जलालपुरः योगी बाबा क्विज क्लब के स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित योगी बाबा सिल्वर जुबली सारण प्रमंडलीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के सोमवार को हुई परीक्षा मे दो दर्जन से अधिक केंद्रों पर छः हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए.

इसकी जानकारी देते हुए योगी बाबा क्विज क्लब के संचालक अखिलेश्वर पांडेय, पवन तिवारी ने बताया कि सारण प्रमंडल के तीनों जिलो में एक साथ यह परीक्षा आयोजित की गई. सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा, जलालपुर बनकटा, मुसेहरी देवरिया, साधपुर बाजार, हसुलाही, मंगोलापुर, रिवीलगंज प्रखंड के मैनपुरा, मांझी प्रखंड के मरहां, एकमा प्रखंड के योगियां, लहलादपुर प्रखंड के तेलछा, बनियापुर प्रखंड के धनगडहां, पुछरी मसरख के गंगौली दुमदुमा, सोनपुर प्रखंड के मिर्जापुर, सुल्तानपुर गोविंदचक, दिघवाडा प्रखंड के मलखाचक, छपरा शहर के रतनपुरा, शिव बाजार, मगाईडीह, नैनी, परसा प्रखंड के बनौता। वही सिवान जिला के जीरादेई तथा मैरवा के कबीरपुर, गोपालगंज के महुंअवां पंचदेवरी तथा एकडेरवा गोपालगंज सदर में आयोजित की गई।

वही उन्होंने बताया कि सारण जिले के आधा दर्जन केंद्रों पर 11 सितम्बर को भी परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में से चयनित प्रतिभगियों को सितम्बर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

सारण प्रमंडल के 12 बेस्ट टीचर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

कोलकाता, 09 सितंबर (हि.स.) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्थानीय रथींद्र मंच में आयोजित प्रबोधन वर्ग में अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आप अगर संघ में आते हैं तो सेवा भाव से आइए। राष्ट्र के लिए समर्पित रहिए। अगर आप सोचेंगे कि यहां आकर नेता बनेंगे और टिकट मिलेगा तो यह भूल जाइए।

उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी विचार रखे। संघ प्रमुख ने सरकार को सलाह दी कि जनगणना के आंकड़ों का उपयोग विभिन्न विकास योजनाओं के लिए किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इन आंकड़ों का दुरुपयोग वोट बैंक की राजनीति के लिए न हो।

संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के लिए रविवार रात आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के लिए समाज के विभिन्न तबकों के आंकड़ों की आवश्यकता पड़ सकती है। परंतु इस बात की गारंटी होनी चाहिए कि यह डेटा राजनीतिक लाभ के लिए न इस्तेमाल हो।

संघ प्रमुख ने संबोधन में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पहल ‘मिशन साहसी’ का जिक्र किया, जो समाज के हर क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि देश में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनों की आवश्यकता है।

डॉ. भागवत ने शिक्षा व्यवस्था की औपनिवेशिक मानसिकता पर भी चिंता व्यक्त की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में समग्र शिक्षा के “डिकोलोनाइजेशन” (औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में ऐसे बदलाव किए जाने चाहिए, जो हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति को समझने और आगे बढ़ाने में सहायक हों।

सरसंघचालक ने “राष्ट्रहित सर्वोपरि” और “वसुधैव कुटुंबकम” के सिद्धांतों पर आधारित संघ के दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में ‘स्वबोध’ (आत्मबोध) की भावना होनी चाहिए और समाज को संघ और उसके कार्यों को हर वर्ग से समझने का प्रयास करना चाहिए।

स्वतंत्रता संग्राम में संघ की भूमिका पर चर्चा करते हुए भागवत ने संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार और अनुशीलन समिति के प्रमुख क्रांतिकारियों जैसे त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती के बीच के संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय मेडिकल कॉलेज कोलकाता में अपने प्रवास के दौरान क्रांतिकारियों के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में संघ की भूमिका का भी उल्लेख किया।

संघ प्रमुख भागवत ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 1943 हो या 1971 या उसके बाद जब भी ऐसी स्थिति बनी बांग्लादेश के हिंदू भाग कर भारत आए। इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि वहां से हिन्दू भागे नहीं बल्कि संगठित होकर सड़कों पर उतरे। यह अच्छे संकेत हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “अगर आपके पास एक थीम है, तो हमारे पास एक टीम है। और अगर आपके पास एक टीम है, तो हमारे पास एक थीम है।” उनके इस संदेश ने संघ के कार्य करने के तरीके और विचारधारा को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया। सरसंघचालक ने एक बार फिर से संघ के विचारों और दृष्टिकोण को समाज के सामने रखा, और संघ के सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति को और अधिक सशक्त रूप से सामने लाने का आह्वान किया।

* कला, संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे उद्घाटन 
* बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर समापन सत्र के मुख्य अतिथि 

बेतिया: कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के द्वारा पूरे बिहार में एक साथ विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के आधार पर कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में पश्चिमी चंपारण के बेतिया में भोजपुरी कला उत्सव का आयोजन 14 और 15 सितंबर, 2024 को किया जा रहा है।

500 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग
यह उत्सव बेतिया में अवस्थित शुभारंभ उत्सव भवन (बेतिया-सरिसवा रोड) में संपन्न होगा। इस उत्सव में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों से कुल 500 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे। जो भोजपुरी भाषी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संस्कार भारती के उत्तर बिहार प्रांत मंत्री डॉ दिवाकर राय ने बताया कि भोजपुरी कला उत्सव भोजपुरी बोलने वाले विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को एक मंच पर लाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है, जो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

दो दिवसीय भोजपुरी कला उत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री  विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा। समापन समारोह में बिहार के राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

इस अवसर पर भोजपुरी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, कला, विचार, संस्कार, और रहन-सहन को दर्शाने वाले विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

अनुसूचित जाति एवम जनजाति कलाकारों का होगा सम्मान
आयोजन में राज्यपाल द्वारा समाज के हाशिए पर धकेल दिए गए अनुसूचित जाति एवम जनजाति तबका से आने वाले कलासाधकों और कलाकारों का सम्मान किया जायेगा।

प्रतिनिधियों के रहने की एक विशेष व्यवस्था
इस आयोजन की एक विशेषता यह है कि बाहरी प्रतिनिधियों के रहने की एक विशेष व्यवस्था की गई है। जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी बाहरी प्रतिनिधि सिंगाछापर गांव के निवासियों के यहां रात्रि विश्राम करेंगे ताकि विभिन्न भोजपुरी क्षेत्र के रीति रिवाजों से सभी प्रतिनिधि अवगत हो सके। साथ ही वे प्रतिनिधि जिस ग्रामवासी के यहां रात्रि विश्राम करेंगे, उनके अहाते में एक फलदार वृक्ष लगाएंगे। उत्सव में भोजपुरी के नामचीन कवि, कवयित्री एवम साहित्यकारों की उपस्थिति रहेगी। जिसे अंतिम रूप देने का कार्य संस्कार भारती की टीम कर रही है।

जुटेंगे भोजपुरी के सिद्धहस्त कलाकार
कार्यक्रम में भोजपुरी के सिद्धहस्त कलाकारों जैसे भरत शर्मा व्यास, चंदन तिवारी, अंकिता पंडित, पंडित रामप्रकाश मिश्र, उदय नारायण सिंह, जयकांत सिंह जय, ब्रजभूषण मिश्र, राकेश मिश्र की प्रस्तुतियां होंगी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में मंचन किया जा चुका भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक गंगा स्नान की प्रस्तुति आरा से आए कलाकारों द्वारा किया जायेगा।

जानकारी मीडिया प्रभारी पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा ने दी।  

आज का पंचांग
दिनांक 09/ 09/2024 सोमवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष षष्ठी
रात्रि 09:53 उपरांत सप्तमी
नक्षत्र विशाखा
संध्या 06:04 उपरांत अनुराधा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सुबह 11:28 उपरांत वृछिच्क
सूर्योदय 05:33सुबह
सूर्यास्त :06:00 संध्या,
चंद्रोदय :10:42 सुबह
चंद्रास्त :09:28 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
अमृत 05:33 सुबह 07:06 सुबह,
काल 07:06 सुबह 08:40 सुबह
शुभ 08:40 सुबह 10:13 सुबह
रोग 10:13 सुबह 11:46 सुबह
उद्देग 11:46 सुबह 01:20 दोपहर
चर 01:20 दोपहर 02:53 दोपहर
लाभ 02:53 दोपहर 04:27 संध्या
अमृत 04:27 संध्या 06:00 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:09 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
सुबह 07:06 से 08:40 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले फूल खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर केशरी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
लकी नंबर 8 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
लकी नंबर 4 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें।
लकी नंबर 1 लकी कलर गुलाबी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
लकी नंबर 9 लकी कलर सफेद

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।
लकी नंबर 9 लकी कलर हरा

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
लकी नंबर 6 लकी कलर बैंगनी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 3 लकी कलर फिरोजा

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर 2 लकी कलर नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

Chhapra: सारण पुलिस ने बताया कि दिनांक 6 सितंबर 2024 को मढ़ौरा थाना के भुवालपुर ग्राम निवासी गोलू कुमार शरीर में पथरी की शिकायत होने पर ऑपरेशन के लिए गरखा थाना के मोतीराजपुर बाजार स्थित गणपति सेवा सदन के फर्जी डॉक्टर अजीत कुमार पूरी के पास पहुंचे। जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई, जिस पर आनन- फानन में उन सभी के द्वारा इलाज हेतु पटना ले जाया जा रहा था।  इसी क्रम में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल गरखा थाना में कांड संख्या 572/24 दिनांक-07.09.24 धारा 105 बीएनएस दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई प्रारंभ की गई।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया था, जिसके उपरांत परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया।

इसी क्रम में आज गरखा थाना पुलिस टीम द्वारा इस घटना के अभियुक्त फर्जी डॉक्टर अजीत कुमार पूरी, ग्राम बभनिया, पोस्ट- पहाड़पुर, थाना- गरखा को गिरफ्तार किया गया है।

Chhapra: डाक विभाग, सारण प्रमण्डल द्वारा चिराँद पर विशेष आवरण का विमोचन तथा दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी अहिल्या पैक्स-2024 का समापन भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सह सभागार मे किया गया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे परिमल सिन्हा, डाक महाध्यक्ष, उत्तरी प्रक्षेत्र, मुजफ्फरपुर, डा0 प्रमेन्द्र कुमार वाजपेयी, उप कुलपति, जेपीयू छपरा, पुनीत कुमार गर्ग, ज़िला एवं सत्र नयायधीश, छपरा सारण, रॉबिन चंद्रा, सहायक निदेशक (फिलाटेली) परिमंडल कार्यालय, पटना, रवि वर्मा, ज्यूरी सदस्य (फिलाटेलिस्ट) एवं रमण कुमार मण्डल ज्यूरी सदस्य (फिलाटेलिस्ट) मंच पर मौजूद रहे।

सर्वप्रथम स्काउट के विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथियों का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया तथा कदमताल करते हुए मंच की ओर प्रस्थान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात जय प्रकाश, प्रवर डाक अधीक्षक, सारण प्रमण्डल द्वारा मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर तथा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय छपरा के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना तथा गर्ल्स स्कूल छपरा के छात्राओं के द्वारा स्वास्ति वचन प्रस्तूत किया गया। इसके बाद प्रवर डाक अधीक्षक, सारण प्रमण्डल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।  तत्पश्चात सारण स्थित चिराँद पर विशेष आवरण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।

ज्ञात हो कि चिराँद बिहार के सारण जिले में पवित्र नदी सरयू (जिसे घाघरा नदी भी कहा जाता है ) के तट पर स्थित एक पुरातात्विक महत्वपूर्ण स्थल है।  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम द्वारा इस जगह की खुदाई से पता चला कि नवपाषाण युगीन संस्कृति पूरे भारत मे सर्वप्रथम यही प्रकट हुई थी। चिराँद मे एक बड़ा पूर्व ऐतिहासिक टीला है जो नवपाषाण युग (लगभग 2500-1345 ईसा पूर्व) से पाल राजवंश तक के पुरातात्विक अवशेष के लिए प्रसिद्ध है। 

वक्ताओं द्वारा फिलाटेली के महत्वों को बताया। डाक टिकट ज्ञान का भंडार है।  डाक टिकट के रंग विरंगी दुनिया के माध्यम से भारत के कला, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक संरचना तथा विशिष्ट व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।  डाक महाध्यक्ष ने समारोह मे आए लोगों खासकर बच्चों से अपने शौक मे फिलाटेली को शामिल करने की अपील की। 

इस डाक टिकट प्रदर्शनी को अत्यधिक रोचक बनाने के लिए जिले के लगभग 10 विद्यालयों के 450 से अधिक विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगितायें ( टिकट डिज़ाइन, क्विज़,निबंध, भाषण,) आयोजित की गयी तथा मेधावी प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके बाद प्रवर अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि एवं आगंतुक को मोमेंटों भेट किया गया। संचालन निगम कंसल ने किया।  

Chhapra: सारण जिला एथलेटिक्स के सदस्य पूर्व खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों की बैठक राजेंद्र स्टेडियम में आहूत की गई। एथलेटिक संघ के इस आम सभा में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संघ के आजीवन सदस्य डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित दर्जनों पूर्व संघीय पदाधिकारी एवं सैकड़ो राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा बड़े संख्या में उन खिलाड़ियों ने जिला में एथलेटिक्स के विकास के लिए सारण जिला एथलेटिक संघ के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। सभा की सहमति के बाद सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसके पदाधिकारी निम्न हुए।

संरक्षक डॉ एचके वर्मा, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, रितेश सिंह मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह सचिव मुकेश कुमार यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी कोषाध्यक्ष मेराज खान उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह बनियापुर निर्मला ठाकुर छपरा सच्चिदानंद ओझा मरहौरा, सभापति बैठा छपरा, अशोक कुमार सिंह दिघवारा, संयुक्त सचिव हरेंद्र दास छपरा, राष्ट्रीय एथलीट संजय कुमार सिंह, एनआईएस कोच शक्ति सिंह, राष्ट्रीय एथलीट अभय प्रकाश, राष्ट्रीय एथलीट सुजीत कुमार, कार्यकारिणी सदस्य तरुण कुमार सिंह, जाकिर अली, धनंजय कुमार गोलू, राजन राय, अवधेश प्रसाद, किशोर कुणाल, सौरभ कुमार, अशोक कुमार राय, किशोर कुमार, राजेश कुमार, शुभम, रामबाबू राय, विकी आनंद, रितेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह पैरा एथलीट का चुनाव किया गया।

बैठक की समाप्ति सारण ओलंपिक संघ के सचिव सभापति बैठा ने धन्यवाद प्रस्ताव के बाद संपन्न हुआ।

Chhapra: नगर निगम द्वारा करवाये जा रहे वॉल पेंटिंग को कर रहे कर्मियों से लड़ाई, झगड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सारण पुलिस ने उक्त वीडियो का संज्ञान लिया है। 


सारण पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक-08.09.2024 को भगवान बाजार थाना को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें एक युवक नगर निगम द्वारा करवाये जा रहे वॉल पेंटिंग को कर रहे कर्मियों से लड़ाई, झगड़ा करते हुए दिख रहा है।

उक्त वीडियो के सत्यापन हेतु भगवान बाजार थाना के पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर जा कर पूछ-ताछ किया गया। जिससे यह बात प्रकाश में आई कि राजेश फैशन के द्वारा पेंटिंग कर रहे कर्मियों से मनचाही पेंटिंग न करने को लेकर विवाद हुआ जिसमें कर्मी घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि वर्तमान में घायल कर्मी पटना में ईलाजरत हैं। जिनके फर्द बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्णिया, 8 सितंबर (हि.स.)। पूर्णिया पुलिस ने 26 जुलाई को हुए तनिष्क शोरूम लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए पांच और आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये गिरफ्तारी बिहार के विभिन्न जिलों से की गई हैं। लूटे गए आभूषण अभी बरामद नही हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपिताें में प्रशांत गौरव (मुजफ्फरपुर), सोनू झा (पूर्णिया), बिट्टू कुमार पासवान (मुजफ्फरपुर), अंकुश कुमार (रोहतास) और सम्मी आनंद (पटना) शामिल हैं। ये सभी लूटकांड के मुख्य अभियुक्त हैं, जिन्होंने नकाब पहनकर शोरूम के अंदर घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरफ्तारी में पूर्णिया पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लूटकांड का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह, प्रिंस राज और बिट्टू सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं।

पुलिस के अनुसार, जल्द ही इन गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे मामले से जुड़े कई और अहम राज खुलने की उम्मीद है। हालांकि, यह लूटकांड अभी भी कई सवालों से घिरा हुआ है।तनिष्क शोरूम से हुई लूट में करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक के गहने और कीमती सामान लूटे गए थे लेकिन अब तक पुलिस के हाथ सिर्फ एक हीरे की अंगूठी लगी है। बाकी लूट का माल अभी भी बरामद नहीं हो पाया है, जो चिंता का विषय है। पुलिस का दावा है कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस संबंध में और भी बड़े खुलासे होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लूटे गए माल की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना ने पूर्णिया शहर के व्यापारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया था। शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके में दिन-दहाड़े हुई इस लूट ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे। स्थानीय व्यापारी संघ ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की थी। पुलिस की इस कामयाबी से उम्मीद जगी है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा और लूटा गया माल भी बरामद हो सकेगा।

Chhapra: विश्व की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण, रघुशांति एवं लियो क्लब का पदस्थापना समारोह स्थानीय पार्टी क्लब में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्लब के जिलापाल गणवंत मालिक, उपजिलापाल लायन संगीता नंदा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश नंदा एवं डा एस के पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब के जिलापाल के द्वारा गुदरी स्थित पंचमंदिर में पौधारोपण, राजेंद्र कॉलेज चबूतरा, वरिष्ठ नागरिक केंद्र में दो चबूतरा का उद्घाटन किया गया।
मौके पर जिलापाल ने कहा कि छपरा की धरती हमेशा से ऐतिहासिक रही है और आज मुजफ्फरपुर से चलकर यहां आ कर और छपरा क्लब का समाज सेवा के प्रति उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूं।

उन्होंने बताया कि लायंस क्लब छपरा सारण हमेशा से डा एस के पांडे के नेतृत्व में छपरा में एक से बढ़कर एक सेवा कार्य करते रहा है। उपजिलापाल संगीता नंदा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई वहीं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश नंदा ने नई टीम को पदस्थापित किया ।

वहीं नई टीम और पदाधिकारियों द्वारा क्लब की पत्रिका आस्था का विमोचन किया गया। जरूरतमंद महिलाओं को छः सिलाई मशीन के साथ साथ मंदिरों में रखने हेतु दस डस्टबिन को भी दिया गया। मध्य विद्यालय गांधी चौक में लगाने हेतु वाटर कूलर भी दिया गया।

इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष लायन रणधीर जायसवाल के द्वारा बेहतरीन सेवा कार्यों के लिए क्लब के सदस्यों को पुरस्कार भी दिया गया।
इस मौके पर शहर की सभी सम्मानित संस्था जैसे रोटरी क्लब, रोटी बैंक आदि संस्थाओं ने भी शिरकत की ।

इस अवसर पर अध्यक्ष लायन डा अनिल कुमार, सचिव शैलेंद्र कुमार, लायन डा एस के पांडे, लायन सीमा पांडे, प्रहलाद सोनी, प्रमोद मिश्रा, विक्की आनंद, लियो अध्यक्ष सुप्रीम कुमार, लायन डा उदय पाठक, डा नवीन द्विवेदी, लायन राजेशनाथ प्रसाद, लायन गणेश पाठक, लायन सुधीर कुमार, लियो छोटू, लायन सुशांत, लियो विकास पटेल के साथ भारी संख्या में लायन एवं लियो सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत लायन डा अनिल कुमार ने की। वहीं मंच संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प ने की। 

उक्त जानकारी पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव ने दी।

Chhapra: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव में दिनांक-04 सितंबर 2024 को नीरू कुमारी, पति- सोनू कुमार राय की एक माह की पुत्री सिमरन कुमारी लापता हो गई थी। जिस संबंध में तरैया थाना कांड सं0-360/24 दिनांक-05.09.24, धारा-137 (2)/140 (3) बी०एन०एस० दर्ज कर गुमशुदा की तलाश में तरैया पुलिस टीम जुटी थी। इसी क्रम में दिनांक 5 सितंबर 2024 को ही गुमशुदा बच्ची का शव उसी के घर में रखे चावल के ड्रम से बरामद किया गया।

पुलिस ने इस कांड के अनुसंधान एवं जाँच के क्रम में पाया कि गुमशुदा बच्ची की हत्या उसकी माँ के द्वारा ही किया गया। घटना के बाद उसके शव को चावल के ड्रम में रख दिया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में बच्ची की माँ के द्वारा यह बतलाया गया कि बच्ची का जन्म सात माह में ही हो गया था और बच्ची हमेशा बीमार रहती थी, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। जिसके बाद उसने अपनी बच्ची की हत्या कर दी। इस संदर्भ में अभियुक्त नीरू कुमारी, पति- सोनू कुमार राय, ग्राम माधोपुर, थाना- तरैया, जिला- सारण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आज का पंचांग
दिनांक 08/ 09/2024 रविवार
भाद्रपद कृष्णपक्ष पंचमी
दोपहर 07:58 उपरांत षष्ठी
नक्षत्र स्वाति
दोपहर 03:31 उपरांत विशाखा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि तुला
सूर्योदय 05:33सुबह
सूर्यास्त :06:01 संध्या,
चंद्रोदय :09:46 सुबह
चंद्रास्त :08:50 रात्रि
ऋतू : वर्षा
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
उद्देग 05:33 सुबह 07:06 सुबह,
चर 07:06 सुबह 08:40 सुबह
लाभ 08:40 सुबह 10:13 सुबह
अमृत 10:13 सुबह 11:47 सुबह
काल 11:47 सुबह 01:20 दोपहर
शुभ 01:20 दोपहर 02:54 दोपहर
रोग 02:54 दोपहर 04:27 संध्या
उद्देग 04:27 संध्या 06:01 संध्या
लगन :सिह
सुबह 06:16 उपरांत सिंह लगन
राहुकाल
दोपहर 04:27 से 06:01 सुबह
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:22 से 12:12 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार :आज कही यात्रा पर जाने के पहले पान खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
लकी नंबर 7 लकी कलर संतरी

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है।
लकी नंबर 3 लकी कलर महरुम

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी नंबर 2 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
लकी नंबर 6 लकी कलर फिरोजा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है।
लकी नंबर 8 लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर पिला

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
लकी नंबर 9 लकी कलर केशरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।
लकी नंबर 4 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
लकी नंबर 7 लकी कलर भुरा

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847