नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। राम मंदिर में प्रतिष्ठित रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज और उनके परिवार को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। वे 30 अगस्त को अमेरिका के वर्जिनिया में आयोजित होने वाली विश्व कन्नड़ कांफ्रेंस में भाग लेने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार अरुण योगीराज की पत्नी विजेता पहले अमेरिका जा चुकी हैं। ऐसे में उन्हें वीजा मिलने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए थी। योगीराज ने वीजा नहीं मिलने की बात स्वीकार की है और कहा है कि उनके सभी दस्तावेज पूरे थे।

योगीराज को विश्व कन्नड़ कांफ्रेंस में सम्मानित किया जाना था। अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया है कि उसने आवेदन क्यों खारिज किया। योगीराज का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले वीजा आवेदन किया था। लेकिन 10 अगस्त को उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

बारहवीं एकेकेए (एसोसिएशन ऑफ कन्नड़ कूट ऑफ अमेरिका) विश्व कन्नड़ सम्मेलन, 2024, इस साल 30, 31 अगस्त और 1 सितंबर को संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर, रिचमंड, वर्जीनिया में आयोजित होने वाला है।

– सम्मानित वायु योद्धाओं ने मिशन के दौरान राष्ट्र की सेवा में योगदान दिया

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस पर वायु सेना को छह वीरता पदक देने का ऐलान किया है। वायु सेना के दो फ्लाइंग पायलटों को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से नवाजा गया है। इन पदकों से सम्मानित वायु योद्धाओं ने मिशन के दौरान अपने दायित्वों को बखूबी निभाते हुए राष्ट्र की सेवा में योगदान दिया है।

राष्ट्रपति ने फ्लाइंग (पायलट) विंग कमांडर अक्षय अरुण महाले को वायु सेना पदक (वीरता), जूनियर वारंट ऑफिसर विकास राघव आईएएफ (गरुड़) को वायु सेना पदक (वीरता), सार्जेंट अश्विनी कुमार (फ्लाइट गनर) को वायु सेना पदक (वीरता), स्क्वाड्रन लीडर महिपाल सिंह राठौर फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता), विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता), विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधू फ्लाइंग (पायलट) को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया है। इसके अलावा विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन वीएम फ्लाइंग (पायलट) और स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र से नवाजा गया है।

1. विंग कमांडर अक्षय अरुण महाले इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में बतौर फ्लाइंग (पायलट) तैनात हैं। उन्हें 26 सितंबर, 23 को आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी झील के ऊपर एरोबेटिक्स प्रदर्शन के लिए अधिकृत किया गया था। इस दौरान टरबाइन गैस तापमान (टीजीटी) में अचानक 80-90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने पर विमान का एक इंजन खराब हो गया। केवल एक इंजन उपलब्ध होने के कारण विमान की गति 250 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से नीचे तेजी से गिरने लगी। इस गंभीर स्थिति में भी पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर मोड़ लिया। अगर उसने ऐसा नहीं किया होता तो विमान में अनियंत्रित गति के साथ भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। विमान ने धीरे-धीरे ऊंचाई हासिल की और उसे सुरक्षित तरीके से ऊपर ले लिया गया। इन जानलेवा परिस्थितियों के दौरान पायलट ने अपना धैर्य बनाए रखा और पूरी तरह से व्यावसायिकता का परिचय दिया।

2. जूनियर वारंट ऑफिसर विकास राघव इस समय वायु सेना की गरुड़ फ्लाइट की तैनात टुकड़ी में हैं। उन्हें 15 अगस्त, 2023 को कांगड़ा (हिमाचल) में भीषण बाढ़ से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बचाव और निकासी अभियान के दौरान वह एक छत पर उतरे, जहां उन्हें एक लकवाग्रस्त 68 वर्षीय मरीज, आठ दिन के एक बच्चे के साथ मां और दो गर्भवती माताओं की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा, जिन्हें चिकित्सा सहायता के लिए तत्काल निकालने की आवश्यकता थी। उन्होंने पूरी तरह से लकवाग्रस्त रोगी को सुरक्षित करने के लिए एक हार्नेस तैयार करके अपनी बांहों में सुरक्षित रूप से पकड़े रखा। इसके बाद उन्होंने साहसपूर्वक 8 दिन के नाजुक शिशु को बिना हार्नेस के निकाला, ताकि हेलीकॉप्टर के बहाव में फंसने से शिशु के दम घुटने के किसी भी संभावित जोखिम को रोका जा सके। इसके बाद उन्होंने गर्भावस्था के अंतिम चरण में दोनों गर्भवती माताओं को निकाला। उन्होंने एक अन्य बचाव अभियान में चार शिशुओं को बचाने में अनुकरणीय बहादुरी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 494 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 152 लोगों को सुरक्षित निकालने में अकेले जिम्मेदारी निभाई।

3. सार्जेंट अश्विनी कुमार इस समय एक हेलीकॉप्टर इकाई में तैनात हैं। उन्हें 15 अगस्त, 2023 को हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर के पास मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने पहले दिन कम ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर से उतरकर विकलांग नागरिकों को बचाया। दूसरे दिन वे एक तेज बहती नदी से अलग-थलग क्षेत्र में जीवित बचे लोगों से मिले। उन्होंने खुद को हेलीकॉप्टर के हार्ड पॉइंट पर बांध लिया और सीढ़ी के आखिरी पायदान पर उतर गए और जीवित बचे लोगों को हेलीकॉप्टर में खींच लिया। सार्जेंट अश्विनी कुमार ने कम समय में तेजी से ऑपरेशन चलाकर 510 लोगों की जान बचाई, जिसमें 42 लोगों की जान चरखी से बचाई गई।

4. स्क्वाड्रन लीडर महिपाल सिंह राठौर इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। उन्हें 04 जनवरी, 2024 को दो 1000 पाउंड लाइव बमों के साथ एक प्रशिक्षण सॉर्टी उड़ाने के लिए अधिकृत किया गया था। टेक ऑफ के दौरान रोटेशन गति पर जैसे ही उन्होंने नियंत्रण स्तंभ को पीछे की ओर बढ़ाया तो विमान ने प्रतिक्रिया नहीं की। उनका अगला प्रयास भी असफल रहा। केवल 2500 फीट रनवे शेष रहने पर भी उन्होंने सही ढंग से टेक ऑफ करने का फैसला किया। उड़ान के बाद के विश्लेषण से पता चला कि विमान में कुछ खराबी थी, जिसके कारण अगर पायलट ने उड़ान भरने में कोई कसर छोड़ी होती तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था। सीमित अनुभव के बावजूद उन्होंने असाधारण साहस और उत्कृष्ट धैर्य का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप विमान को सुरक्षित रूप से वापस लाया गया।

5. विंग कमांडर आनंद विनायक अगाशे इस समय एक हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं। 15 अगस्त, 2023 को भारी बारिश के कारण महाराणा प्रताप सागर के बाढ़ के द्वार खोल दिए गए, जिससे कांगड़ा (हिमाचल) जिले के गांव जलमग्न हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायु सेना को मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान चलाने का काम सौंपा गया। इसके लिए विंग कमांडर आगाशे ने अपनी टीम के साथ इस तरह के उच्च जोखिम वाले कार्य के लिए गहन और सावधानीपूर्वक योजना बनाई। बाढ़ से घिरे क्षेत्र में सैकड़ों लोग घरों और छतों पर फंसे हुए थे। विंग कमांडर अगाशे ने एचटी/एलटी केबल, माइक्रोवेव टावर और ऊंचे पेड़ों के करीब खतरनाक इलाके में सटीक उड़ान भरी, जो हेलीकॉप्टर की तेज हवा के कारण हिल रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने 42 फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकाला। जीवित बचे लोगों में हृदय रोगी, गर्भवती महिलाएं, शिशु, बुजुर्ग और विशेष रूप से सक्षम लोग शामिल थे। पूरे मिशन के दौरान उनकी टीम ने 1002 लोगों की जान बचाई।

6. विंग कमांडर जसप्रीत सिंह संधू इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। 25 जनवरी, 2024 को उन्हें मिग बाइसन पर एयरफ्रेम और इंजन चेक सॉर्टी उड़ाने के लिए अधिकृत किया गया। लैंडिंग के समय प्रतिकूल क्रॉस विंड के कारण विमान स्टारबोर्ड की ओर चला गया। इसके बावजूद शांत स्वभाव बनाए रखते हुए उन्होंने तुरंत पूर्ण ब्रेक लगाकर विमान को बंद कर दिया। उन्होंने पहिया ब्रेक और टायरों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना रनवे की दाहिने लेन पर विमान को सफलतापूर्वक रोक दिया। इस दौरान कार्रवाई में एक सेकेंड की भी देरी से विमान रनवे से बाहर जा सकता था। बाद में जांच से पता चला कि मुख्य रेडियो का एंटीना कनेक्टर ऑटोपायलट बे में पतवार पैडल के लिंक रॉड तंत्र को बाधित करने से यह स्थिति पैदा हुई थी। इसके बावजूद पायलट की सूझबूझ से मूल्यवान हवाई संपत्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

7. विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन वीएम इस समय एक फाइटर स्क्वाड्रन में तैनात हैं। जगुआर लड़ाकू विमान पर 24 जुलाई, 2023 को एक सॉर्टी के दौरान उन्हें तेल प्रणाली ने खराबी का संकेत दिया। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं हुई थी लेकिन पायलट ने बाएं इंजन को बंद करने का फैसला लिया और निकटतम रनवे के लिए दाएं इंजन का उपयोग करके रिकवरी शुरू की। इस बीच 2500 फीट की ऊंचाई पर दाहिना इंजन फेल हो गया, जिससे विमान तेजी से ऊंचाई खोते हुए उत्तर प्रदेश के घनी आबादी वाले गोरखपुर शहर के पास पहुंच गया। एक इंजन के सहारे पायलट ने विमान को नियंत्रित करके गैर आबादी वाले क्षेत्र की ओर मोड़ दिया और खाली ईंधन टैंकों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर फेंक दिया। उन्होंने साथ ही बाएं इंजन को फिर से चालू करके असाधारण साहस, दृढ़ता और धैर्य का परिचय देते हुए विमान को क्षतिग्रस्त होने से बचाकर जमीन पर जान और संपत्ति के संभावित नुकसान को बचाया।

8. स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार इस समय एयर फ़ोर्स स्टेशन हकीमपेट में तैनात हैं। उन्हें 25 अगस्त, 2023 को एक प्रशिक्षु पायलट के साथ किरण विमान में एक निर्देशात्मक रात्रि उड़ान भरने के लिए अधिकृत किया गया था। अंधेरी रात में उड़ान के दौरान कम ओवरशूट के बाद चक्कर लगाते समय विमान से पक्षी टकराया, जिससे इंजन में आग लग गई। उन्होंने तुरंत स्थिति का आकलन करके विमान को सीधे आगे की ओर उतारने का निर्णय लिया। रात में सीमित संकेतों के बावजूद उन्होंने अपने असाधारण निर्णय और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का उपयोग करके विमान को छोटे रनवे पर जबरन उतारा। लैंडिंग के बाद रनवे की उपलब्ध लंबाई लगभग 1000 फीट थी, जिसमें स्विच ऑफ करने, ब्रेक लगाने और अरेस्टर बैरियर को जोड़ने जैसी उनकी त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप विमान को न्यूनतम क्षति के साथ सुरक्षित रूप से रोक दिया गया।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस ने तेलंगाना से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे। यह सीट के केशवराव के त्यागपत्र से खाली हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नाम को मंजूरी प्रदान की है। पार्टी ने इस संबंध में प्रेस वक्तव्य जारी कर इसकी जानकारी दी है।

अभिषेक मनु सिंघवी को इससे पहले पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वहां विधायकों के क्रास वोटिंग करने के कारण वे उच्च सदन नहीं पहुंच पाये थे। इसके अलावा भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था कि सिंघवी को दिल्ली से राज्यसभा भेजने के लिए पार्टी ने स्वाति मालीवाल से इस्तीफा मांगा था।

सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं। कई महत्वपूर्ण मामलों में वे सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं। इसमें प्रमुख दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत का मामला भी है।

नई दिल्ली, 14 अगस्त (हि.स.)। देश की 75 आशा कार्यकर्ता और एएनएम (स्वास्थ्य कर्मी) को लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनके परिवारजनों के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बुधवार को आमंत्रित अतिथियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संवाद किया और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान करते हुए 75 आशा और एएनएम को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया।

इस मौके परआशा और एएनएम की “राष्ट्र के स्वास्थ्य परिदृश्य में सुधार लाने में उनके असाधारण और अथक प्रयासों” के लिए सराहना करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि “वर्तमान में 10.29 लाख से अधिक आशा और 89,000 एएनएम हैं जो हमारे देश में सामुदायिक स्वास्थ्य की आधारशिला के रूप में काम करती हैं और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान में समुदायों को संगठित करना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधाजनक बनाना, सामुदायिक स्तर की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना शामिल है। उनका समर्पण सबसे दूरस्थ और कमजोर आबादी को भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आवश्यक रहा है। दुर्गम क्षेत्रों में उनके काम का प्रभाव गहरा है, और हम स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करते हैं।

उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम ने भारत में मातृ, बाल और किशोर स्वास्थ्य के परिदृश्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मातृ मृत्यु दर में 82 प्रतिशत की गिरावट, टीकाकरण दर में सुधार और शिशु मृत्यु दर में गिरावट को प्राप्त करने में आशा और एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Chhapra: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह और परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने स्वतंत्रता दिवस परेड के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अलग अलग टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के विज्ञान प्रौधोगिकी मंत्री सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इस दौरान जिले के सभी राजनेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Chhapra/Varanasi: वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन समेत बनारस, प्रयागराज रामबाग, मऊ, देवरिया सदर,चौरी -चौरा,बलिया एवं स्टेशनों  पर “विभाजन की
विभीषिका” पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

इसके पूर्व सेवानिवृत्त  प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर0 पी0 सिंह  एवं अधिकारियों द्वारा बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में राष्ट्रगान गाया गया  ।

इसी क्रम में विभाजन की विभीषिका पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का छपरा स्टेशन पर सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर मो इफ्तेखार अहमद ने, बलिया स्टेशन
पर सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक/बलिया संतोष श्रीवास्तव,देवरिया सदर स्टेशन पर सेवानिवृत स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर, चौरी चौरा स्टेशन पर सेवानिवृत स्टेशन अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव  तथा प्रयागराज रामबाग एवं मऊ स्टेशनों पर सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा उदघाटन किया गया। “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित फोटो प्रदर्शनी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित प्रदर्शित किया गया है। इन प्रदर्शनियों का उद्घाटन वयोवृद्व सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों द्वारा किया गया ।  इसके साथ ही उक्त स्टेशनों  के  स्टेशन अधीक्षकों द्वारा स्टेशन परिसर में स्टेशन के कर्मचारियों  एवं रेल यात्रियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया ।

 ज्ञातव्य हो  की वाराणसी मंडल के 07 स्टेशनों बनारस, प्रयागराज रामबाग, मऊ,देवरिया सदर,चौरी -चौरा,बलिया एवं छपरा स्टेशनों तथा 16 स्टेशनों पर स्क्रीन डिसप्ले के माध्यम से  रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार  “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित  फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी है जिसमें  संस्कृति मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए भारत के विभाजन संबंधी फोटोग्राफ तथा त्रासदी की विभीषिका को विवरण सहित दर्शाया गया  है । प्रदर्शनी में भारत  के विभाजन सम्बन्धी फोटोग्राफ्स प्रमुखता से प्रदर्शित किये गये हैं। इसके साथ ही इस विभीषिका से सम्बन्धित विवरण को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इन स्टेशनों पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को भारी संख्या में रेल यात्रियों ने देखा  और विभाजन की विभीषिका के दर्द को गहराई से महसूस किया।

इसी  क्रम में  बनारस स्टेशन पर फ़ोटो प्रदर्शनी का उद्दघाटन सेवानिवृत्त  प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर0 पी0 सिंह  ने “विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गँवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वसियों को शत शत नमन करते हुए  किया। फोटो प्रदर्शनी के उदघाटन के अवसर पर  अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, मंडल विद्युत इंजीनयर (कोचिंग) राम दयाल, सहायक कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय स्टेशन पर कार्यरत रेलवे के विभिन्न विभागों के  कर्मचारी उपस्थिति थे।

इस अवसर पर अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) राजेश कुमार सिंह ने विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रकाश डालते हुए बताया की भारत की स्वतंत्रता इतनी आसान नहीं थी, इसके साथ भीषण सांप्रदायिक हिंसा आई जिसने एक मिलियन से अधिक लोगों की जान ले ली। ब्रिटिशों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति ने भारत में सांप्रदायिकता के बीज बोए, जिसे बाद में जिन्ना और मुस्लिम लीग ने अपने दो-राष्ट्र सिद्धांत के साथ बढ़ावा दिया। यह देश के बंटवारे  का मुख्य कारण बना। कुछ ही हफ्तों में 12 मिलियन लोगों ने, जिनमें अधिकांश हिंदू और सिख थे, नई अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार किया। एक मिलियन से अधिक लोग मारे गए,
हजारों बच्चे लापता हो गए, हजारों महिलाओं का बलात्कार हुआ, और पंजाब और पश्चिम बंगाल विशेष रूप से अराजकता की स्थिति में थे। मैं विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वासियों को शत शत नमन करता हूँ ।

Chhapra: विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा अखंड भारत दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसकी शुरुआत नगर निगम परिसर से हुई। यात्रा शुरू होने से पहले पूजा अर्चना भी हुआ।

यात्रा में मुख्य रूप से छपरा नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विहिप के उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष छपरा सुमित कुमार सिंह, उप महापौर रागिनी गुप्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर सुमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन इस दिन को अखण्ड भारत दिवस के रूप में मनाता है क्योंकि आज के हीं दिन भारत माता के दो टुकड़े किए गये थे। उस दिन को याद करते हुए हमलोग यह तिरंगा यात्रा निकालते है कि फिर से अखंड भारत इस तिरंगे के नीचे आए।

इस अवसर पर महापौर ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

ये यात्रा नगर निगम भारत माता की जय घोष से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छपरा जंक्शन पर जाकर समाप्त हुआ।

यात्रा का संचालन विहिप जिला संयोजक अनुज कुमार, सोहन राय, बिनोद सिंह, प्रभात कुमार सिंह , नवनीत कुमार आदि लोगों ने किया और इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया ।

पटना, 14 अगस्त (हि.स.)। पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को बिहार के बाहुबली मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को एके 47 बरामदगी एवं एक अन्य केस में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया ।

जस्टिस चंद्रशेखर झा की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। पटना सिविल कोर्ट ने इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी। 2016 से ही वह जेल में बंद हैं। अब उनके खिलाफ कोई भी मामला लंबित नहीं है।

अनंत सिंह आज या कल बेऊर जेल से बाहर आ जाएंगे। हाई कोर्ट के फैसले से उनके समर्थकों एवं परिवार में खुशी की लहर है। समर्थकों का कहना है अब भाजपा-जदयू गठबंधन और मजबूत होगा।

पटना , 14 अगस्त (हि.स.)। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार बिहार के पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित करेगी। केंद्र सरकार सभी राज्यों से कुछ चुने हुए पुलिसकर्मी को यह अवार्ड देती है। केंद्र ने इसकी लिस्ट जारी की है।

जारी लिस्ट के अनुसार राष्ट्रपति के हाथों गैलेंट्री अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में बिहार के एक सब इंस्पेक्टर और चार कॉन्स्टेबल शामिल हैं। बिहार से जिन्हें वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे इनमें स्वर्गीय आशीष कुमार सिंह को मारणोपरांत गैलेंट्री अवॉर्ड मिलेगा। दुर्गेश कुमार यादव, रोहित कुमार रंजन, अक्षय कुमार और विजेंद्र कुमार को गैलेंट्री अवॉर्ड मिलेगा जबकि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह को और डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को लोक सेवा पदक यानी पीएसएम अवॉर्ड मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र बलों, अन्य कानूनी रूप से गठित बलों और नागरिकों के अधिकारियों और कर्मियों की बहादुरी और बलिदान के सम्मान के रूप में गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाते हैं।

Chhapra: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अखंड भारत दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यात्रा नगर निगम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान बाजार स्थित छपरा जंक्शन पर समाप्त हुई।

यात्रा का शुभारंभ नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागिनी देवी, विश्व हिन्दू पारिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष सुमित सिंह तथा अमित कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता की आरती व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू पारिषद के अनुज कुमार ने किया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थान, कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों के सात आम लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद आज के दिन को अखंड भारत दिवस के रूप में मनाता है। तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश भक्ति को व्यक्त करने के लिए इस आयोजन को प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

आज का पंचांग
दिनांक 14/08/2024 बुधवार
श्रावण शुक्लपक्ष नवमी
सुबह 10:23 उपरांत दशमी
नक्षत्र अनुराधा
दोपहर 12:13 उपरांत ज्येष्ठा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्योदय 05:22 सुबह
सूर्यास्त :06:26 संध्या,
चंद्रोदय :01:51 सुबह
चंद्रास्त 12:20 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
लाभ 05:22 सुबह 07:00 सुबह,
अमृत 07:00 सुबह 08:38 सुबह
काल 08:38 सुबह 10:16 सुबह
शुभ 10:16 सुबह 11:54 सुबह
रोग 11:54 सुबह 01:32 दोपहर
उद्देग 01:32 दोपहर 03:10 दोपहर
चर 03:10 दोपहर 04:48 संध्या
लाभ 04:48 संध्या 06:26 संध्या
लगन :कर्क
सुबह 05:37 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 11:54 से 01:32 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
कोई नहीं
दिशाशूल उत्तर
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले धनिया खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर केशरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर नीला

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर 2 लकी कलर बैंगनी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर केशरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी।
लकी नंबर 4 लकी कलर सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर1 लकी कलर गुलाबी

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 6 लकी कलर आसमानी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर गुलाबी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: राज्य के खेल प्रदाधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल का गड़खा के सेंट जोसेफ्स एकेडमी में आयोजन हुआ।

विद्यालय के निदेशक देव कुमार सिंह के देखरेख में 12 से 18 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में चयन का आयोजन हुआ।

इस दौरान एन आई इस कोच SAI राहुल कुमार, फेडरेशन कप अखिल कुमार एवम सुनील कुमार खेलो इंडिया कोच के नेतृत्व में चयन हुआ।

सारण जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष सभापति बैठा, कन्वेनर दीपक कुमार सिंह, रवि सिंह रौशन, आकाश कुमार, पंकज कुमार, खुशी सिंह और ज्योति ने ट्रायल के लिए सहयोग किया।