Breaking News

नेपाल में 100 रुपए से अधिक के सामान खरीद पर लगाए जा रहे कस्टम ड्यूटी हटाने का निर्देश

CT DESK
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

काठमांडू, 22 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल की संसद के उच्च सदन राष्ट्रीय सभा की विकास, आर्थिक मामलों तथा सुशासन समिति ने भारतीय सीमा क्षेत्रों में आम लोगों को हो रही परेशानी को तत्काल रोकने के लिए सरकार को निर्देश दिया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

भारत से लाए जाने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के घरेलू सामान पर भी कस्टम ड्यूटी लगाने का नियम लागू कर जनता को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए समिति ने बुधवार को इस व्यवस्था को तुरंत रोकने का निर्देश दिया। समिति के सभापति कृष्ण प्रसाद पौडेल ने कहा कि सरकार सीमा क्षेत्र के नागरिकों की दैनिक जरूरतों और बुनियादी आवश्यकताओं की अनदेखी करते हुए कस्टम ड्यूटी की व्यवस्था को सख्त बना रही है।

SHARDA
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “जनप्रतिनिधि होने के नाते हमें जनता की रोजमर्रा की जरूरतों और समस्याओं को देखना चाहिए। सीमा क्षेत्र के नागरिक अपनी आजीविका चलाने के लिए भारत से कुछ सस्ते सामान लाकर गुजारा करते हैं। लेकिन सरकार ने 100 रुपये से अधिक के सामान पर भी कस्टम शुल्क अनिवार्य कर उनकी बुनियादी जरूरतों और जीवनयापन को नजरअंदाज किया है।”

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

समिति की बैठक में सदस्यों ने सीमा क्षेत्रों में उत्पन्न इस समस्या पर गंभीर ध्यान आकर्षित कराया। सांसदों के सुझाव और राय के आधार पर समिति ने सरकार से इस अव्यावहारिक निर्णय को वापस लेने और सीमा क्षेत्र के लोगों को कस्टम के नाम पर दी जा रही परेशानी को तत्काल रोकने का निर्देश देने का निर्णय लिया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें