पूर्वी चंपारण,19 दिसंबर (हि.स.)। जिले के रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान नेपाल निवासी एक 35 वर्षीय महिला के पेट से करीब डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है,जिसने लोगो को हैरत में डाल दिया है। अस्पताल चिकित्सको ने बताया मेडिकल साइंस में इसे ट्राइकोबेज़ोआर कहा जाता है, और दुनिया भर में अब तक ऐसे महज करीब 500 मामले सामने आये है। Saran Teachers’ Constituency | बगहा में शिक्षकों से मिले डॉ. राहुल राज, कहा– शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से पेट दर्द और भूख न लगने की शिकायत से जूझ रही थी। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वह एसआरपी हॉस्पिटल पहुंची, जहां जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। एंडोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को महिला के पेट में बालों का बड़ा गुच्छा जमा होने का पता चला। Horoscope | कर्क, सिंह, तुला सहित पांच राशियों का आज खुलेगा भाग्य, जानें मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर महिला के पेट से बालों का पूरा गुच्छा बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से स्वस्थ हो रही है। मंत्री दीपक प्रकाश बने एमएलसी, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की समस्या अक्सर बाल खाने की आदत (ट्राइकोफेजिया) या मानसिक कारणों से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति अनजाने में बाल निगलता रहता है।समय के साथ ये बाल पेट में जमा होकर बड़ी गांठ का रूप ले लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। डा.सुजीत ने बताया कि एसआरपी हॉस्पिटल के लिए यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसका सफल सर्जरी किया गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण,19 दिसंबर (हि.स.)। जिले के रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। हाॅस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान नेपाल निवासी एक 35 वर्षीय महिला के पेट से करीब डेढ़ किलोग्राम बालों का गुच्छा निकाला गया है,जिसने लोगो को हैरत में डाल दिया है। अस्पताल चिकित्सको ने बताया मेडिकल साइंस में इसे ट्राइकोबेज़ोआर कहा जाता है, और दुनिया भर में अब तक ऐसे महज करीब 500 मामले सामने आये है।
एसआरपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला लंबे समय से पेट दर्द और भूख न लगने की शिकायत से जूझ रही थी। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद वह एसआरपी हॉस्पिटल पहुंची, जहां जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। एंडोस्कोपी के दौरान डॉक्टरों को महिला के पेट में बालों का बड़ा गुच्छा जमा होने का पता चला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल सर्जरी कर महिला के पेट से बालों का पूरा गुच्छा बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला तेजी से स्वस्थ हो रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की समस्या अक्सर बाल खाने की आदत (ट्राइकोफेजिया) या मानसिक कारणों से जुड़ी होती है, जिसमें व्यक्ति अनजाने में बाल निगलता रहता है।समय के साथ ये बाल पेट में जमा होकर बड़ी गांठ का रूप ले लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है।
विज्ञापन
डा.सुजीत ने बताया कि एसआरपी हॉस्पिटल के लिए यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसका सफल सर्जरी किया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।