पटना, 27 सितम्बर (हि.स.)। बिहार के 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के मुताबिक राज्य के 4 जिलों में अति वृष्टि की चेतावनी जारी की है, जबकि 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। बिहार के 14 जिलों में शुक्रवार को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, शिवहर और पश्चिमी चंपारण जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, गोपालगंज, मधुबनी, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना समेत अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी होती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि अरवल, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण को छोड़कर राज्य के 35 जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बांका में 45 मिलीमीटर पानी गिरा। राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को दिनभर बारिश होती रही।

आज का पंचांग
दिनांक 27/ 09/2024 शुक्रवार
आश्विन कृष्णपक्ष दशमी
दोपहर 01:20 उपरांत एकादशी
नक्षत्र पुष्य
रात्रि 01:20 उपरांत अश्लेशा
विक्रम सम्वत :2081
चन्द्र राशि कर्क
सूर्योदय 05:40 सुबह
सूर्यास्त :05:40 संध्या,
चंद्रोदय :01:36 रात्रि (28 अक्तूबर 24 )
चंद्रास्त :02:03 दोपहर
ऋतू : शरद
चौघडिया,दिन
चौघड़िया :
चर 05:40 सुबह 07:10 सुबह,
लाभ 07:10 सुबह 08:40 सुबह
अमृत 08:40 सुबह 10:10 सुबह
काल 10:10 सुबह 11:40 सुबह
शुभ 11:40 सुबह 01:11 दोपहर
रोग 01:11 दोपहर 02:40 दोपहर
उद्देग 02:40 दोपहर 04:10 संध्या
चर 04:10 संध्या 05:40 संध्या
लगन :कन्या
सुबह 07:08 उपरांत तुला लगन
राहुकाल
सुबह 10:10 से 11:40 दोपहर
अभिजित मुहूर्त
सुबह 11:16 से 12:05 दोपहर
दिशाशूल पच्छिम
यात्रा विचार : आज कही यात्रा पर जाने के पहले दही खाकर यात्रा करे यात्रा पूर्ण होगा.

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा।
लकी नंबर 8 लकी कलर बैगनी

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें।
लकी नंबर 3 लकी कलर भुरा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर संतरी

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
लकी नंबर 5 लकी कलर गुलाबी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है।
लकी नंबर 8 लकी कलर सफेद

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
लकी नंबर 2 लकी कलर गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी।
लकी नंबर 1 लकी कलर संतरी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
लकी नंबर 6 लकी कलर महरुम

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
लकी नंबर 7 लकी कलर पिला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है।
लकी नंबर 3 लकी कलर हरा

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा।
लकी नंबर 5 लकी कलर बैंगनी

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।
लकी नंबर 3 लकी कलर पिला
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

नई दिल्ली: सदाबहार अभिनेता देव आनंद का आज जन्मदिन है. देव साहब का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1923 को हुआ था. देव आनंद अपने खास अंदाज़ के लिए जाने जाते थे. उनके अंदर की ज़िंदादिली ने उन्हें कभी बूढ़ा होने नहीं दिया.

देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिरोशीमल आनंद था, उनके पिता पिशोरीमल आनंद पेशे से वकील थे. देव आनंद ने लाहौर के सरकारी कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक की डिग्री ली थी.

भारतीय सिनेमा में 50-60 के दशक में रोमांस और स्टाइल के लिए अभिनेता देव आनंद जाने जाते थे. देव आनंद उस ज़माने के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे. उनके प्रति लोगों की दीवानगी ऐसी थी कि उन्हें काला सूट पहने देख युवतियां छत से कूद जाती है. इस वजह से सार्वजनिक जगहों पर देव आनंद के काला सूट पहनने पर बैन लगा दिया गया था.

आइये सुनते है उनके फिल्मों के कुछ बेहतरीन नगमें:

https://youtu.be/73y0h0Jj078?t=4

https://youtu.be/1XRjtboyYik?t=2

Chhapra: जिला प्रशासन ने सभी से अपील करते हुए बताया है कि  नेपाल में भारी वर्षापात के कारण गंडक नदी में #सारण जिला अंतर्गत 28-29 सितंबर को लगभग 4.3 लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज का अनुमान है।
इससे गंडक नदी के तटीय प्रखण्डों-पानापुर, तरैया, मकेर, परसा आदि के निचले हिस्से में पानी आने की संभावना है।
लोगों से अपील है कि सजग एवं सतर्क रहें। अपने मवेशियों को ऊँचे सुरक्षित स्थान पर रखें।
File Photo 

पटना, 26 सितम्बर (हि.स.)। पटना से सिलीगुड़ी परीक्षा देने गए युवकों को धमकाने वाले बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के एक सदस्य रजत भट्टाचार्य को बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के छात्र एसएसबी की भर्ती परीक्षा देने सिलीगुड़ी गए थे। इसी दौरान बांग्ला पक्खो नामक कट्टरपंथी संगठन के लोगों ने छात्रों को धमकाते हुए कहा, बिहार के होकर वे लोग बंगाल में क्यों नौकरी करने आ रहे हैं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके बाद बिहार पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बंगाल पुलिस के सोशल मीडिया पर टैग कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया।

इसके बाद पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस हरकत में आई और आरोपित की पहचान कर उसे कुछ घंटे में ही हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इस संगठन ने पहले से ही पश्चिम बंगाल में हिंदी में लिखे साइनबोर्ड को मिटाया था।

Chhapra: छपरा रेलवे स्टेशन से एन. पी. एस. तथा यू. पी. एस. के खिलाफ एफएएनपीएसआर तथा एनएमओपीएस द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया. जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

दअरसल नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु , एन.ई.आर.एम.सी अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने आह्वान किया था कि सभी मुख्यालयों पर 26 सितम्बर को शाम 5 बजे आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। उसी कड़ी में मार्च छपरा में भी दीपक कुमार तथा डॉ. दिनेश पाल के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया।

विदित हो कि देश को भी कर्मचारी एनपीएस या यूपीएस को पसंद नहीं करता है। यह सरकार द्वारा कर्मचारियों पर थोपा गया है, जो कर्मचारियों के लिए झुनझुना के समान है। आक्रोश मार्च में शामिल कर्मचारियों ने एक सुर में कहा कि हमें हूबहू पुरानी पेंशन योजना चाहिए, उसमें किसी प्रकार बदलाव मंजूर नहीं है। जब तक सरकार ओपीएस बहाल नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जब नेतागण चार-चार पुरानी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं तो फिर हम कर्मचारियों को एक ओपीएस देने में क्या दिक्कत है।

कर्मचारियों ने नारा लगाया कि जो पेंशन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। यानी कर्मचारी ओपीएस के लिए वोट की चोट करने की बात करते दिख रहे हैं। आक्रोश मार्च में उपर्युक्त के अलावे संगठन मंत्री प्यारे लाल, अभिनव गौरव, मुन्ना कुमार, मिथुन, शौहैल अंसारी, अभिषेक सिंह, आंनद कुमार, शशिभूषण, रत्नाकर, शुभम कुमार, अरुण कुमार, आदि शामिल थे।

पटना, 26 सितम्बर (हि.स.)। बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर लोग परेशान हैं। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्मार्ट मीटर से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए राजद ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लपक लिया। राजद ने आगामी एक अक्टूबर से आंदोलन करने की चेतावनी सरकार को दे डाली है।

राजद के आंदोलन करने की चेतावनी को लेकर बिहार सरकार के तरफ से ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेन्द्र यादव ने मोर्चा संभालते हुए राजद को जवाब दिया है। ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में राजद के आरोप को बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग सवाल उठा रहे हैं उनके समय बिजली का उत्पादन कितना होता था यह किसी से छिपी हुई नहीं है?

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि पहले 60 प्रतिशत से अधिक उत्पादन नहीं होता था। बिहार में 2005 में केवल 17 लाख उपभोक्ता थे। बिहार में अब दो करोड़ 7 लाख से अधिक कस्टमर हो गये हैं। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि 2005 में विद्युत का अधिकतम मांग 700 मेगावाट था, जो बढ़कर 8000 मेगावाट से अधिक हो गयी है। प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत 2005 में 70 यूनिट थी। अब यह बढ़कर 360 यूनिट हो गई है। उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बिजली बिल कम हुआ है। 17 फीसदी बिजली बिल जगदानंद सिंह का कम हुआ है। राजनैतिक द्वेष को लेकर विपक्ष इस तरह की बातें कर रहे हैं।

विजेंद्र यादव ने कहा कि बिजली स्मार्ट मीटर में यदि कोई गड़बड़ी है तो उसकी जांच होगी। स्मार्ट मीटर लगना बंद नहीं होगा। 2025 तक हर घर में स्मार्ट मीटर लग जाएगा। बिहार में लोगों को फ्री बिजली नहीं मिलेगी। स्मार्ट मीटर को लेकर बिहार में गरमायी राजनीति के बीच कांग्रेस भी मैदान में कूद पड़ी है। स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने अभियान को तेज करने का फैसला लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आज कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर लगाना बंद नहीं होगा तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। 30 सितम्बर से अगले चरण के आंदोलन की शुरुआत होगी। 30 सितम्बर को सभी जिलों में स्मार्ट मीटर पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दो अक्टूबर से फिर से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। नालंदा जिले से इसकी शुरुआत होगी। 2022 की स्टडी के अनुसार 65 से 70 प्रतिशत आबादी के पास बिहार में स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने का कोई मतलब नहीं है। बिहार जैसे गरीब और पिछले राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत नहीं है।

नई दिल्ली, 26 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि का दिन बताया।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और एचपीसी प्रणालियों के साथ भारत ने कंप्यूटिंग में आत्मनिर्भरता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है। आज का दिन इस बात का भी प्रतिबिंब है कि 21वीं सदी का भारत किस तरह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं। ये सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में लगाए गए हैं। आज ही ‘अर्का’ और ‘अरुणिका’ 2 हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है। प्रधानमंत्री ने इसके लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय, इंजीनियरों और सभी देशवासियों को बधाई दी।

Chhapra: आगामी विधानसभा से पूर्व मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण के लिये कार्रवाई की जा रही है। जिन मतदानकेन्द्रों पर 1500 से अधिक मतदाता हैं, वहाँ आयोग के निदेशानुसार नया मतदानकेन्द्र बनाया जा रहा है। इसके साथ ही जर्जर भवन में स्थित मतदानकेन्द्रों को निकटतम सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है। सभी चलंत मतदानकेन्द्रों को भी निकटतम सरकारी भवन में शिफ्ट किया जायेगा।

इन सभी मापदंडों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मतदानकेन्द्रों की ड्राफ्ट सूची तैयार की थी संशोधित ड्राफ्ट सूची में 10 नये मतदानकेन्द्र प्रस्तावित किये गये। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सारण जिला में कुल 3029 मतदान केन्द्र थे।

विगत बैठक में सभी राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों से आपत्ति/सुझाव मांगे गये थे। सभी प्राप्त आपत्ति/सुझावों के आलोक में ईआरओ द्वारा स्थलीय जाँच कर अपनी अनुशंसा की गई।

इस प्रक्रिया के तहत आज जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में विधायक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई।

सभी सदस्यों के साथ दिये गए आपत्तियों के आलोक में ईआरओ की अनुशंसा पर एक एक कर विधानसभावार चर्चा की गई। कुछ मामलों में फिर से जिला स्तरीय टीम से जाँच कराने की आवश्यकता बताई गई। इन मामलों में पुनः जाँच के उपरांत तैयार अंतिम सूची का प्रस्ताव भेजा जायेगा।

बैठक में विधायक तरैया, विधायक सोनपुर, विधायक छपरा, विधायक मांझी, विधायक मढ़ौरा, सांसद एवं अन्य विधायक के प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Chhapra: स्वच्छता ही सेवा -2024 के अंतर्गत स्वच्छता मार्च एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता मार्च में राजेंद्र स्टेडियम से सारण समाहरणालय तक पैदल मार्च करते हुए लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए अपील किया गया ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वच्छ भारत मिशन के लोगो गांधी जी के चस्मा का स्वच्छता कर्मियों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से निर्माण किया गया। उप विकास आयुक्त, सदर एसडीओ, नगर आयुक्त एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ राजेंद्र स्टेडियम से मेन रोड तक श्रमदान किया गया ।

उसके बाद सभी समूह के साथ स्वच्छता पैदल मार्च समाहरणालय तक किया गया। समाहरणालय में स्वच्छता शपथ, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस मौके पर उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीआरडीए निदेशक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जिला टीम, डीआरडीए के सभी कर्मी , विभिन विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी आदि मौजूद रहे।

Chhapra: रेडियो मयूर और सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की टीम द्वारा एक बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन शहर के एक निजी विद्यालय में किया गया। इस बाल फिल्म महोत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों में सिनेमा के माध्यम से मनोरंजन के साथ साथ जागरूकता लाना था। स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया और खूब आनंदित हुए। बच्चों में कहा की ऐसे आयोजन हमेशा होने चाहिए हमलोग पहली बार ऐसा कुछ देख रहे हैं ।

स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि, ” सिनेमा समाज का आईना होती हैं और वीडियो के माध्यम से बच्चों के दिलों दिमाग पर बहुत अच्छे संदेश आज गए हैं जो हम लोग किताब पढ़ा कर उनके अंदर नहीं भेज सकते हैं। बाल फिल्म महोत्सव एक बेहतरीन कदम है जो रेडियो मयूर की टीम ने आज हमारे स्कूल में उठाया है। आगे भी हमारा स्कूल उन्हें समय समय पर ये कार्यक्रम करने को आमंत्रित जरूर करेंगे “।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, ” रेडियो मयूर हमारे शहर के सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बना रहा है। नित नए आयाम गढ़ रहा है। इनके इस पहल के लिए पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई। बाल फिल्म महोत्सव एक अद्वितीय पहल है।”

पुनितेश्वर पुनीत ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आर्ट एंड ग्राफ्ट के शिक्षक मानस मल, खेल कूद के शिक्षक ईमरान खान, वरिष्ठ शिक्षिका सरिता वर्मा, शाहीन परवेज एवम मानस सैनी ने सभी बच्चों को एकत्रित करने में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दिया।

फेस्टिवल डायरेक्टर अभिषेक अरुण ने बताया कि, “बाल फिल्म महोत्सव मेरा एक सपना रहा है की मैं छपरा के बच्चों को लघु फिल्मों के माध्यम से कुछ नया दूं, कुछ नई बातें बच्चे सीखें। सिनेमा एक ऐसा माध्यम है जो हमें कई मामले में राह दिखा सकता है, प्रेरित कर सकता है बशर्ते उसका कंटेंट अच्छा हो। हम हर साल सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करते हैं उनमें बच्चों के लिए फिल्मों की एंट्री होती है उन्हीं लघु फिल्मों का प्रदर्शन हम स्कूल में कर रहे हैं, बाल फिल्म महोत्सव के जरिए। हम छपरा के और भी स्कूल में ये आयोजन करेंगे ताकि बच्चे जो बातें किताबों से ना सीख पाए वो इन लघु फिल्मों से सीखें”

कार्यक्रम का संचालन पुनितेश्वर्र पुनीत ने किया। मौके पर कविश कुमा, डब्बू आदि मौजूद थे।

Chhapra: दशहरा पर्व को देखते हुए बिजली विभाग के सहायक अभियंता के साथ महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता उप मेयर प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू एवं नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। 

बैठक में महापौर के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी दुर्गा पूजा के पंडाल में  बिजली की आपूर्ति देने एवं पूजा पंडाल के दुर्गा पूजा समिति के समिति से समन्वव्य स्थापित किया जाए। सहायक अभियंता द्वारा कहा गया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी पूजा पंडाल में बिजली देने हेतु सभी पंडाल समिति के साथ बैठक किया जाएगा और सभी पंडाल समिति को बिजली विभाग के द्वारा निर्देश दिया जाएगा। जहाँ बिजली पोल या ट्रांसफर है उस जगह पंडाल लगाया जाता है, उस जगह डी 0पी 0 या पोल बॉक्स से दूरी बनाये रखे।  11 KV के डी पी से 5 से 8 फ़ीट की दूरी रखना है। एलटी से 2 से 3 फ़ीट दूरी रखनी होगी एवं बिजली बॉक्स से 2 से 3 फ़ीट की दूरी रखनी होंगी ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे। 

दुर्गा पूजा में नगर प्रशासन एवं बिजली विभाग की सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड मे रहेंगे। कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए महापौर के द्वारा 30 सितम्बर को 3 बजे दुर्गा पूजा समिति के साथ बैठक किया जाएगा और सभी समस्या का समाधान कराने हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे। इस बार दुर्गा पूजा हेतु सभी समस्याओ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

बैठक सशक्त स्थायी समिति के सदस्य हेमंत राय, अजय कुमार, संतोष कुमार, सुशील कुमार, कृष्णा कुमार मौजूद थे।