Breaking News

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में हुआ पहला कॉर्निया ट्रांसप्लांट

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/Parsa: अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक कॉर्निया (पुतली) ट्रांसप्लांट किया गया है। यह अस्पताल के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट के मरीज अजय कुमार महतो हैं, जो सारण जिला के गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के निवासी हैं। अजय महतो गुजरात की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दिनांक 22 दिसंबर को गुजरात में एक लोहा प्लांट में काम के दौरान पंखे से उनकी बाईं आंख में गंभीर चोट लग गई थी। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बावजूद उनकी आंख में कोई सुधार नहीं हुआ और परेशानी लगातार बढ़ती चली गई।
स्थिति गंभीर होने पर वे अपने घर लौट आए और मढ़ौरा, छपरा सहित कई स्थानों पर इलाज कराया, लेकिन कहीं से भी लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों की सलाह पर दिनांक 9 जनवरी को परिजनों द्वारा उन्हें अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और उपचार शुरू किया गया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

दिनांक 11 जनवरी को डॉ. उज्ज्वल प्रसाद झा के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक विशेष टीम का गठन किया गया और मरीज का सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया। यह उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किया गया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ट्रांसप्लांट के सफल होने पर मरीज अजय महतो और उनकी पत्नी श्रीमती नेहा देवी ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती नेहा देवी ने कहा कि यदि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होती, तो उनके पति की आंखों की रोशनी वापस आना संभव नहीं हो पाता।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. उज्ज्वल प्रसाद झा ने बताया कि कॉर्निया ट्रांसप्लांट एक जटिल प्रक्रिया है और इसका सफल होना अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 250 मरीज कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं। जैसे-जैसे कॉर्निया उपलब्ध होते जाएंगे, वैसे-वैसे जरूरतमंद मरीजों का प्रत्यारोपण किया जाता रहेगा। अस्पताल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को नई दृष्टि देना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह उपलब्धि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के निदेशक मृत्युंजय तिवारी की दूरदर्शी सोच और सतत प्रयासों का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल लगातार उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है और पूर्वी भारत में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें