनु कुमार, पिता चुनमुन प्रसाद, सा० धोबवल, 2. राजु महतो, पिता सुचित महतो, सा० धनगढ़ा, 3. कुणाल कुमार, पिता भरत राय, सा० कमता, 4. विरेश कुमार ओझा, पिता ईश्वर ओझा, सा० धनगढ़ा, सभी थाना बनियापुर 5. गोलु कुमार, पिता जगनाथ राय, सा० सुकसेना, थाना जलालपुर, जिला सारण को गिरफ्तार कर 218.16 लीटर विदेशी शराब एवं 05 मोटरसाईकिल, 05 मोबाईल एवं 17100 रूपया नगद राशि जप्त किया गया।

इस संबंध में बनियापुर थाना कांड संख्या-366/24, दिनांक-09.08.24, धारा-30ए0/32 (1) (2) (3)/38/41 (1) (2) बि०म०नि०उ० अधि० दर्ज की गई है। 

Chhapra: सारण पुलिस ने बनियापुर थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले तीन युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध संबंध में सारण पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में दिनांक – 09.08.2024 को बनियापुर थाना को सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुआ, जिसमें 02 युवकों द्वारा अपने हाथ में 01 देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस दिख रहा था।

उक्त फोटो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि फोटो में दिख रहा युवको की पहचान विकाश कुमार, उम्र- 19 वर्ष, पिता- गजेन्द्र राय, सा०- प्यारेपुर  प्रिंस कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- पिंटू सोनी, सा०-सरैया, दोनों थाना- बनियापुर, जिला- सारण के रूप में की गयी।

इस सन्दर्भ में बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर उक्त दोनों युवको को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में एवं उनकी निशानदेही पर एक अन्य युवक रंजन कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता- स्व० बलिराम राम, सा०- खुर्द लौवा, थाना- जनता बाज़ार, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में बनियापुर थाना काण्ड संख्या-369/24, दिनांक 10.08.2024, धारा- 25(1-b)a/26/30/35 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। 

Chhapra: सिपाही भर्ती परीक्षा सॉल्वर गिरोह के 3 अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 राजकिशोर सिंह ने बताया कि  दिनांक-07.08.24 को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर भगवानबाजार थानान्तर्गत छापामारी कर सॉल्वर गैंग के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर अभ्यर्थियों का दस्तावेज एवं अन्य उपकरण बरामद किये गये थे तथा इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या-405/24 कांड दर्ज किया गया था।

तकनीकि अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना संकलन के कम में यह बात प्रकाश में आई कि छपरा में उदय ओझा सॉल्वर गिरोह सक्रिय है, जो कुछ कोचिंग संचालक एवं कुछ सेटर के बीच तालमेल बनाकर सॉल्वर गैंग को ऑपरेट करता है तथा आगामी तिथियों में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लूटुथ एंव अन्य उपकरण के माध्यम से पेपर को सॉल्व करवाये जाने की योजना है।

उक्त कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में नगरा थानान्तर्गत विभिन्न जगहो से उक्त सॉल्वर गैंग के 03 अन्य सदस्य 1. रविकेश कुमार सिंह, पिता राजेश सिंह, सा० पूर्नाडीह, थाना मढ़ौरा, जिला-सारण 2. रणधीर कुमार मिश्रा, 3. रजनीश कुमार मिश्रा, दोनो पिता अशोक मिश्रा सा० बन्नी, थाना नगरा, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा यह बात स्वीकार की गई कि इनके गैंग सिपाही भर्ती परीक्षा के अलावे CTET, STET, CMAT, IOCL के JE परीक्षाओं में ऑन लाईन परीक्षा लेने वाले पटना एवं छपरा के अन्य सेटरों से मिलीभगत करके अभ्यर्थियों के पास करवाने के लिए सेंटिंग करते थे।

इस प्रकार सारण जिलान्तर्गत इस अभियान में अबतक की गई कार्रवाई में कुल दो कांड दर्ज किए गए हैं। वहीं 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  

गिरफ्तार लोगों के पास से ब्लुटुथ डिवाईस-01, हस्ताक्षरित ब्लैंक चेंक-24, मोबाईल-07, ईयर पीस-01, लैपटॉप-01, बैंक पासबुक-02, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र-50 बरामद किए गए हैं। 

छापेमारी में राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, पु०अ०नि० विजय रंजन थानाध्यक्ष नगरा थाना, जिला आसूचना इकाई की टीम एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थें।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। महिला पहलवान विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही फैसला आएगा कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है, खेल पंचाट का फैसला भारत को हक में आएगा।

खेल कोर्ट यानि कोर्ट ऑफ आर्बिरेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल देने का फैसला रविवार तक टालने के बाद महावीर फोगाट ने कहा कि सुनवाई पूरी हो चुकी है। हमें सीएएस के फैसले का इंतजार है। हमें इंतजार करते तीन दिन हो गए हैं… अब जब भी फैसला आएगा उन्हें खुशी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है, इसके लिए उनका धन्यवाद। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल जरूर मिलेगा।

वहीं, विनेश के संन्यास लेने की घोषणा पर महावीर फोगाट ने कहा कि हमारा परिवार उनसे फैसला वापस लेने को कहेगा। हम उन्हें 2028ओलंपिक में लड़ने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। 95 वर्षीय नटवर सिंह गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती थे।

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-वन सरकार के दौरान 2004-05 के दौरान विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला। हालांकि 2005 में ‘इराकी तेल के बदले अनाज’ घोटाले के बाद उन्हें सरकार से इस्तीफा देना पड़ा।

राजस्थान के भरतपुर में 1931 में जन्मे नटवर सिंह एक समय गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे लेकिन 2008 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया।

नटवर सिंह ने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में काम किया था और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे। उन्हें 1984 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने आत्मकथा ‘वन लाइफ इज़ नॉट इनफ’ सहित कई किताबें लिखीं जो राजनीतिक हलकों में काफी चर्चित हुई।

आज का पंचांग
दिनांक 11/08/2024 रविवार
श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी
सुबह 05:44 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र चित्रा
सुबह 05:49 उपरांत स्वाति
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:21 सुबह
सूर्यास्त :06:28 संध्या,
चंद्रोदय :10:59 सुबह
चंद्रास्त 10:16 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:21 सुबह 06:59 सुबह,
चर 06:59 सुबह 08:38 सुबह
लाभ 08:38 सुबह 10:16 सुबह
अमृत 10:16 सुबह 11:54 सुबह
काल 11:54 सुबह 01:33 दोपहर
शुभ 01:33 दोपहर 03:12 दोपहर
रोग 03:11 दोपहर 04: 50 संध्या
उद्देग 04:50 संध्या 06:28 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:48 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
संध्या 04:50 से 06:28 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:28 से 12:21 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर फिरोजा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर 6 लकी कलर पिला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर 1 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें।
लकी नंबर 7 लकी कलर नीला

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए।
लकी नंबर 2 लकी कलर संतरी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैंगनी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है।
लकी नंबर 6 लकी कलर भुरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 1 लकी कलर सफेद

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: अवतारनगर थानान्तर्गत तीन मोबाइल लूटेरो को जनता के सहयोग से पकड़ा गया। लुटे गए मोबाइल के साथ लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू भी बरामद किया गया।

जिला पुलिस द्वारा नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक – 08.08.2024 को करीब 07:00 बजे सुबह अवतारनगर थानान्तर्गत ग्राम छोटा झौवा चौर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवाओं द्वारा चाकू का भय दिखाकर मवेशी चरा रहे एक नाबालिक लड़का से एक मोबाइल लूट की घटना को कारित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: सारण पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के सॉलवर गैंग का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित द्वारा हो-हल्ला करने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गए और उक्त मोटरसाइकिल सवार तीनों लूटेरों को पकड़ कर थाना को सूचित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: सारण पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई, हथि’यारों के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवतारनगर थाना पुलिस दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवको को हिरासत में लेते हुए उनके पास से लुटे गए मोबाइल के साथ तीन अन्य मोबाइल, लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक चाकू भी बरामद किया गया। 

सत्यापन के क्रम में तीनो की पहचान 1. आकाश कुमार, उम्र- 18 वर्ष, पिता- सूरज चौधरी , सा०- मानुपुर 2. गोलू कुमार,उम्र- 18 वर्ष, पिता- जीतन राय, सा०- सैदपुर बगही, 3. विधान कुमार,उम्र- 19 वर्ष, पिता- बबन राय, सा०- सैदपुर बगही, सभी थाना- दिघवारा, जिला- सारण के रूप में की गयी है। 

इस संबंध में अवतारनगर थाना काण्ड संख्या- 199/24, दिनांक – 08.08.2024, धारा- 309(4) भा0न्या0सं0 दर्ज की गई है। 

अनंतनाग, 10 अगस्त (हि.स.)। अनंतनाग जिले के एक जंगल में शनिवार को आतंकवादियों के साथ भीषण हुई मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मी बलिदान हो गए जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। इस दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों द्वारा अहलान गगरमांडू के सुदूर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में दो नागरिक भी घायल हो गए। उनके अनुसार मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों के एक समूह ने पैरा कमांडो और स्थानीय पुलिस सहित सेना के जवानों के संयुक्त तलाशी दलों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में छह सैन्यकर्मी और दो नागरिक घायल हो गए। घायल सैनिकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। उन्होंने बताया कि शेष घायल कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और भाग रहे आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान जारी है। यह मुठभेड़ पिछले साल सितंबर में कोकरनाग के सामान्य क्षेत्र में हुए इसी तरह के ऑपरेशन की याद दिलाती है, जिसके दौरान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डिप्टी एसपी हुमायूं भट सहित चार सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के साथ एक सप्ताह तक चली मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। उस ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक वरिष्ठ कमांडर सहित दो आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।

15 जुलाई को डोडा जिले में हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने कोकरनाग के जंगलों में अपने प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसमें एक कैप्टन सहित चार सैनिक मारे गए थे। ऐसा माना जाता है कि हाल ही में अनंतनाग की घटना में शामिल आतंकवादी डोडा में टकराव से बचने के बाद किश्तवाड़ जिले से सीमा पार कर आए होंगे।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा अनंतनाग के कोकरनाग के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने नागरिकों के घायल होने की भी सूचना दी है तथा चल रहे ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों द्वारा की गई “अंधाधुंध, हताशापूर्ण और लापरवाह” गोलीबारी की निंदा की है।

सेना ने कहा कि घायल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है तथा उन्हें आगे के उपचार के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि सुरक्षा बल क्षेत्र में आतंकवादियों का पीछा करना जारी रखे हुए हैं।

 

file photo

Chhapra: सारण पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा के पूर्व ही सॉलवर गैंग का भंडाफोड़ किया है। साथ ही कई अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र एवं हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किया है। वहीं एक सेटर को गिरफ्तार किया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 10.08.24 को समय 02:00 बजे रात्री मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि छपरा मे कुछ कोचिंग संचालक एवं कुछ सेटर के बीच तालमेल बनाकर Solver Gang को Operate किया जा रहा है, जो दिनांक 11.08.24 को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ एवं इयरपिस के माध्यम से पेपर को solve करवाया जायेगा। 

उक्त सूचना के सत्यापन एवं solver gang के सदस्यों तथा कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल के द्वारा Solver Gang के मुख्य सरगना बिनोद सिंह, पिता- योगेंद्र सिंह, सा0 धोबवल, थाना- खैरा, जिला- सारण एवं अन्य,  प्रिंस कुमार, पिता राज कुमार सिंह. सा0 धोबवल, सुमन राय, पिता ब्रह्मदेव राय, सा० बाड़ी धोबवल, दोनों थाना- खैरा, जिला- सारण है।

बिनोद सिंह एवं सुमन राय के मकान में छापामारी के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र, हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक एवं मोबाइल बरामद किया गया। इस संबंध मे खैरा थाना कांड संख्या 204/24, दिनांक- 10.08.24, धारा- 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/61(2) भा(०न्या०सं० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में बिनोद सिंह, पिता- योगेंद्र सिंह, सा0 धोबवल, थाना- खैरा, जिला- सारण को गिरफ्तार किया है। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रः 28, हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक दो एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया है। 

छापामारी दल में राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, पु०अ०नि० अणिमा राणा, थानाध्यक्ष खैरा थाना, पु०अ०नि० अंसार अहमद सिद्दीकी, पु०अ०नि० छतीश प्रसाद सिंह, प्र०पु०अ०नि० मनीष कुमार खैरा थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी। 

Chhapra: सारण पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में मुफ्फसिल थानान्तर्गत हथियारों के साथ ही तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राजकिशोर सिंह ने बताया कि आज करीब 04:00 बजे सुबह में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिहार STF, मुफ्फसिल थाना पुलिस बल, जिला आसूचना ईकाई, सारण के संयुक्त कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना अंतर्गत विनटोलिया पुल के समीप देवथान लाइन होटल से छापामारी कर बड़े पैमाने पर हथियारों का जखीरा एवं तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मो० खालिद, पिता- कयामुद्दीन अंसारी, सा०- बगौरा, थाना- दरौंदा, जिला- सिवान, सुजीत कुमार मिश्रा, पिता- नवल मिश्रा, सा०- बगौरा, थाना- दरौंदा, जिला- सिवान और बहादुर बहेलिया उर्फ बहेलिया, पिता- स्व० देवथान बहेलिया, सा०-मासुमगंज, थाना भगवान बाज़ार, जिला- सारण हैं। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुजीत कुमार मिश्रा का अपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध दरौंदा थाना कांड सं०-38/14 दि० -25.02.14, धारा-379/411/34 भा० द० वि० दर्ज है। 

वहीं खालिद का अपराधिक इतिहास है, इसके विरुद्ध हुसैनगंज थाना कांड सं०-160/20 दि०-23.06.20, धारा-313/314 भा० द० वि० एवं 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज है। 

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, 12 जिन्दा कारतूस, 3 मोबाइल, एक खाली मैगनीज बरामद किया है। 

छापामारी दल में राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, विशाल आनन्द पु० नि० सह थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना सारण, सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा पु०नि० STF, शिव शंकर कुमार पु० नि० STF, PSI गुलशन कुमार मुफस्सिल थाना, PSI अंकित कुमार जिला आसूचना ईकाई, सारण, PSI साकेत कुमार जिला आसूचना ईकाई, सारण और PSI सुजीत कुमार जिला आसूचना ईकाई, सारण शामिल थें। 

Chhapra: सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में हुए हत्या में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक-08.08.2024 को भेल्दी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रंजन कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता भरत राउत, सा0 रामचक बरदहिया, थाना मढ़ौरा, जिला-सारण की प्रेम प्रसंग को लेकर उत्पन्न विवाद में 1. सुरज कुमार एवं उसके अन्य सहयोगियों के द्वारा हत्या कर शव को कुंए में फेंक दिया गया है।

प्राप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा के नेतृत्व में भेल्दी थाना पुलिस टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए भेल्दी थाना कांड संख्या-257 /24, दिनांक-09.08.2024, धारा-103(1)/238/3(5) बि0एन0एस0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. सुरज कुमार, पिता स्व0 अनार राउत, सा0 तरवार, थाना भेल्दी, जिला-सारण 2. सरोज कुमार, पिता ज्ञानचंद राम, सा0 सैदपुर, थाना दरियापुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है।

इनके द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक रंजन कुमार का अभियुक्त की बहन से प्रेम प्रंसग चल रहा था, इसी से बात को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को छुपाने के उद्देश्य से कुंए में फेक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना कें संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने सुरज कुमार, पिता स्व0 अनार राउत, सा0 तरवार, थाना भेल्दी, जिला-सारण और सरोज कुमार, पिता ज्ञानचंद राम, सा0 सैदपुर, थाना दरियापुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी, साईकिल और दो मोबाईल बरामद किया है। 

छापामारी दल नरेश पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा, पु0नि0 अजय कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक, पु0अ0नि0 संदीप कुमार, थानाध्यक्ष भेल्दी थाना, पु0अ0नि0 निरंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना एंव थाना के अन्य कर्मी शामिल थें।